लोकसभा चुनावः गनर की चाहत बढ़ा रही दावेदारों की फौज-Navbharat Times

United States News News

लोकसभा चुनावः गनर की चाहत बढ़ा रही दावेदारों की फौज-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनावः गनर की चाहत बढ़ा रही दावेदारों की फौज via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes

लखनऊ लोकसभा चुनाव में गनर के रुतबे की चाहत भी दावेदारों की फौज बढ़ा रही है। पिछले तीन दिन में 100 से अधिक लोगों ने नामांकन फॉर्म लेकर अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक सिर्फ 11 लोगों ने ही नामांकन भरा है। नामांकन फॉर्म की स्क्रीनिंग पूरी होते ही प्रत्याशियों को सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से दो-दो गनर दे दिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने भी होमवर्क शुरू कर दिया है। राजधानी की दोनों सीटों पर लोकसभा चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। इस बार जहां बीजेपी ने पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है, वहीं बीएसपी और पीएसपी नए चेहरे लेकर मैदान में उतर रही हैं। हालांकि, कांग्रेस और एसपी की ओर से प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुआ है। बड़ी राजनीतिक पार्टियों के अलावा छोटे दलों और निर्दलियों की भी लंबी फौज चुनाव मैदान में नजर आने वाली है। नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। 22 अप्रैल को निर्दलीय प्रत्याशियों व छोटे दलों को भी चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव चिह्न आवंटित होते ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव संपन्न होने तक सुरक्षा के लिए दो-दो गनर भी दिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो निर्दलीय और छोटे दलों के ज्यादार प्रत्याशी चुनाव लड़ने से पहले ही उसका परिणाम भी जानते हैं, लेकिन चुनाव के बहाने गनर का रुतबा लेकर इलाके में अपनी धमक कायम करने और बड़े दलों के प्रत्याशियों के करीब जाने का मौका भुनाने की कोशिश शुरू हो गई है। इसको लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बतौर गनर जवानों को तैनात करने के लिए सूची तैयार की जा रही है। नामांकन से पहले ही गनर का जुगाड़ नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कई दावेदारों ने अभी से गनर लेने के लिए जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर कमिटी के बाकी सदस्यों तक दावेदारों के आवेदन पहुंचने भी शुरू हो गए हैं। हालांकि, अफसरों ने प्रक्रिया पूरी होने से पहले उनके आवेदनों पर विचार करने से इनकार कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 47 प्रार्थना पत्र गनर के लिए आ चुके हैं। 80 लोगों के पास पहले से है सिक्यॉरिटी फॉर्म लेने वाले करीब 80 लोगों के पास चुनावी सिक्यॉरिटी से पहले ही गनर मौजूद हैं। इनमें से कई लोगों ने चुनाव का हवाला देकर सिक्यॉरिटी बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। इनमें बीजेपी के भी दो बड़े नेता भी शामिल हैं, लेकिन प्रशासन ने चुनाव का हवाला देकर फिलहाल उनके आवेदनों को पेंडिंग में डाल दिया है। माना जा रहा है कि नामांकन की स्क्रीनिंग के बाद उस पर विचार किया जाएगा। बड़े नेताओं के साथ चलने की जुगत में जवान नामांकन की कवायद तेज होती देख अब छटनी के बाद पुलिस लाइंस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन नेताओं के साथ चलने की जुगत शुरू कर दी है, जिनके साथ वे पहले रह चुके हैं। इसको लेकर उन्होंने जुगाड़ भी लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, नेताओं ने भी गुपचुप अपने साथ रह चुके चहेते गनर को तैनात करने की भी सिफारिश शुरू कर दी है। गनर की बढ़ती डिमांड देख अब निजी खर्चों पर दिए गए गनर की भी स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। जिन लोगों को सुरक्षा की अधिक आवश्यकता नहीं है, उनके पास से गनर हटाए भी जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा ने इस मामले पर कहा, 'नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिक्यॉरिटी को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। किसको सिक्यॉरिटी दी जानी है, किसको नहीं। इसका फैसला कमिटी तय करेगा।'.

लखनऊ लोकसभा चुनाव में गनर के रुतबे की चाहत भी दावेदारों की फौज बढ़ा रही है। पिछले तीन दिन में 100 से अधिक लोगों ने नामांकन फॉर्म लेकर अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक सिर्फ 11 लोगों ने ही नामांकन भरा है। नामांकन फॉर्म की स्क्रीनिंग पूरी होते ही प्रत्याशियों को सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से दो-दो गनर दे दिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने भी होमवर्क शुरू कर दिया है। राजधानी की दोनों सीटों पर लोकसभा चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। इस बार जहां बीजेपी ने पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है, वहीं बीएसपी और पीएसपी नए चेहरे लेकर मैदान में उतर रही हैं। हालांकि, कांग्रेस और एसपी की ओर से प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुआ है। बड़ी राजनीतिक पार्टियों के अलावा छोटे दलों और निर्दलियों की भी लंबी फौज चुनाव मैदान में नजर आने वाली है। नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। 22 अप्रैल को निर्दलीय प्रत्याशियों व छोटे दलों को भी चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव चिह्न आवंटित होते ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव संपन्न होने तक सुरक्षा के लिए दो-दो गनर भी दिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो निर्दलीय और छोटे दलों के ज्यादार प्रत्याशी चुनाव लड़ने से पहले ही उसका परिणाम भी जानते हैं, लेकिन चुनाव के बहाने गनर का रुतबा लेकर इलाके में अपनी धमक कायम करने और बड़े दलों के प्रत्याशियों के करीब जाने का मौका भुनाने की कोशिश शुरू हो गई है। इसको लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बतौर गनर जवानों को तैनात करने के लिए सूची तैयार की जा रही है। नामांकन से पहले ही गनर का जुगाड़ नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कई दावेदारों ने अभी से गनर लेने के लिए जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर कमिटी के बाकी सदस्यों तक दावेदारों के आवेदन पहुंचने भी शुरू हो गए हैं। हालांकि, अफसरों ने प्रक्रिया पूरी होने से पहले उनके आवेदनों पर विचार करने से इनकार कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 47 प्रार्थना पत्र गनर के लिए आ चुके हैं। 80 लोगों के पास पहले से है सिक्यॉरिटी फॉर्म लेने वाले करीब 80 लोगों के पास चुनावी सिक्यॉरिटी से पहले ही गनर मौजूद हैं। इनमें से कई लोगों ने चुनाव का हवाला देकर सिक्यॉरिटी बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। इनमें बीजेपी के भी दो बड़े नेता भी शामिल हैं, लेकिन प्रशासन ने चुनाव का हवाला देकर फिलहाल उनके आवेदनों को पेंडिंग में डाल दिया है। माना जा रहा है कि नामांकन की स्क्रीनिंग के बाद उस पर विचार किया जाएगा। बड़े नेताओं के साथ चलने की जुगत में जवान नामांकन की कवायद तेज होती देख अब छटनी के बाद पुलिस लाइंस में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन नेताओं के साथ चलने की जुगत शुरू कर दी है, जिनके साथ वे पहले रह चुके हैं। इसको लेकर उन्होंने जुगाड़ भी लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, नेताओं ने भी गुपचुप अपने साथ रह चुके चहेते गनर को तैनात करने की भी सिफारिश शुरू कर दी है। गनर की बढ़ती डिमांड देख अब निजी खर्चों पर दिए गए गनर की भी स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। जिन लोगों को सुरक्षा की अधिक आवश्यकता नहीं है, उनके पास से गनर हटाए भी जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा ने इस मामले पर कहा, 'नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिक्यॉरिटी को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। किसको सिक्यॉरिटी दी जानी है, किसको नहीं। इसका फैसला कमिटी तय करेगा।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहला चरण: 20 राज्यों की 91 सीटों पर आज थम जाएगा चुनावी शोरपहला चरण: 20 राज्यों की 91 सीटों पर आज थम जाएगा चुनावी शोरपहले चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, नगालैंड-मिजोरम की एक-एक, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर मतदान होना है.
Read more »

हरिद्वार-ऋषिकेश के चुनावी मिजाज पर स्पेशल रिपोर्टहरिद्वार-ऋषिकेश के चुनावी मिजाज पर स्पेशल रिपोर्टLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): देश में चुनावी माहौल को समझने के लिए Jansatta.com ने बाइक रैली की शुरुआत की है। इसके तहत लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों का मिजाज जानने की कोशिश की। हरिद्वार लोकसभा सीट से यह स्पेशल रिपोर्ट।
Read more »

रावेर लोकसभा सीट: रक्षा निखिल खड़से के सामने BJP की साख बचाने की चुनौतीरावेर लोकसभा सीट: रक्षा निखिल खड़से के सामने BJP की साख बचाने की चुनौतीRaver Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए रावेर सीट से कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 4 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में यानी 14 अप्रैल को मतदान होगा.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वोटिंग रोकने की कोशिश, नारायणपुर में किया ब्‍लास्‍टलोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वोटिंग रोकने की कोशिश, नारायणपुर में किया ब्‍लास्‍टनारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर दंडवन मार्ग पर आज तड़के नक्सलियों ने मतदान दलों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है.
Read more »

LIVE: हैदराबाद लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशी, ओवैसी ने डाला वोटLIVE: हैदराबाद लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशी, ओवैसी ने डाला वोटतेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट पर गुरुवार सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई. यहां पहले चरण की वोटिंग हो रही है. इसके बाद 23 मई को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे आएंगे. इस सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इस्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के असदुद्दीन ओवैशी, तेलंगाना राष्ट्र समिति के पुस्ते श्रीकांत, भारतीय जनता पार्टी के डॉ. भगवंत राव, कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद फिरोज खान, न्यू इंडिया पार्टी के दोरनाला जय प्रकाश और समाजवादी फॉरवर्ड ब्लॉक के के. रंगाचार्य समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव: दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने डाला वोट-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने डाला वोट-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: ज्योति आमगे की लंबाई महज 63 सेंटीमीटर है। उन्होंने नागपुर में मतदान केंद्र संख्या- 253 पर अपना वोट डाला। एक सिलेब्रिटी कुक और उद्यमी आमगे टीवी शो बिग बॉस-6 में भी नजर आ चुकी हैं
Read more »

लोकसभा चुनाव : जीतन राम मांझी ने की PM मोदी की तारीफ, बताया स्पष्टवादी व्यक्तिलोकसभा चुनाव : जीतन राम मांझी ने की PM मोदी की तारीफ, बताया स्पष्टवादी व्यक्तिलोकसभा चुनाव : जीतन राम मांझी ने की PM मोदी की तारीफ, बताया स्पष्टवादी व्यक्ति AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

लोकसभा चुनाव LIVE: दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ने नागपुर में डाला वोटलोकसभा चुनाव LIVE: दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ने नागपुर में डाला वोटलोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के पहले चरण के तहत 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की यूपी सहित तीन राज्यों के 18 उम्मीदवारों की सूचीलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की यूपी सहित तीन राज्यों के 18 उम्मीदवारों की सूचीलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की यूपी सहित तीन राज्यों में 18 उम्मीदवारों सूची LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

सांगली लोकसभा सीट: संजय पाटिल के सामने बीजेपी की साख बचाने की चुनौतीसांगली लोकसभा सीट: संजय पाटिल के सामने बीजेपी की साख बचाने की चुनौतीSangli Lok Sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की सांगली सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अपने मौजूदा सांसद संजय रामचंद्र पाटिल को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं स्वाभिमानी पक्ष की ओर से विशाल प्रकाशराव चुनाव लड़ेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:50:59