चुनाव से ठीक पहले हुए तबादलों से नाराज़ हैं ममता बनर्जी
ममता ने कहा है कि मैं बहुत मजबूती से मानती हूं कि भारत में लोकतंत्र को बचाने में चुनाव आयोग की निष्पक्ष भूमिका है लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे अपने यहां के अधिकारियों के इस तरह से हुए ट्रांसफर का विरोध करना पड़ रहा है.
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के गढ़ यानी पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने शुक्रवार रात को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा और बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर ज्ञानवंत सिंह का तबादला कर दिया. आयोग ने ये कदम लोकसभा चुनाव के लिए जारी तैयारियों के बीच अधिकारियों के बारे में शिकायत मिलने पर उठाया है. आयोग ने पश्चिम बंगाल में जिन अधिकारियों ने तबादले का आदेश दिया है, वे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं. ऐसे में इसे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के लिए झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है.अनुज शर्मा के अलावा आयोग ने तीन और पुलिस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है. राज्य सरकार को निर्देश दिया कि जिन चार अफसरों का तबादला हुआ है, उन्हें चुनाव से संबंधित कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाए. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय डे के नाम लिखी चिट्ठी में चुनाव आयोग ने कहा कि तबादलों का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को ईसी द्वारा लिखी एक चिट्ठी में कहा गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडीजी डॉ. राजेश कुमार कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे, जबकि एडीजी और आईजीपी नटराजन रमेश बाबू को बिधाननगर की जिम्मेदारी दी गई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेटली के फर्जी लेटरहेड और दस्तखत से हैदराबाद के व्यापारी से ठगे 20 करोड़ रुपयेRs 20 crore cheat from businessman by Arun Jatley\'s false letterhead and signature | गृह मंत्रालय के आदेश पर आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया केस वित्त मंत्री और सेक्शन ऑफिसर के फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र भेज शो की प्रोजेक्ट को मंजूरी
Read more »
चंद्रबाबू नायडू के मंच से गरजे ममता और केजरीवाल, बोले- नहीं चाहिए मोदीविशाखापट्टनम में रविवार को तीन राज्यों के मुख्यमंत्री ने एकसाथ चुनावी मंच साझा किया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक मेगा रैली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनकी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी के लिए प्रचार किया.
Read more »
भारत के ASAT मिसाइट टेस्ट के मलबे के 400 टुकड़ों से एस्ट्रोनॉट्स को खतरा : NASANASA प्रमुख ने कहा कि इस टेस्ट से पृथ्वी की निचली कक्षा में मलबे के 400 टुकड़े पैदा हुए जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के एस्ट्रोनॉट्स के लिए खतरा बन गए हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोलीं ममता बनर्जी, No Comments Pleaseमुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि राजनीतिक दलों को अपने-अपने घोषणापत्रों में किये गये वादों के समुचित कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी पुलिस अफसरों का तबादला– News18 हिंदीआयोग ने पश्चिम बंगाल में जिन अधिकारियों ने तबादले का आदेश दिया है, वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं. ऐसे में इसे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के लिए झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है.
Read more »
IPS अधिकारियों के तबादले पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - भाजपा के इशारे पर ऐसा किया गयापश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को शनिवार को पत्र लिख कर कोलकाता और बिधाननगर पुलिस आयुक्तों समेत चार आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के खिलाफ विरोध जताया.
Read more »
