LokSabhaElection2019 पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को 91 सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव 2019 के रण का पहला पड़ाव आज अंतिम मुकाम तक पहुंच रहा है, जिसके तहत 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो जाएगा. पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है, जिसमें उत्तर प्रदेश की आठ व बिहार की 4 सीटों पर देश के प्रमुख दलों व कई बड़े नेताओं का भविष्य तय होना है.
पहले चरण के तहत राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह, केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह, महेश शर्मा, हरीश रावत और नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी.सबसे ज्यादा 80 संसदीय क्षेत्र वाले यूपी में चुनाव का पहला चरण काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके पश्चिमी हिस्से में भारतीय जनता पार्टी को 2014 के लोकसभा चुनाव में जबरदस्त समर्थन मिला था. पहले चरण पर मतदान होने वाली सीटों में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना और बिजनौर शामिल है. मुजफ्फरनगर: यहां से राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार अजित सिंह को बीजेपी के संजीव बाल्यान के खिलाफ मैदान में उतारा गया है. इस लोकसभा सीट के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाता भारी संख्या में हैं. लगभग 17 लाख मतदाताओं के बीच मुसलमानों की संख्या 26 प्रतिशत है, जिसके बाद 15 प्रतिशत जाटव और लगभग आठ प्रतिशत जाट हैं. गाजियाबाद: केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह सपा-रालोद-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार सुरेश बंसल और कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा के साथ यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी में फैले गाजियाबाद संसीदय क्षेत्र में 27.26 लाख मतदाता हैं, जहां मुस्लिम, गुर्जर, वैश्य, ब्राह्मण मतदाताओं की अच्छी संख्या है. बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले बंसल वैश्य समुदाय का समर्थन प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे वह ताल्लुक रखते हैं. उन्हें इस क्षेत्र में पिछड़े वर्ग के मतदाताओं पर पकड़ बनाने के लिए भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने बसपा में रहते हुए इस वर्ग के लिए कई काम किए थे. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को गाजियाबाद में एक रोड शो किया था. गौतमबुद्ध नगर: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की किस्मत यहां होने वाले त्रिकोणीय मुकाबले में दांव पर लगी है. कांग्रेस ने अरविंद कुमार सिंह को जबकि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने यहां बसपा के सतवीर को संयुक्त रूप से अपना उम्मीदवार बनाया है. बागपत: केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह इस जाट बहुल निर्वाचन क्षेत्र से फिर से मैदान में हैं.रालोद नेता अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी सपा-बसपा-रालोद उम्मीदवार के रूप में सत्यपाल सिंह को चुनौती दे रहे हैं. सहारनपुर: भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद राघव लखनपाल को फिर से उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने इमरान मसूद को मैदान में उतारा है. मसूद ने 2014 में लखनपाल को कड़ी टक्कर दी थी. लखनपाल ने मसूद को करीब 65 हजार वोटों से हराया था. बसपा ने इस सीट से फजलुर्रहमान को टिकट दिया है.ग्रामीण और अर्ध-शहरी संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर से दो शक्तिशाली जातियों, एक अगड़ी और एक पिछड़ी , के बीच सीधी लड़ाई है. यह क्षेत्र अभी भी विकास के मोर्चे पर पिछड़ा हुआ है. नवादा की सीट राजग सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में आई है. पार्टी ने मुंगेर से मौजूदा पार्टी सांसद और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीना देवी के बजाए सूरजभान के छोटे भाई चंदन कुमार को मैदान में उतारने का फैसला किया है. औरंगाबाद: संख्या में कम होने के बावजूद राजपूत जाति के वर्चस्व के कारण इसे मिनी चितौड़गढ़ भी कहा जाता है। 1952 से यहां से राजपूत उम्मीदवार जीतते रहे हैं. लेकिन, इस बार यहां संघर्ष दो राजपूत उम्मीदवारों के बीच नहीं है. महागठबंधन में शामिल हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा ने इस सीट से अत्यंत पिछड़ा वर्ग से संबंद्ध उपेंद्र प्रसाद को चुनाव मैदान में उतारा है, जो कि दांगी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. दांगी समुदाय के मतदाता इस निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में हैं. महाराष्ट्र की नागपुर सीट कई लिहाज से महत्वपूर्ण हैं. यहां आरएसएस का मुख्यालय है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनावी मैदान में हैं.उत्तर प्रदेश- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगरआंध्र प्रदेश- अमलापुरम, नंद्याल, अनकापल्ली, नरसपुरम, अनंतपुर, नरसरावपेट, अरकू, नेल्लोर, बापत्ला, ओंगोल, चित्तूर, राजमुंदरी, एलुरु, राजामपेट, गुंटूर, श्रीकाकुलम, हिंदुपुर, तिरुपति, कड़पा, विजयवाड़ा, काकीनाडा, विशाखापट्नम, कर्नूल, विजयनगरम, मछलीपट्टनममहाराष्ट्र- नागपुर, चंद्रपुर, यवतमाल, वर्धा, गढ़चिरौली, रामतेक, भंडारा-गोंदिया छत्तीसगढ़- बस्तर, जम्मू कश्मीर - बारामूला, जम्मू और महाराष्ट्र- वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम, मणिपुर की बाहरी मणिपुर, मेघालय की शिलांग, तूरा और मिजोरम की मिजोरम, नगालैंड की नगालैंड. ओडिशा- कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट और सिक्किम- सिक्किम सीट पर वोट डाले जाएंगे. तेलंगाना- अदिलाबाद, वारंगल, नालगोंडा, मेढक, जाहिराबाद, करीमनगर, महबूबाबाद, चेवेल्ला, निजामाबाद, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, नगरकुरनूल, भोंगिर, खम्माम, महबूबनगर, पेडापल्ली.लक्षद्वीप- लक्षद्वीप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चौथे चरण की अधिसूचना जारी, 8 राज्यों की 71 सीटों पर होगी वोटिंगचुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है. इस चरण में 29 अप्रैल को 8 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. चौथे चरण में बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मतदान होगा. नामांकन की अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2019 है. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल है.
Read more »
बुन्देलखण्ड की दो सीटों पर प्रत्याशी खोजने में भाजपा का छूटा पसीनाभाजपा बुन्देलखण्ड की चार में से 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी अभी तक तय ही नहीं कर पाई है. टिकट में लिए जोड़-तोड़ में शामिल नेता दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं. उमा भारती के मना करने के बाद झांसी सीट पर प्रत्याशी की तलाश इतनी मुश्किल होगी इसका अंदाज़ा शायद ही किसी को रहा होगा. संगठन को दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी चयन में पसीना आ गया है.
Read more »
बिहार: दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- '40 सीटों पर जीतेगा महागठबंधन'बिहार: दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- '40 सीटों पर जीतेगा महागठबंधन' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
दो दिन में दो बार की मंदिर तक चढ़ाई, श्रद्धालु की किडनी हुई फेल-Navbharat Timesएक जैन श्रद्धालु ने दो दिन में पहाड़ी की चढ़ाई दो बार की। इस दौरान शरीर में हुई पानी की कमी से मांसपेशियों को नुकसान तो पहुंचा ही अस्थायी रूप से किडनी तक बेकार हो गई।
Read more »
BJP की 18वीं लिस्ट जारी, हरियाणा, यूपी और झारखंड की 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषितलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha elections 2019) के लिए बीजेपी की 18वीें लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं. फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर और गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह को टिकट दिया गया है.
Read more »
चेन्नई-कोलकाता मैच आज, धोनी की टीम की शीर्ष पर पहुंचने पर नजरमैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रात 8 बजे से दोनों के बीच हुए पिछले 5 मैच में से चेन्नई 3 को जीतने में सफल रही चेन्नई सुपरकिंग्स एमए चिदंबरम स्टेडियम पर पिछले 5 मैच से नहीं हारी | IPL 2019, csk vs kkr, chennai super kings vs kolkata knight riders, preview, news, updates, indian premier league, dainik bhaskar, दैनिक भास्कर, आईपीएल, इंडियन प्रीमियर लीग 2019, indian premier league 2019, कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स
Read more »
