बुन्देलखण्ड की दो सीटों पर प्रत्याशी खोजने में भाजपा का छूटा पसीना

United States News News

बुन्देलखण्ड की दो सीटों पर प्रत्याशी खोजने में भाजपा का छूटा पसीना
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

बुन्देलखण्ड की चार में से 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी अभी तक तय ही नहीं कर पाई है BJP LokSabhaElections2019

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में लिए 2 अप्रैल से नामांकन शुरू हो गया. लेकिन भाजपा बुन्देलखण्ड की चार में से 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी अभी तक तय ही नहीं कर पाई है. टिकट में लिए जोड़-तोड़ में शामिल नेता दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं.

झांसी और ललितपुर जिले के तकरीबन सभी विधायक भी दिल्ली पहुंचकर अपनी - अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने में व्यस्त हैं. उमा भारती के मना करने के बाद झांसी सीट पर प्रत्याशी की तलाश इतनी मुश्किल होगी इसका अंदाज़ा शायद ही किसी को रहा होगा. संगठन को दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी चयन में पसीना आ गया है. झांसी में एक दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा था कि झांसी लोकसभा के प्रत्याशी के नाम का एलान सोमवार को हो जाएगा. अब जब सोमवार का दिन भी ढल गया और कल से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है तो सभी की नजर प्रत्याशियों के चेहरे पर है कि प्रत्याशी कौन होगा. माना जा रहा है कि भाजपा और आरएसएस की ओर से वैद्यनाथ आयुर्वेद के चेयरमैन अनुराग शर्मा का नाम प्रत्याशी के रूप में सुर्खियों में आया था. बताया गया कि अनुराग का नाम आते ही झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह, ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा ने इस पर मौखिक एतराज जताया था. इसके साथ ही लोध प्रत्याशी के रूप में गंगा चरण राजपूत के नाम का भी बाहरी प्रत्याशी के रूप में विरोध शुरू ही गया. इस विरोध के बीच प्रत्याशी का फैसला लटक गया. बुन्देलखण्ड की चार सीटों पर अभी बांदा से ब्राह्मण, हमीरपुर से ठाकुर, झांसी से लोध पिछड़ा और जालौन से अनुसूचित जाति का प्रत्याशी था. इस बार भी भाजपा ने हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और जालौन से भानु प्रताप वर्मा का टिकट बरकरार रखा है. अब यदि बांदा से किसी ब्राह्मण की टिकट मिल तो झांसी में लोध या पिछड़ा वर्ग को भाजपा टिकट दे सकती है. बांदा से भैरो प्रसाद मिश्र को दोबारा टिकट मिलना मुश्किल लग रहा है. यहां मालिनी अवस्थी के नाम की भी चर्चा है तो पिछड़ा वर्ग में आर.के. पटेल को टिकट दिए जाने की चर्चाएं भी की जा रहीं हैं. जबकि झांसी सीट का फैसला उमा भारती से रायशुमारी के बाद भी नहीं किया जा सका है. झांसी से ब्राह्मण प्रत्याशियों में विधायक रवि शर्मा और वैद्यनाथ के चेयरमैन अनुराग शर्मा, लोध प्रत्याशियों में गंगा चरण राजपूत और विधायक जवाहर राजपूत, कुशवाहा प्रत्याशी में विधायक रामरतन कुशवाहा के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में रहे हैं. माना जा रहा है कि अनुराग शर्मा के नाम का एलान लगभग होने ही वाला था तभी विधायकों की आपत्ति के बाद उमा भारती ने इसे रुकवा दिया. बाद में उमा भारती की पसंद के प्रत्याशी गंगा चरण का भी बाहरी के नाम पर विरोध हो गया. इसी राजनीति में संगठन ने झांसी और बांदा सीट के प्रत्याशियों की घोषणा रोक दी है. क्योंकि झांसी सीट पर लोध समाज निर्णायक स्थिति में है इसलिए संगठन उमा भारती को बिना विश्वास में लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं करना चाहता है. फिलहाल उमा भारती किसी भी टिकट के दावेदार से सीधे नहीं मिल रहीं हैं. ऐसे में यह कह पाना भी मुश्किल है कि उमा का हाथ किसके सिर पर होगा. या फिर संगठन अपने आंतरिक सर्वे के आधार पर प्रत्याशी की घोषणा कर देगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की नई लिस्ट, राजस्थान की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषितलोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की नई लिस्ट, राजस्थान की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषितपार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी लिस्ट के अनुसार फिलहाल लोकसभा में चूरू का प्रतिनिधित्व कर रहे एमपी राहुल कस्वां को फिर से मौका दिया गया है.
Read more »

BJP में बागियों की लंबी कतार, SP, BSP, कांग्रेस में भागने की फिराक में दर्जनभर MPBJP में बागियों की लंबी कतार, SP, BSP, कांग्रेस में भागने की फिराक में दर्जनभर MPLok Sabha Poll 2019: केंद्रीय मंत्री और शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज, बाराबंकी सांसद प्रियंका रावत, मिसरिख सांसद अंजू बाला, संभल सांसद सत्यपाल सैनी और पार्टी के वरिष्ठ नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट पार्टी ने काटा है।
Read more »

ब्रिटेन की कोर्ट में नीरव मोदी की जमानत पर सुनवाई जारी, कुछ देर में आएगा फैसलाब्रिटेन की कोर्ट में नीरव मोदी की जमानत पर सुनवाई जारी, कुछ देर में आएगा फैसलापीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी के प्रत्यर्पण पर लंदन की अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है. लंदन के समय के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार 4.30 बजे) वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई शुरू हुई.
Read more »

महबूबनगर लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशी, क्या कांग्रेस के गढ़ में फिर बाजी मारेगी टीआरएस?महबूबनगर लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशी, क्या कांग्रेस के गढ़ में फिर बाजी मारेगी टीआरएस?तेलंगाना की महबूबनगर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी से डीके अरुणा, कांग्रेस पार्टी से चल्ला वमशी चंद रेड्डी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से मन्ने श्रीनिवास रेड्डी, अंबेडकर नेशनल कांग्रेस से इमरान अहमद खान, बहुजन मुक्ति पार्टी से वी दसराम नाइक और इंडियन रक्षक नयाकुडू पार्टी से ई. शिवदुर्गा प्रसाद रेड्डी चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. यहां पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »

बीजेपी में एंट्री के बाद 'निरहुआ' ने ट्विटर पर की नए अकाउंट की शुरुआत-Navbharat Timesबीजेपी में एंट्री के बाद 'निरहुआ' ने ट्विटर पर की नए अकाउंट की शुरुआत-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी में एंट्री के बाद अपने नए ट्विटर अकाउंट की शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर आम लोगों के बीच संवाद करने के लिए दिनेश ने इस ट्विटर अकाउंट को बनाया है।
Read more »

गुजरात: कब्रिस्तान की दीवार पर कपड़े सुखाने पर झगड़ा, दो समुदायों में टकरावगुजरात: कब्रिस्तान की दीवार पर कपड़े सुखाने पर झगड़ा, दो समुदायों में टकरावमार्च में ही होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सूरत में दो समुदाय के बीच टकराव की खबर सामने आ चुकी है। घटना सूरत के बराछा विस्तार इलाके की है।
Read more »

कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों-युवाओं पर फोकस, राहुल की हुंकार- 'गरीबी पर वार, 72 हजार'कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों-युवाओं पर फोकस, राहुल की हुंकार- 'गरीबी पर वार, 72 हजार'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया गया है. कांग्रेस के घोषणापत्र में इस बार न्याय योजना, रोजगार और हेल्थकेयर पर फोकस रखा गया है.
Read more »

ओडिशा में मोदी की रैली के दौरान बीजद में शामिल हुआ भाजपा प्रत्याशीओडिशा में मोदी की रैली के दौरान बीजद में शामिल हुआ भाजपा प्रत्याशीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में रैलियां कर रहे हैं और विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले भी कर रहे हैं. पर दिलचस्प यह है कि ओडिशा में उनके भाषण के दौरान ही दो प्रत्याशी बीजू जनता दल में शामिल हो गए.
Read more »

ISI की चाल : नेपाल की सेना में घुसपैठ कर पाक रच रहा भारत के खिलाफ साजिशISI की चाल : नेपाल की सेना में घुसपैठ कर पाक रच रहा भारत के खिलाफ साजिशपाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई नेपाल की सेना में चुपचाप नए तरीके से घुसपैठ करने की कोशिश में लगी हुई है. इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और वहां की सेना नेपाल की राजधानी काठमांडू में नेशनल डिफेंस कॉलेज बना रही है. चीन की तर्ज पर पाकिस्तान नेपाल से नज़दीकी बढ़ाने की कोशिशों में लगा हुआ है ताकि वो नेपाल में भारत के प्रभाव को कम कर सके.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:23