Samsung Galaxy S25 Series सैमसंग अगले साल अपनी सबसे एडवांस और फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च कर सकता है। हर बार की तरह कंपनी जनवरी के महीने में इसके लिए इवेंट आयोजित कर सकती है। एक रिपोर्ट में Galaxy Unpacked 2025 इवेंट की डेट और टाइम को लेकर खुलासा किया गया है। साथ में खूबियों की डिटेल भी मिल गई...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में गैलेक्सी S25 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी S24 सीरीज के लॉन्च की तरह इस इवेंट के भी उसी महीने और उसी जगह पर होने की संभावना है। फ्लैगशिप सीरीज के लिए कहां इवेंट किया जा सकता है और सीरीज में कौन-से फोन लॉन्च होंगे। आइए, जानते हैं। गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 डेट, इवेंट रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट 22 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे PT हो सकता है। यह इवेंट सैन जोस कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा। गैलेक्सी S24 लॉन्च इवेंट भी सैन जोस में SAP सेंटर इनडोर एरिना में आयोजित किया गया था। एक्सपेक्टेड कीमत गैलेक्सी एस25 की कीमत 75,000 रुपये, एस25+ की कीमत 95,000 रुपये और अल्ट्रा की कीमत 1,29,000 रुपये से शुरू हो सकती है। सीरीज में गैलेक्सी एस25, गैलेक्सी एस25 प्लस और गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। फोन के अलावा प्रोजेक्ट मोहन एक्सआर हेडसेट को भी टीज किए जाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि हेडसेट को बाद में ही लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी 25 सीरीज एक्सपेक्टेड फीचर्स कलर- गैलेक्सी एस25 और गैलेक्सी एस25+ मिडनाइट ब्लैक, स्पार्कलिंग ग्रीन, स्पार्कलिंग ब्लू, मून नाइट ब्लू और सिल्वर शैडो कलर्स में आ सकते हैं। गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे में लॉन्च हो सकता है। डिस्प्ले- गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ की स्क्रीन साइज और स्पेसिफिकेशन उनके पिछले मॉडल से मिलते-जुलते हो सकते हैं। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 3,120 x 1,440 रिजॉल्यूशन और 501ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ थोड़ा बड़ा हो सकता है। प्रोसेसर- उम्मीद है कि सीरीज में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा। स्टोरेज- S25 Ultra में UFS 4.
1 स्टोरेज और 16GB तक रैम हो सकती है। वेनिला और प्लस मॉडल अभी भी 12GB तक रैम के साथ आ सकते हैं। कैमरे- अल्ट्रा मॉडल को 50MP अल्ट्रावाइड अपग्रेड मिल सकता है। सॉफ्टवेयर- इसमें एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड One UI 7 हो सकता है। ये सॉफ्टवेयर नए आइकन और UI कस्टमाइजेशन से लैस है। AI फीचर्स- गैलेक्सी एस24 सीरीज में तमाम एआई फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन नेक्स्ट जेन सीरीज में इस दायरे को बढ़ाया जाएगा। कंपनी सीरीज के सभी फोन में अपग्रेड फीचर्स की पेशकश करेगी। यह भी पढ़ें- डबल डिस्प्ले वाले फोन का लॉन्च आज, 64MP AI कैमरा और 33W चार्जिंग से है लैस
Galaxy Unpacked 2025 Samsung Galaxy S25 Snapdragon 8 Elite
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iQOO Neo 10 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 120W की चार्जिंग और 6000mAh की बैटरीiQOO Neo 10 Series Launch: आईकू जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. ब्रांड अपनी Neo 10 सीरीज को लॉन्च करेगा, जिसमें दो नए फोन्स होंगे. इस सीरीज में हमें डुअल टोन वाली फिनिश देखने को मिलेगी. इसके अलावा कंपनी रेक्टेंगुलर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल ऑफर करेगी. स्मार्टफोन्स दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे.
Read more »
नवंबर के लास्ट में लॉन्च होगी Vivo S20 सीरीज, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा और 90W चार्जिंग सपोर्टVivo घरेलू मार्केट के लिए एक अफोर्डेबल सीरीज पर काम कर रहा है। अपकमिंग सीरीज में कंपनी Vivo S20 और S20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। सीरीज के लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। इसे नवंबर के आखिरी हफ्ते में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट...
Read more »
ग्रेटर नोएडा में एक और टाउनशिप बसाने की तैयारी, जल्द लॉन्च हो सकती है भूखंड योजनानोएडा के बाद अब ज्यादातर लोग ग्रेटर नोएडा में खुद का घर चाहते हैं। इसी लिए यहां ज्यादा स्कीमें आ रही हैं। इसी के तहत एक और टाउनशिप बसाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। आईआईटीजीएनएल की ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना अब जल्द लॉन्च हो सकेगी।
Read more »
सैमसंग जल्द लॉन्च कर सकता है बिना डिस्प्ले वाला स्मार्ट ग्लास, जानें इसमें क्या कुछ हो सकता है खासSamsung Smart Glass: सैमसंग जल्द ही एक नया स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. अफवाह है कि ये स्मार्ट ग्लास डिस्प्ले के बिना आ सकते हैं और अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकते हैं. उम्मीद है कि ये आने वाली Galaxy S25 सीरीज के साथ आ सकते हैं.
Read more »
'हर सीरीज में एक विलेन की जरूरत होती है और सिराज अब वह विलेन है': क्लार्क'हर सीरीज में एक विलेन की जरूरत होती है और सिराज अब वह विलेन है': क्लार्क
Read more »
ब्राजील : राष्ट्रपति की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टीब्राजील : राष्ट्रपति की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
Read more »
