लोकसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों के पेमेंट के लिए PMO ने दिखाई तेजी, निकाला ये रास्ता

United States News News

लोकसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों के पेमेंट के लिए PMO ने दिखाई तेजी, निकाला ये रास्ता
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

चुनाव से पहले गन्ना किसानों के पेमेंट के लिए पीएमओ ने की पहल LokSabhaElections2019

लोकसभा चुनाव 2019 के ठीक पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने चीनी मिलों को दिए गए कर्ज पर तत्काल छूट देने के लिए हस्तक्षेप किया है. माना जा रहा है केंद्र के इस हस्तक्षेप के बाद गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान जल्द कराया जा सकेगा.

प्रधानमंत्री कार्यालय और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने गन्ना किसानों के भुगतान में देरी पर चर्चा की. केंद्र सरकार ने की कैबिनेट ने हाल ही में चीनी मिलों को 3,355 करोड़ की छूट की मंजूरी दी थी. इस छूट के बाद गन्ना किसानों के भुगतान में मिल मालिकों को सहूलियत मिल सकेगी. कैबिनेट को 268 आवेदन मिले थे जिमें कहा गया था कि शुगर मिलों में ऊर्जा उत्पादन के लिए इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए. सब्सिडी के मिलने के बाद क्रूड ऑयल पर निर्भरता कम होगी इथेनॉल के उत्पादन पर नई प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इथेनॉल के इस्तेमाल पर जोर देने के लिए कैबिनेट को 268 आवेदन भेजे गए थे. गौरतलब है कि गन्ना किसानों के लगभग 10,000 करोड़ रुपए बकाया हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है. जाहिर तौर पर हर राजनीतिक पार्टियां गन्ना किसानों को लुभाना चाहती हैं. हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने गन्ना किसानों के लिए चिंता जाहिर की थी. उन्होंने ट्वीट किया था, 'गन्ना किसानों के परिवार दिन-रात मेहनत करते हैं. मगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती. किसानों का 10000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है. यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं. इस पर पलटवार करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा था,हमारी सरकार जब से सत्ता में आई है, हमने लंबित 57,800 करोड़ का गन्ना बकाया भुगतान किया है. योगी ने कहा कि ये रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है, लेकिन पिछली सपा-बसपा सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया जिससे किसान भुखमरी का शिकार हो रहा था. इससे पहले देवबंद में हुए सपा-बसपा गठबंधन की रैली में मायावती ने गन्ना किसानों के मुद्दे का जिक्र किया. बसपा चीफ मायावती ने कहा, 'भाजपा की कर्जमाफी और बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान महज जुमलेबाजी साबित हुआ. मैं विश्वास दिलाना चहाती हूं कि अगर केन्द्र में हमें सरकार बनाने का मौका मिला तो सभी राज्यों को किसानों का कोई भी बकाया नहीं रखने के सख्त निर्देश दिये जाएंगे.' वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि यहां के लोगों ने गन्ना पैदा करके पूरे देश को मिठास से जोड़ने का काम किया. आपके खेतों में गन्ना खड़ा रहे, मगर सरकार को कोई परवाह नहीं है. प्रधानमंत्री कहते हैं कि दुनिया को हमारे देश पर गर्व है, लेकिन हमारा देश हर चीज में पीछे चला जा रहा है. दुनिया के बाकी देश आगे बढ़ रहे हैं, वहीं हमारा देश पीछे जा रहा है. चुनावों में गन्ना किसानों के मुद्दे खूब उठाए जाते हैं लेकिन गन्ना किसानों की परेशानियां जमीनी स्तर पर हल होती नजर नहीं आतीं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में 'बगावत', दो विधायकों के बीच छिड़ी 'जंग'लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में 'बगावत', दो विधायकों के बीच छिड़ी 'जंग'कांग्रेस द्वारा मंगलवार को जारी किए गए घोषणापत्र पर चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा के प्रतिक्रिया देने के बाद ट्विटर पर दोनों विधायकों के बीच यह जंग शुरू हुई.
Read more »

कर्नाटक: चुनाव से पहले कांग्रेस-जेडीएस में उभरे मतभेद, सीट बंटवारे से कई नेता नाखुशकर्नाटक: चुनाव से पहले कांग्रेस-जेडीएस में उभरे मतभेद, सीट बंटवारे से कई नेता नाखुशकांग्रेस-जेडी(एस) के बीच तुमकुर, मांडया और हासन समेत कई इलाकों में मतभेद उभरे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता यहां जेडी(एस) उम्मीदवार के चुनाव प्रचार अभियान में सक्रियता से भाग नहीं ले रहे हैं.
Read more »

अमेठी में वोटिंग से पहले राहुल को झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिलअमेठी में वोटिंग से पहले राहुल को झटका, पूर्व कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिलडॉ मुस्लिम रायबरेली के रहने वाले हैं और अमेठी जिले की तिलोई से सियासत करते हैं. इस सीट से वो 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे, जबकि उससे पहले 1996 में वो सपा के टिकट पर जीते थे. विधानसभा चुनाव 2017 से ऐन पहले डॉ मुस्लिम कांग्रेस छोड़कर बसपा के साथ चले गए थे. बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनके बेटे को विधानसभा का टिकट दिया था, जो बीजेपी के प्रत्याशी से हार गए थे.
Read more »

नमो टीवी: चुनाव से ठीक पहले नया चैनल कहां से आयानमो टीवी: चुनाव से ठीक पहले नया चैनल कहां से आयासूचना और प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट पर देश के जिन 901 टीवी चैनलों के नाम हैं, उनमें नमो टीवी चैनल का नाम नहीं है.
Read more »

खबरदार: बीजेपी के लिए 'वायरस' क्यों है मुस्लिम लीग Khabardar: Why BJP thinks Muslim league is a virus? - khabardar AajTakखबरदार: बीजेपी के लिए 'वायरस' क्यों है मुस्लिम लीग Khabardar: Why BJP thinks Muslim league is a virus? - khabardar AajTakजब से राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तभी से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. पीएम मोदी से लेकर अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ खड़ीं स्मृति ईरानी तक इसे राहुल गांधी के डर से जोड़ रही हैं. लेकिन जबसे वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के हरे झंडे लहराए है, तबसे तो बीजेपी की मानो मुंह मांगी मुराद ही पूरी हो गई है. बीजेपी में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के गठबंधन को देश के लिए खतरनाक साबित करने की होड़ मची है, जिसमें सबसे आगे हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिन्होंने मुस्लिम लीग को वायरस बताया है और कांग्रेस के इस वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि भी कर दी है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी पुलिस अफसरों का तबादला– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी पुलिस अफसरों का तबादला– News18 हिंदीआयोग ने पश्चिम बंगाल में जिन अधिकारियों ने तबादले का आदेश दिया है, वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं. ऐसे में इसे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के लिए झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव के लिए आईटीबीपी के जवानों ने सबसे पहले किया मतदानलोकसभा चुनाव के लिए आईटीबीपी के जवानों ने सबसे पहले किया मतदानउत्तर पूर्व के पूर्वी सिरे के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की इकाई ने 5/4/19 को लोहितपुर, अरुणाचल प्रदेश
Read more »

करीबी पुलिस अफसरों के तबादले से नाराज ममता बनर्जी ने EC को लिखा लेटर– News18 हिंदीकरीबी पुलिस अफसरों के तबादले से नाराज ममता बनर्जी ने EC को लिखा लेटर– News18 हिंदीममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से अपने निर्णय की समीक्षा करने और जांच शुरू करने को कहा है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि इस तरह के ट्रांसफर किसके इशारे पर किए जा रहे हैं.
Read more »

कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंकमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है.  इन  दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र  है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं.  भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:01:46