लोकसभा में कांग्रेस की मांग, अभिनंदन की मूंछों को ‘राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित करे मोदी सरकार

United States News News

लोकसभा में कांग्रेस की मांग, अभिनंदन की मूंछों को ‘राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित करे मोदी सरकार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

लीजिए अभिनंदन की मूंछें लोकसभा में भी चर्चा का विषय बन गईं

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक अनोखी मांग रखी है. बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में घुसकर उनके विमान को गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को उन्होंने पुरस्कार देने की मांग की है.

इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने कहा है कि अभिनंदन की मूंछों को ‘राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित कर देनी चाहिए. Congress Lok Sabha leader, Adhir Ranjan Chowdhury in Lok Sabha: Wing Commander Abhinandan Varthaman should be awarded and his moustache should be made 'national moustache'. pic.twitter.com/0utFf61wwl — ANI June 24, 2019 अधीर रंजन ने कहा कि बालाकोट में जो वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करती है. इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि विंग कमांडर अभिनंदन को पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए और उनकी मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें घोषित कर देनी चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा कि हम चाहते हैं हमारे नौजवान इससे प्रेरित हों. अधीर रंजन चौधरी की इस मांग पर लोकसभा में जमकर तालियां बजीं.गौरतलब है कि 14 फरवरी को जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पुलवामा में आतंकी हमला किया था, तो उसके बाद वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी. एयरस्ट्राइक के अगले ही दिन पाकिस्तान ने भी पलटवार किया था, जिसके जवाब में विंग कमांडर अभिनंदन उनके विमान का पीछा करते वक्त पाकिस्तानी सीमा में जा गिरे थे. अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ बना लिया था और वह करीब 2 दिन तक वहां पर ही रहे थे. हालांकि, भारतीय कूटनीति के दबाव में पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना ही पड़ा. भारत में उनके सम्मान में लोगों ने मार्च निकाला, सोशल मीडिया पर उनके लिए कैंपेन चला. अभिनंदन भारत वापसी के बाद कुछ दिन छुट्टी पर रहे, लेकिन बाद में उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली.इस घटना के इतने दिन बाद भी पाकिस्तान अभिनंदन के खौफ से उभर नहीं पाया है. पहले तो जब उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर उनके विमान को गिराया तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया. एक वीडियो जारी करवा उनसे पाकिस्तानी सेना की तारीफ करवाई गई. अभी हाल ही में वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले अभिनंदन को लेकर एक विज्ञापन बनाया गया, जिसमें उनका मजाक उड़ाया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्या कांग्रेस में राहुल गांधी के खिलाफ फैल रहा है असंतोष?क्या कांग्रेस में राहुल गांधी के खिलाफ फैल रहा है असंतोष?कांग्रेस की लोकसभा चुनाव हार क्या हुई पूरी पार्टी में ही एक असंतोष की लहर ही चल पड़ी है। परोक्ष रूप से यह असंतोष कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को लेकर भी दिखाई दे रहा है। जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में नहीं है वहां के नेता तो अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन जहां पार्टी सत्ता में है वहां भी असंतोष खदबदा रहा है।
Read more »

कांग्रेस नेता खुर्शीद बोले- चुनाव में मोदी की सुनामी ने सबकुछ बहा दिया, लेकिन हम जिंदा बच गएकांग्रेस नेता खुर्शीद बोले- चुनाव में मोदी की सुनामी ने सबकुछ बहा दिया, लेकिन हम जिंदा बच गएलोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों ने प्रतिक्रिया दी वीरप्पा मोइली ने कर्नाटक में हार के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया मोइली ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के गांव में रुकने के अभियान की भी आलोचना की | modi tsunami swayed all away loksabha election says congress leader salman khurshid
Read more »

लालू की पार्टी आरजेडी में टूट, गौतम सागर ने बनाई आरजेडी लोकतांत्रिकलालू की पार्टी आरजेडी में टूट, गौतम सागर ने बनाई आरजेडी लोकतांत्रिकलोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) टूट गई है. झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने पार्टी के सदस्यों के साथ नई पार्टी का गठन किया है.
Read more »

कांग्रेस कमेटी की बैठक में बड़े फैसले, यूपी में पार्टी की सभी जिला समितियां भंगकांग्रेस कमेटी की बैठक में बड़े फैसले, यूपी में पार्टी की सभी जिला समितियां भंगकांग्रेस कमेटी की बैठक में बड़े फैसले, यूपी में पार्टी की सभी जिला समितियां भंग INCIndia INCUttarPradesh
Read more »

यूपी: जिला कमेटियां रद्द करेगी कांग्रेस, उपचुनाव के लिए अलग रणनीति– News18 हिंदीयूपी: जिला कमेटियां रद्द करेगी कांग्रेस, उपचुनाव के लिए अलग रणनीति– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी सभी जिला कमेटियां रद्द करने जा रही है. उपचुनाव के लिए पार्टी अलग से सभी सीटों के लिए 2 सदस्यीय कमेटी का गठन करेगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:16:07