वंदे मातरम की आत्मा को अलग कर विभाजन के बीज बोए गए... 150वें उत्सव पर पीएम मोदी ने किस पर साधा निशाना?

Pm Modi News

वंदे मातरम की आत्मा को अलग कर विभाजन के बीज बोए गए... 150वें उत्सव पर पीएम मोदी ने किस पर साधा निशाना?
Vande MataramVande Mataram 150 YearsPm Modi On Vande Matram
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 63%

PM Modi: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिल्ली में स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया और वंदे मातरम की अहमियत पर भी प्रकाश डाला.

PM Modi on Vande Mataram : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया.

जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 7 नवंबर 2025 का दिन बहुत ऐतिहासिक है. आज हम वंदे मातरम के 150वें वर्ष का महाउत्सव मना रहे हैं. यह पुण्य अवसर हमें नई प्रेरणा देगा और कोटि-कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा से भर देगा. इस दिन को इतिहास की तारीख में अंकित करने के लिए आज वंदे मातरम पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी किए गए हैं. महापरुषों को किया नमन इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के लाखों महापुरुषों और मां भारती की संतानों को वंदे मातरम के लिए जीवन खपाने के लिए श्रद्धापूर्वक नमन किया. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम ये शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है और एक संकल्प है. वंदे मातरम ये शब्द मां भारती की साधना है, मां भारती की आराधना है. वंदे मातरम ये शब्द हमें इतिहास में ले जाता है, ये हमारे वर्तमान को नए आत्मविश्वास से भर देता है और हमारे भविष्य को ये नया हौसला देता है कि ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धि न हो सके, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे हम भारतवासी पा न सकें. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुलामी के उस कालखंड में वंदे मातरम इस संकल्प का उद्घोष बन गया था कि भारत की आजादी का, मां भारती के हाथों से गुलामी की बेड़ियां टूटेंगी. उसकी संतानें खुद अपने भाग्य की विधाता बनेंगी. वंदे मातरम आजादी के परवानों का तराना होने के साथ ही इस बात की भी प्रेरणा देता है कि हमें इस आजादी की रक्षा कैसे करनी है. कुछ लोगों को वंदे मातरम सिर्फ एक गीत लगा पीएम ने कहा कि इस गीत की रचना गुलामी के कालखंड में हुई लेकिन इसके शब्द कभी भी गुलामी के साए में कैद नहीं रहे. वे गुलामी की स्मृतियों से सदा आजाद रहे. इसी कारण वंदे मातरम हर दौर में, हर काल में प्रासंगिक है. इसने अमरता को प्राप्त किया है. बंकिमचंद्र को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,1875 में जब बंकिम बाबू ने बंग दर्शन में वंदे मातरम प्रकाशित किया था, तब कुछ लोगों को लगा था कि यह तो बस एक गीत है लेकिन देखते ही देखते वंदे मातरम भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्वर बन गया. एक ऐसा स्वर, जो हर क्रांतिकारी की जुबान पर था, एक ऐसा स्वर, जो हर भारतीय की भावनाओं को व्यक्त कर रहा था. 1937 में वंदे मातरम के कुछ छंद हटाए गए उन्होंने आगे कहा,1937 में, वंदे मातरम के महत्वपूर्ण छंदों, उसकी आत्मा के एक हिस्से को अलग कर दिया गया था. वंदे मातरम को तोड़ दिया गया था. इस विभाजन ने देश के विभाजन के भी बीज बो दिए थे. राष्ट्र-निर्माण के इस महामंत्र के साथ यह अन्याय क्यों हुआ, यह आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है. क्योंकि वही विभाजनकारी सोच आज भी देश के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. देशवासियों को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस सदी को भारत की सदी बनाना है. यह सामर्थ्य भारत में है, यह सामर्थ्य 140 करोड़ भारतीयों में है और इसके लिए हमें खुद पर विश्वास करना होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Vande Mataram Vande Mataram 150 Years Pm Modi On Vande Matram वंदे मातरम पीएम मोदी वंदे मातरम के 150 साल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

150 Years of National Song: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर कल से भाजपा प्रदेश में मनाएगी उत्सव150 Years of National Song: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष होने पर कल से भाजपा प्रदेश में मनाएगी उत्सवBJP Will Celebrate 150 Years of National Song: अभियान के तहत विधान सभा क्षेत्र व मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां, बाइक रैलियां और साहित्यिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी...
Read more »

वंदे मातरम के 150 साल, देश के 150 स्थानों पर होगा आयोजन; जानें इस गीत की कहानी..वंदे मातरम के 150 साल, देश के 150 स्थानों पर होगा आयोजन; जानें इस गीत की कहानी..Vande Mataram 150 Years: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को 2025 में 150 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर भारत सरकार खास कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इस खबर में हम आपको इससे जुड़ी सारी बातें डीटेल में बताएंगे.
Read more »

पीएम मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव का शुभारंभ कियापीएम मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव का शुभारंभ कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में भाग लिया और साल भर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्मारक डाक टिकट, सिक्का और एक पोर्टल भी लॉन्च किया।
Read more »

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव का शुभारंभ कियाप्रधानमंत्री मोदी ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव का शुभारंभ कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया, और एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य वंदे मातरम के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
Read more »

बिजली के बिल से छुटकारा! राजस्थान में 150 यूनिट तक मुफ्त बिल फ्रीबिजली के बिल से छुटकारा! राजस्थान में 150 यूनिट तक मुफ्त बिल फ्रीFree Electricity Bill: बिजली के बिल से छुटकारा! राजस्थान में 150 यूनिट तक मुफ्त बिल फ्री, जानें पूरा प्रोसेस
Read more »

'Money Heist' के स्टाइल में लूटे 150 करोड़, दिल्ली से अरेस्ट हुए 'प्रोफेसर','फ्रेडी' और 'अमांडा''Money Heist' के स्टाइल में लूटे 150 करोड़, दिल्ली से अरेस्ट हुए 'प्रोफेसर','फ्रेडी' और 'अमांडा'दिल्ली पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने वेब सीरीज़ ‘मनी हाइस्ट’ से प्रेरित होकर ऑनलाइन ठगी का जाल बिछाया था. आरोपी खुद को ‘प्रोफेसर’, ‘फ्रेडी’ और ‘अमांडा’ के नाम से पेश करते थे और सीक्रेट व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर निवेश के नाम पर लोगों से 150 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:27:26