BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री जया प्रदा, रामपुर में आजम खान से लेंगी 'बदला'? via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes jayaprada
नई दिल्लीबॉलिवुड की चर्चित अभिनेत्री रहीं जया प्रदा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। बीजेपी में एंट्री के साथ ही अब जया प्रदा रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ चुनाव मैदान में भी उतर सकती हैं। बता दें कि जया प्रदा को रामपुर से वर्ष 2004 में समाजवादी पार्टी से कांग्रेस की बेगम नूर बानो के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया था। यहां पर जया ने जीत हासिल की थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद जया प्रदा ने कहा, ' मुझे मोदीजी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं अपने जीवन का हर पल समर्पित करते हुए बीजेपी के लिए काम करूंगी। यह मेरी जिंदगी का सबसे अहम पल है।' जगजाहिर है आजम और जया प्रदा की 'अदावत' समाजवादी पार्टी से आजम खान खुद रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आजम और जया प्रदा के बीच अदावत किसी से छिपी नहीं हैं। जया के चुनाव लड़ने की संभावना को सियासी दुश्मनी में बदला लेने के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी के सूत्रों ने पहले ही दावा किया था कि सोमवार को वह बीजेपी में एंट्री करेंगी और रामपुर से कैंडिडेट भी घोषित की जा सकती हैं। समाजवादी पार्टी में रहते आजम खान ने अमर सिंह के कहने पर रामपुर से 2004 का लोकसभा चुनाव जयाप्रदा को लड़ाकर जिताया, लेकिन दोनों की सियासी दोस्ती जल्द दुश्मनी में बदल गई। आजम के विरोध के बावजूद जीत गई थीं जया 2009 के लोकसभा चुनाव में एसपी की उम्मीदवार होते हुए भी आजम खान ने जया प्रदा का विरोध किया था, लेकिन जया ने फिर भी जीत दर्ज की थी। मौजूदा केबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उस चुनाव में जमानत जब्त हो गई थी। जया की इस जीत के बाद आजम खान के बोल बदल गए थे। वह कई बार जया प्रदा को नाचने वाली अदाकारा कहते थे और सलाह देते रहे कि उनका काम फिल्मों में है, सियासत में नहीं। अदावत इतनी चली की आजम के कहने पर अमर सिंह के साथ जया प्रदा को भी एसपी से निकाल दिया गया। 2014 में जयाप्रदा लोकसभा का चुनाव रामपुर की जगह बिजनौर से आरएलडी के टिकट पर लड़ी, लेकिन हार गई थीं। एक-दूसरे पर बयानों से वार उधर, आजम खान और जया प्रदा के बीच तकरार की खबरें अक्सर आती रही हैं। वर्ष 2018 में आजम खान ने कहा था, 'मैं इन दिनों शिक्षा के क्षेत्र में व्यस्त हूं। मेरे पास इस तरह के लोगों की बातों का जवाब देने का वक्त नहीं है। मेरा फोकस छात्रों की पढ़ाई में है। मैं नाचने-गाने वालों के मुंह नहीं लगूंगा। यदि मैं ऐसा करूंगा तो फिर सियासत नहीं कर पाऊंगा।' दरअसल, आजम खान का यह विवादित बयान जया प्रदा की एक टिप्पणी पर था। जया प्रदा ने एक बयान में कहा था कि 'पद्मावत' फिल्म के अलाउद्दीन खिलजी को देखकर उन्हें आजम खान याद आ गए थे। जब वह चुनाव लड़ रही थीं तब आजम खान ने उन्हें भी बहुत प्रताड़ित किया था।.
नई दिल्लीबॉलिवुड की चर्चित अभिनेत्री रहीं जया प्रदा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। बीजेपी में एंट्री के साथ ही अब जया प्रदा रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ चुनाव मैदान में भी उतर सकती हैं। बता दें कि जया प्रदा को रामपुर से वर्ष 2004 में समाजवादी पार्टी से कांग्रेस की बेगम नूर बानो के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया था। यहां पर जया ने जीत हासिल की थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद जया प्रदा ने कहा, ' मुझे मोदीजी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं अपने जीवन का हर पल समर्पित करते हुए बीजेपी के लिए काम करूंगी। यह मेरी जिंदगी का सबसे अहम पल है।' जगजाहिर है आजम और जया प्रदा की 'अदावत' समाजवादी पार्टी से आजम खान खुद रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आजम और जया प्रदा के बीच अदावत किसी से छिपी नहीं हैं। जया के चुनाव लड़ने की संभावना को सियासी दुश्मनी में बदला लेने के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी के सूत्रों ने पहले ही दावा किया था कि सोमवार को वह बीजेपी में एंट्री करेंगी और रामपुर से कैंडिडेट भी घोषित की जा सकती हैं। समाजवादी पार्टी में रहते आजम खान ने अमर सिंह के कहने पर रामपुर से 2004 का लोकसभा चुनाव जयाप्रदा को लड़ाकर जिताया, लेकिन दोनों की सियासी दोस्ती जल्द दुश्मनी में बदल गई। आजम के विरोध के बावजूद जीत गई थीं जया 2009 के लोकसभा चुनाव में एसपी की उम्मीदवार होते हुए भी आजम खान ने जया प्रदा का विरोध किया था, लेकिन जया ने फिर भी जीत दर्ज की थी। मौजूदा केबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उस चुनाव में जमानत जब्त हो गई थी। जया की इस जीत के बाद आजम खान के बोल बदल गए थे। वह कई बार जया प्रदा को नाचने वाली अदाकारा कहते थे और सलाह देते रहे कि उनका काम फिल्मों में है, सियासत में नहीं। अदावत इतनी चली की आजम के कहने पर अमर सिंह के साथ जया प्रदा को भी एसपी से निकाल दिया गया। 2014 में जयाप्रदा लोकसभा का चुनाव रामपुर की जगह बिजनौर से आरएलडी के टिकट पर लड़ी, लेकिन हार गई थीं। एक-दूसरे पर बयानों से वार उधर, आजम खान और जया प्रदा के बीच तकरार की खबरें अक्सर आती रही हैं। वर्ष 2018 में आजम खान ने कहा था, 'मैं इन दिनों शिक्षा के क्षेत्र में व्यस्त हूं। मेरे पास इस तरह के लोगों की बातों का जवाब देने का वक्त नहीं है। मेरा फोकस छात्रों की पढ़ाई में है। मैं नाचने-गाने वालों के मुंह नहीं लगूंगा। यदि मैं ऐसा करूंगा तो फिर सियासत नहीं कर पाऊंगा।' दरअसल, आजम खान का यह विवादित बयान जया प्रदा की एक टिप्पणी पर था। जया प्रदा ने एक बयान में कहा था कि 'पद्मावत' फिल्म के अलाउद्दीन खिलजी को देखकर उन्हें आजम खान याद आ गए थे। जब वह चुनाव लड़ रही थीं तब आजम खान ने उन्हें भी बहुत प्रताड़ित किया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव में गड़बड़ी रोकने को आयकर विभाग सख्त, जनता से मांगी मददइनकम टैक्स ने डिपार्टमेंट ने किसी भी लालच के ज़रिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की बात करने वाले शख्स के बारे में जानकारी देने को कहा है.
Read more »
मोदी वाराणसी से और अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे लोकसभा चुनावलोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जानिए आपका उम्मीदवार कौन है?
Read more »
बिहार: बांका से निर्दलीय लड़ेंगी बीजेपी नेता पुतुल कुमारीपुतुल बांका से ही सांसद रही हैं लेकिन आगामी चुनाव के लिए हुए सीटों के बंटवारे में यह सीट जेडीयू को दिया गया है. पढ़ें पांच बड़ी ख़बरें.
Read more »
तंजावुर लोकसभा सीटः क्या कांग्रेस को अपने गढ़ में फिर से AIADMK से मिलेगी चुनौतीजहां तक बात राजनीति की है तो यह सीट कांग्रेसियों का गढ़ रही है. लेकिन हाल के कुछ चुनावों में डीएमके यहां बाजी मारती रही है. हालांकि, आखिरी लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके ने यहां जीत हासिल की थी.
Read more »
दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में मध्यप्रदेश की भोपाल की सीट सबसे रोमांचक दंगल में तब्दील होती दिख रही है. कांग्रेस ने इस सीट से दिग्विजय सिंह का नाम तय कर दिया है. अब देखते हैं कि बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है.
Read more »
मिशन 2019: देशभर में आज से BJP विजय संकल्प सभा में भरेगी चुनावी हुंकारभारतीय जनता पार्टी देशभर में आज से अपने लोकसभा चुनावी अभियान को रफ्तार देने जा रही है. पार्टी 24 और 26 मार्च को विजय संकल्प सभा के माध्यम से 2019 लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी.
Read more »
आजमगढ़ से पिता की विरासत संभालेंगे अखिलेश, रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आजम खानसमाजवादी पार्टी ने दो उम्मदीवारों की सूची जारी की है. इसमें मोहम्मद आजम खान को रामपुर लोकसभा क्षेत्र और अखिलेश यादव को आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है. अखिलेश यादव के बारे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट यानी आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन आजम खान को लेकर पार्टी ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है.
Read more »
BJP में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर से आजम खान के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनावसूत्रों की मानें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय LokSabhaElections2019 IndiaElects
Read more »
Loksabha Election 2019 : जया प्रदा भाजपा में शामिल, रामपुर से दे सकती हैं आजम को चुनौतीराजनीति में तेलुगू देशम के बाद समाजवादी पार्टी और फिर राष्ट्रीय लोकदल का सफर करने वाली फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। MeraPowerVote ElectionsWithJagran LokSabhaElections2019 jayaprada
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर से लड़ सकती हैं चुनाव- Amarujalaकभी सपा में रहीं जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले जया लंबे वक्त तक समाजवादी पार्टी में रही हैं।
Read more »
