ख़त्म हुए LokSabhaElections2019 जानिए कहाँ पर कितनी हुई वोटिंग
देश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ था. सभी सीटों के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे. इससे पहले राजनीति उथल-पुथल का दौर जारी है. एनडीए और यूपीए के अलावा इस बार महागठबंधन भी है.
यूपी में जहां एसपी-बीएसपी के साथ आने के बाद बीजेपी को इससे होने वाले नुकसान के रूप में देखा जा रहा है. खैर ये तो आने वाली 23 तारीख को साफ हो जाएगा, लेकिन उससे पहले हम एक बार फिर सातों चरण पर निगाह दौड़ाते हैं. जानते हैं कि किस चरण में कितने प्रतिशत वोटिंग हुई.चुनावों के दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल 2019 को मतदान हुआ. दूसरे चरण में 13 राज्यों की 95 संसदीय सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. इनमें कुल 69.44 प्रतिशत मतदान हुआ था. तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इस चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों के लिए कुल 68.4 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां देखें: Exit Poll 2019 LIVE: एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में BJP को भारी बढ़त चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल 2019 को हुआ था. इस चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों के लिए 65.5 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. 6 मई 2019 को पांचवे चरण के लिए हुए चुनाव में 64.16 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. छठे चरण का चुनाव 12 मई 2019 को हुआ और इसमें 7 राज्यों की 59 सीटों के लिए वोटिंग हुई. इसमें 64.4 प्रतिशत मतदान हुआ था. अंतिम और सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था. सातवें चरण में 61.13 प्रतिशत वोटिंग हुई. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनावी हिंसा: बिहार में हुई फायरिंग, पश्चिम बंगाल में 2 कार्यकर्ताओं की मौतलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है. बिहार के मोतिहारी और हरियाणा के फतेहाबाद में बूथ पर हिंसक झड़प के बाद फायरिंग हुई, तो वहीं पश्चिम बंगाल से इस चरण के चुनाव में भी हिंसा की खबरें आईं.
Read more »
लोकसभा चुनाव: फेज दर फेज घटा वोटिंग पर्सेंट, टूट पाएगा 2014 का रेकॉर्ड?-Navbharat TimesIndia News: छठे चरण में 63.49% वोटिंग हुई है। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ भी सकता है। पश्चिम बंगाल में रेकॉर्ड 80.35% से वोटिंग हुई है। दिल्ली में करीब 60% मत पड़े जो 2014 में 65% की तुलना में कम है।
Read more »
दिल्ली में 2014 के मुकाबले 5% कम वोटिंग, जानें क्या हैं इस जनादेश के मायनेदिल्ली में हुई 60 प्रतिशत वोटिंग भले ही 2014 से कम है, लेकिन उससे पहले हुए लोकसभा चुनावों की वोटिंग का ट्रेंड देखा जाए तो आंकड़े थोड़ा हैरान करने वाले हैं. 1977 से लेकर 2009 तक ऐसे तीन ही मौके आए हैं जब दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत 60 पार कर पाया हो. साल 1977 में यहां सबसे ज्यादा 71.3 फीसदी वोटिंग हुई थी. इसके बाद 1980 में 64.9 और 1984 में 64.5 फीसदी वोटिंग हुई.
Read more »
लोकसभा चुनाव : अंतिम चरण में कल 7 राज्यों की 59 सीटों के लिए वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को 59 सीटों पर मतदान होगा। Election2019 election LoksabhaElection LoksabhaElections2019
Read more »
अंतिम चरण की वोटिंग में होगा पांच केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसलाकेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोज सिन्हा, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और अनुप्रिया पटेल जैसे दिग्गज नेताओं के नाम जनता 19 मई को अपना फैसला सुनाएगी. रविवार को ही कुछ और राजनीतिक दिग्गज जैसे पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय की किस्मत का फैसला होना है.
Read more »
