कांग्रेस कमेटी की बैठक में बड़े फैसले, यूपी में पार्टी की सभी जिला समितियां भंग
Updated: कांग्रेस में ये बदलाव यूपी पूर्व और पश्चिम के आधार पर किए गए हैं. यूपी पूर्व में अजय कुमार लल्लू को संगठन में हो रहे बदलावाों का इंचार्ज नियुक्त किया गया है. यूपी पश्चिम में अभी इसकी जिम्मेदारी किसी को नहीं दी गई है.
पार्टी के मुताबिक इंचार्ज नियुक्त किए जाते ही इसकी सूचना दी जाएगी. इसके अलावा पार्टी की तरफ से एक तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई जाएगी जो लोकसभा चुनाव के दौरान अनुशासन की गड़बड़ियों के मामले देखेगी. अगर किसी से खिलाफ अनुशासन भंग की शिकायत आई है तो ये कमेटी उस पर एक्शन ले सकती है.उत्तर प्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अकेले दम ताल ठोंकी थी. चुनाव से पहले यूपी ईस्ट और वेस्ट का प्रभारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाकर पार्टी ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं. यूपी में हुई कई चुनावी सभाओं के दौरा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद की थी. लेकिन नतीजे बिल्कुल उलट साबित हुए. पार्टी की हालत 2014 से भी ज्यादा खराब हो गई. खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सीट नहीं बचा पाए. यूपी से कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत मिली जहां सोनिया गांधी उम्मीदवार थीं. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के बाद अब पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव पर ध्यान केंद्रित कर दिया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या सिंधिया पर तंज कसने के लिए केपी यादव ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी?
Read more »
Pulwama Terror Attack के बाद वायुसेना के साथ नौसेना भी जवाब देने के लिए थी तैयारPulwama Terror Attack के बाद नौसेना भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार थी। नौसेना को परमाणु पनडुब्बियों को पाकिस्तानी जल सीमा के नजदीक तैनात किया गया था।
Read more »
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश को हटाने के लिए CJI ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्रतीन सदस्यीय आंतरिक समिति ने जनवरी 2018 में पाया था कि न्यायमूर्ति शुक्ला के खिलाफ शिकायत में पर्याप्त तथ्य हैं और ये गंभीर हैं, जो उन्हें हटाने की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त हैं.
Read more »
