लोकसभा चुनाव 2019: असम की ऑटोनोमस सीट, यहां कांग्रेस का है कब्जा

United States News News

लोकसभा चुनाव 2019: असम की ऑटोनोमस सीट, यहां कांग्रेस का है कब्जा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

2014 में मोदी लहर भी यहां नहीं दिखा सकी थी कोई करिश्मा IndiaElects rahulv_16

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित असम की स्वशासी संसदीय सीट कार्बीं आंगलोंग और दीमा हसाओ जिले में आती है. यहां एसटी समुदाय का काफी प्रभाव है. कांग्रेस नेता बिरेन सिंह इंग्ती लगातार तीन बार और कुल पांच बार यहां से सांसद रह चुके हैं.

2014 में मोदी लहर भी यहां कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी. यह इलाका असम के हिंसाग्रस्त इलाकों में शुमार है. 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी बोनिली खोंगमेनने जीत दर्ज की थी. 1962 से 1971 तक लगातार तीन बार गिलबर्ट जी स्वेल नेजीत दर्ज की. 1977 में हुए छठे लोकसभा चुनाव में बिरेन सिंह ने पहली दफा जीत दर्ज की. 1985 के चुनाव में भी बिरेन ने बाजी मारी, लेकिन 1991 से 1999 तक लगातार चार बार ऑटोनोमस स्टेट डिमांड कमेटी की ओर से जयंता रोंगपी नेजीत दर्ज की. 2004 में कांग्रेस ने फिर वापसी की और बिरेन सिंह ने 24129 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. उसके बाद 2009 और 2014 में भी उन्होंने अपना किला बचाए रखा.2011 की जनगणना के अनुसार यहां कुल जनसंख्या 11 लाख 70 हजार 415 है. इसमें 85.01 फीसदी आबादी ग्रामीण और 14.99 शहरी है. इसमें एससी 4.21 जबकि एसटी 59 फीसदी हैं. 2014 के चुनाव में यहां कुल मतदाता 7 लाख 2 हजार 223 थे. इसमें 3 लाख 59 हजार 58 वोटर पुरुष और 3 लाख 43 हजार 172 वोटर महिलाएं थी. 2018 की वोटर लिस्ट के मुताबिक यहां कुल मतदाताओं की संख्या 7 लाख 68 हजार 832 है. 2009 के चुनाव में यहां 69.4 फीसदी और 2014 के चुनाव में 77.43 प्रतिशत है.लगातार तीन बार सांसद चुने गए बिरेन सिंह इंगती ने 2014 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी जयराम इंगलेंग को 24095 मतोंके अंतर से हराया. बिरेन को कुल 2 लाख 13 हजार 152 वोट मिले, जबकि जयराम को 1 लाख 89 हजार 57 वोट. तीसरे नंबर पर आईएनडी के चोमांग क्रो को एक लाख 82 हजार 99 वोट मिले. 11 हजार 747 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया.74 वर्षीय बिरेन सिंह इंगती सात बार सांसद रह चुके हैं. गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से इन्होंने एमए और एलएलबी की डिग्री ली है. संसद में इनकी उपस्थिति 80.69 फीसदी यानि 259 दिनों की है. इन्होंने अब तक संसद में एक सवाल ही पूछा है. अब तक किसी भी बहस में हिस्सा नहीं लिया. इन्होंने सदन के पटल पर एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है. सांसद निधि का 40.44 फीसदी यानि 10 करोड़ 11 लाख रुपए इन्होंने अपने संसदीय इलाके में खर्च किया है. आटोनोमस जिले के सांसद बीरेन सिंह इंगति के पास चल संपत्ति 50 लाख 75 हजार 390 रुपये और अचल संपत्ति 3 करोड़ दो लाख 92 हजार रुपये की है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यहां बना दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल, 148 फीट है गहराई- Amarujalaयहां बना दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल, 148 फीट है गहराई- Amarujalaयहां बना दुनिया का सबसे गहरा स्वीमिंग पूल, 148 फीट है गहराई swimming swimmingpool
Read more »

Honda की कारों पर 1 लाख रुपये तक का ऑफर, यहां जानेंHonda की कारों पर 1 लाख रुपये तक का ऑफर, यहां जानेंHonda Cars India होंडा ने भारत में अपने चुनिंदा मॉडलों पर ऑफर्स की घोषणा की है. यहां देखें ऑफर्स.
Read more »

लोकसभा चुनाव- असम की लखीमपुर सीट जो है BJP का गढ़, यहां एसटी हैं गेमचेंजरलोकसभा चुनाव- असम की लखीमपुर सीट जो है BJP का गढ़, यहां एसटी हैं गेमचेंजर2016 में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के रूप में सोनोवाल को फिर से असम लौटना पड़ा. इसके चलते लखीमपुर सीट खाली हो गई. इस सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रधान बरुआ ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमा हरि प्रसन्ना को 1 लाख 90 हजार 219 मतों से हराया.
Read more »

BSNL इन प्लान्स पर दे रहा है कैशबैक ऑफर, यहां जानेंBSNL इन प्लान्स पर दे रहा है कैशबैक ऑफर, यहां जानेंBSNL Cashback Offer सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने जानकारी दी है कि अब 25 प्रतिशत कैशबैक सारे एनुअल प्लान सब्सक्राइबर्स को दिया जाएगा.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Schedule : लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम यहां जानेंLok Sabha Election 2019 Schedule : लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम यहां जानेंLok Sabha Election Dates 2019 LIVE UPDATES: चुनाव आयोग आज शाम 5 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019 ) की तारीखों का ऐलान होगा.
Read more »

BSNL ने उतारा 180 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान, जानें क्या है खासBSNL ने उतारा 180 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान, जानें क्या है खासBSNL Rs 599 Prepaid Plan बीएसएनल ने अपना एक नया प्रीपेड प्लान उतारा है. इस प्लान की कीमत 599 रुपये रखी गई है.
Read more »

बच्‍चों की मौत पर यहां स्‍वास्थ्‍य मंत्री का इस्‍तीफा, लोगों ने योगी को सुनाई खरी-खोटीबच्‍चों की मौत पर यहां स्‍वास्थ्‍य मंत्री का इस्‍तीफा, लोगों ने योगी को सुनाई खरी-खोटीलोग बोले कि विदेश में मंत्री इस्तीफा दे देते हैं, पर भारत में योगी आदित्यनाथ सरीखे मंत्री यह सुनिश्चित करते हैं कि कफील खान जैसे ईमानदार डॉक्टरों को इस्तीफा देना पड़े।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:35:18