इमरान सरकार ने भारत पर लगाया पाकिस्तान में खेल को नुकसान पहुंचाने का आरोप IPL2019
पाकिस्तान ने मंगलवार को T-20 क्रिकेट के लिए मशहूर इंडियन प्रीमियर लीग मैचों के प्रसारण पर अपने मुल्क में पाबंदी लगाने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान में खेल को नुकसान पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास किया है.
बाकायदा कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है. सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया. प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी हैं. उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है.फवाद चौधरी ने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान में क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने का संगठित प्रयास किया है और यह हमारे यहां भारत के घरेलू टूर्नामेंट का प्रचार करने की मंजूरी देने का कोई मतलब नहीं है.’उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान में लीग और क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने के लिए भारतीय आधिकारिक प्रसारणकर्ता पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे सत्र के प्रसारण से टूर्नामेंट के बीच में पीछे हट गया था. फरवरी में भारत में पीएसएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता डीस्पोर्ट ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद विरोध में टूर्नामेंट की कवरेज रोक दी थी. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था.भारतीय कंपनी आईएमजी रिलायंस भी दुनिया भर में पीएसएल की टेलीविजन कवरेज करने के करार से पीछे हट गई थी जिसके बाद इस टी-20 लीग को टूर्नामेंट के बीच में नई प्रोडक्शन कंपनी ढूंढनी पड़ी थी. चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण सुनिश्चित करेगा कि आईपीएल के किसी मैच का पाकिस्तान में प्रसारण नहीं किया जाए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार का मानना है कि खेल और संस्कृति का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए लेकिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों और कलाकारों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया है. इसके बाद ही यह फैसला लिया गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इमरान बोले- हमला कर सकता है भारत, कुमार विश्वास ने पूछा- चादर लगी फटने?पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने आशंका जताई है कि भारत में लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक पाकिस्तान पर एक और हमला हो सकता है।
Read more »
भारत के 'मिशन शक्ति' से पाक में खलबली, इमरान ने कहा- अंतरिक्ष सैन्यीकरण के खिलाफ पाकिस्तान- Amarujalaसैटेलाइट को मार गिराने वाली मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद भारत ऐसी क्षमता रखने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। ImranKhanPTI narendramodi PMOIndia DRDO_India MissionShakti Pakistan
Read more »
मिशन शक्ति के बाद पाक में बेचैनी, इमरान ने की उच्च स्तरीय बैठकMissionShakti के बाद पाक हुआ बेचैन
Read more »
भारत के साथ तल्ख रिश्तों के बीच अब वर्ल्ड कप ने उड़ाई पाकिस्तान PM इमरान खान की नींदक्रिकेट से राजनीति में आए इमरान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी और अन्य आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय टीम की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए.
Read more »
ट्विटर विवाद में इमरान खान के मंत्री ने अमेरिकी राजदूत को कहा 'लिटिल पिग्मी'अमेरिका और तालिबान के बीच जारी शांति वार्ताओं को लेकर ट्विटर पर राजनयिक विवाद में पाकिस्तान की एक मंत्री ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी मंत्री ने अमेरिकी राजदूत को अल्पज्ञानी बताते हुए उनका माखौल उड़ाय.
Read more »
लोकसभा चुनाव: इमरान मसूद ने 'आतंकवादी का रिश्तेदार' बताने पर की योगी की खिंचाई-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर कटाक्ष किए। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इमरान ने योगी की 'जानकारी की कमी' पर तंज कसे। इमरान को योगी ने अजहर मसूद कहा था।
Read more »
पाकिस्तान: इस क़दम से रुकेगा हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण?पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में इमरान ख़ान की पार्टी से जुड़े हिंदू जनप्रतिनिधि ने दो विधेयक पेश किए हैं.
Read more »
इमरान खान ने सोहेल महमूद को बनाया पाकिस्तान का नया विदेश सचिवभारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अनुभवी राजनयिक सोहेल महमूद पाकिस्तान के नये विदेश सचिव होंगे. पाकिस्तान की वर्तमान विदेश सचिव तहमीना जंजुआ की जगह लेंगे.
Read more »
पाकिस्तान ने IPL के प्रसारण पर लगाया बैन, PM इमरान की कैबिनेट ने लिया फैसलापाकिस्तानी सूचना मंत्री फवद चौधरी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में खेल को ‘नुकसान पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास’ किया है.
Read more »
