लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का चुनाव प्रचार खत्म, देश के 9 राज्यों में 71 सीटों पर होगा मतदान AbkiBaarKiskiSarkar
के चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया है. चौथे चरण के अंतर्गत नौ राज्यों की कुल 71 सीटों पर मतदान किए जाएंगे. मतदान सोमवार 29 अप्रैल को किया जाएगा. इन 9 राज्यों में चुनाव अधिकतर सीटें हिंदी पट्टी क्षेत्र में हैं.
सबसे अधिक महाराष्ट्र के 17 सीटों पर चुनाव होगा. जबकि सबसे कम झारखंड की 3 सीटों पर चुनाव होगा. विभिन्न सीटों पर मतदान के समय में फर्क है, इसलिए चुनाव प्रचार भी मतदान से 48 घंटा पहले विभिन्न जगहों पर शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच समाप्त हुआ. जैसे ही चुनाव प्रचार का दौर थमा, महाराष्ट्र की 17 सीटों, राजस्थान और उत्तरप्रदेश की 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, मध्यप्रदेश की छह सीटों, ओडिशा की छह सीटों, बिहार की पांच सीटों, झारखंड की तीन सीटों पर चुनाव प्रचार और नुक्कड़ सभाओं पर रोक लग गई. पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार की सभी सीटों पर चुनाव प्रचार शाम छह बजे समाप्त हो गया. झारखंड की सभी तीन सीटों पर चुनाव प्रचार शाम चार बजे समाप्त हुआ. मध्यप्रदेश में, चुनाव प्रचार सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में शाम छह बजे समाप्त हुआ. जबकि बालाघाट संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से इसकी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शाम 4 बजे से छह बजे के बीच समाप्त हुआ. चौथे चरण के लिए प्रचार में अंतिम दिन सभी राजनेतआों और अपने सहयोगियों के लिए पूरी ताकत झोंक दी. जिसमें राजनेताओं ने जमकर एक दूसरे पर निशाना साधा और अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट अपील की.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एमजे अकबर का 'आदर्श गांव', जहां कोई नेता नहीं जाताझारखंड के इस गांव में कोई नेता वोट मांगने तक नहीं जाता और यहां के लोग एक अदद सड़क को तरस रहे हैं. पढ़िए, ग्राउंड रिपोर्ट.
Read more »
क्या लखनऊ में राजनाथ को टक्कर मिल पाएगी?क्या लखनऊ के चुनाव में राजनाथ को टक्कर दे पाएंगी पूनम सिन्हा: लोकसभा चुनाव 2019
Read more »
24 बार चुनाव हारे लेकिन हार नहीं मानी24 बार अलग-अलग तरह के चुनाव हार चुके विजय प्रकाश अब भी हार मानने को तैयार नहीं हैं.
Read more »
22 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरीराहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' पर खेद जताने से लेकर अमेठी में प्रियंका-स्मृति वाकयुद्ध तक हर बड़ी खबर Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: क्या चुनाव आयोग रक्षामंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगा?लोकसभा चुनाव 2019: क्या चुनाव आयोग रक्षामंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगा? NirmalaSitharaman ElectionCommission LokSabhaElections2019 loksabhachunav2019
Read more »
'इस चुनाव के बाद कन्हैया का कोई ठिकाना नहीं होगा'बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह और कन्हैया कुमार के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे राजद नेता तनवीर हसन से बातचीत.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में प्रदर्शन दोहराने के लिए एनडीए को चाहिए 79% स्ट्राइक रेटतब राजग ने इन 71 सीटों में से 56 यानी 79 फीसदी सीटों पर कब्जा किया था। narendramodi AmitShah BJP4India INCIndia Election2019 LoksabhaElections2019
Read more »
लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के बाद बदलेगी चुनाव प्रचार की रणनीति-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 29 अप्रैल को चौथे चरण के चुनाव के बाद बाकी के 169 सीटों पर सभी दलों का पूरा फोकस रह जाएगा। इसी के साथ दलों की चुनाव प्रचार की रणनीति में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा सकती है चुनाव आयोग से निराश कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2019 : सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा सकती है चुनाव आयोग से निराश कांग्रेस VoteKaro BJP4India INCIndia Election2019 LokSabhaElections LoksabhaElections2019 LokSabhaElection LoksabhaElection2019
Read more »
