लोकसभा चुनाव: फेज दर फेज घटा वोटिंग पर्सेंट, टूट पाएगा 2014 का रेकॉर्ड?-Navbharat Times

United States News News

लोकसभा चुनाव: फेज दर फेज घटा वोटिंग पर्सेंट, टूट पाएगा 2014 का रेकॉर्ड?-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनाव: फेज दर फेज घटा वोटिंग पर्सेंट, टूट पाएगा 2014 का रेकॉर्ड? via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes

हाइलाइट्स:लोकसभा चुनाव के लिए 6 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है 484 सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हुआ 6 चरणों में अबतक करीब 66 प्रतिशत वोट पड़े हैं 2014 के चुनाव में कुल 66.4% मतदान हुआ थानई दिल्ली रविवार को लोकसभा चुनाव के 59 सीटों पर वोटिंग समाप्त होने के साथ ही अबतक 543 सीटों में से 89% पर यानी 484 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। पश्चिम बंगाल को छोड़ दें तो वोटिंग आमतौर शांतिपूर्ण ही रही। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुछ जगहों ईवीएम में खराबी की शिकायतें जरूर आईं। हालांकि अगर अभी तक हुए 6 चरणों की वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो यह फेज दर फेज घटी ही है। पहले फेज में सबसे ज्यादा वोट पड़े तो छठे फेज में सबसे कम। इसबार भी बंगाल में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या 2019 में 2014 में हुए 66.

4% वोटिंग का रेकॉर्ड टूट पाएगा? पढ़िए, अवैध प्रवासियों पर है CM ममता और PM मोदी की जंग छठे चरण में 63.49% वोटिंग हुई है। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ भी सकता है। पश्चिम बंगाल में रेकॉर्ड 80.35% से वोटिंग हुई है। दिल्ली में करीब 60% मत पड़े जो 2014 में 65% की तुलना में कम है। यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्रों में 54.74% जबकि बिहार की 8 सीटों पर 59.29% वोटिंग हुई। हरियाणा के सभी 10 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हुई और कुल 68.34% मत पड़े। झारखंड में 4 लोकसभा सीट में 64.50% और मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर 64.76% वोटिंग हुई। पढ़ें, खड़गे के बिगड़े बोल, .. तो फांसी लगाएंगे मोदी 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में हर चरण की वोटिंग के मतदान प्रतिशत घटता गया है। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू हुआ था। तो क्या वोटरों का उत्साह पिछले चुनाव की तुलना में घट रहा है? विशेषज्ञों का भी अनुमान था कि इस साल चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत देखने को मिल सकता है। अगर वोटिंग टर्नआउट की बात करें तो आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, कर्नाटक में 1962 के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की स्टडी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 15 साल में सबसे ज्यादा और महाराष्ट्र में 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। सातवें और अंतिम चरण में वोटिंग प्रतिशत से यह पता चलेगा कि क्या 2019 में 2014 के वोट पर्सेंट का रेकॉर्ड टूटेगा या नहीं? पढ़िए, दिल्ली की नब्ज पकड़ समझें देश का चुनावी मूड लोकसभा चुनाव 2019 6 चरण में कब-कब कितने पड़े वोट पहला चरण - 69.5% दूसरा चरण- 69.44% तीसरा चरण- 68.4% चौथा चरण -65.51% पांचवां चरण -63.5% छठा चरण- 63.49%* *12 मई के रात 9.50 बजे तक के आंकड़े यह भी पढ़ें, चुनाव प्रक्रिया देख अचंभित रह गए विदेशी मेहमान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान, शुरुआती दो घंटे में 11.28 प्रतिशत हो चुकी है वोटिंगसात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान, शुरुआती दो घंटे में 11.28 प्रतिशत हो चुकी है वोटिंगआज टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, खजुराहो, होशंगाबाद और बैतूल में डाले जाएंगे वोट कुल 15 हजार 240 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं | Polling on 7 Lok Sabha seats, 110 candidates will be felicitated in EVM
Read more »

सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान, सुबह 10 बजे तक 12.86 प्रतिशत हो चुकी है वोटिंगसात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान, सुबह 10 बजे तक 12.86 प्रतिशत हो चुकी है वोटिंगआज टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, खजुराहो, होशंगाबाद और बैतूल में डाले जाएंगे वोट कुल 15 हजार 240 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं | Polling on 7 Lok Sabha seats, 110 candidates will be felicitated in EVM
Read more »

राजतिलक: ममता बनर्जी के बंगाल में बम, बारूद और बवाल! Rajtilak: Voilence in fifth phase polling in West Bengal - Rajtilak AajTakराजतिलक: ममता बनर्जी के बंगाल में बम, बारूद और बवाल! Rajtilak: Voilence in fifth phase polling in West Bengal - Rajtilak AajTakLok Sabha Election 2019 Phase 5: देश में आज लोकसभा चुनाव (Lok sabha election phase 5) का पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. सात राज्यों की 51 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेताओं की साख इस चुनाव में दाव पर लगी है. पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण में भी वोटिंग हो रही है और इस बार भी राज्य में चुनाव के दौरान हिंसा होने की खबरें आ रही हैं. हर चरण में हुई वोटिंग में हिंसा पर लगाम लगाने में चुनाव आयोग पूरी तरह से नाकाम रहा है. राजतिलक में देखिए आज इसी मुद्दे पर बड़ी बहस.
Read more »

चुनाव के आखिरी समय में दिग्विजय के इस दांव से भाजपा परेशान, साबित हो सकता है ट्रंप कार्डचुनाव के आखिरी समय में दिग्विजय के इस दांव से भाजपा परेशान, साबित हो सकता है ट्रंप कार्डभोपाल। 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भोपाल में बारह मई को ही मतदान होना है और प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। चुनावी चाणक्य कहलाने वाले दिग्गी ने प्रचार के आखिरी सप्ताह में जो दांव चला है वो उनके लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

हरियाणा में चार दिन बाद वोटिंग, पढ़ें किस सीट पर कैसी है सियासी लड़ाईहरियाणा में चार दिन बाद वोटिंग, पढ़ें किस सीट पर कैसी है सियासी लड़ाईमहाभारत की जंग जिस हरियाणा की धरती पर लड़ी गई थी, वहां पर इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में हरियाणा की सभी दस संसदीय सीटों पर 12 मई रविवार को वोट डाले जाएंगे.
Read more »

दिल्ली में बढ़ा सियासी पारा, लेकिन वोटिंग के दिन मिल सकती है गर्मी से राहतदिल्ली में बढ़ा सियासी पारा, लेकिन वोटिंग के दिन मिल सकती है गर्मी से राहतरविवार को दिल्ली में 7 सीटों पर चुनाव है तो ये बड़ा सवाल होगा कि क्या दिल्ली की जनता बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर आकर अपने मतअधिकार का प्रयोग करती है या नहीं.
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:43:07