यूट्यूब पर चैनल खोल कर लोग खूब कमा रहे हैं। खूब कमाने वाले खूब खर्च भी कर रहे हैं। वह इसकी शेखी सोशल मीडिया पर भी बघारते रहते हैं। इस तरह की शेखी बघारना कभी-कभी उल्टा पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ यूट्यूबर ईशान शर्मा के साथ भी हुआ। उनके एक पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया मिल रही...
नई दिल्ली: भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले महानगर बेंगलुरु का एक यूट्यूबर है ईशान शर्मा । पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पूर्ववर्ती ट्वीटर, अब X पर एक रेस्टोरेंट की इस नीति की प्रशंसा की कि वहां ग्राहक से सेवा शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन, उसने जो खाने का बिल शेयर किया, उसने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा। क्या है वाकयास्टार्टअप संस्थापक और एंट्रपेन्योर ईशान शर्मा ने एक रेस्टोरेंट में भोजन का आनंद लेने के बाद मिले खाने के बिल की तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने रेस्टोरेंट की कीमत निर्धारण मॉडल की प्रशंसा की। उन्होंने पांच फूड आइटम के बिल का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा 'रेस्तरां, ध्यान दें!' इस शाकाहारी भोजन में पनीर खुरचन, दाल बुखारा, पनीर मखनी के साथ खस्ता रोटी और पुदीना परांठा शामिल था। इन पांच फूड आइटम्स का बिल ₹10,030 आया था। बड़ी राशि के नीचे, रसीद पर लिखा था: 'हम कोई सेवा शुल्क नहीं लेते।' शर्मा ने रेस्टोरेंट के इस कदम की प्रशंसा की। लोगों को पसंद नहीं आई प्रशंसाईशान की प्रशंसा X के अधिकांश लोगों को पसंद नहीं आई। अधिकतर लोग भोजन के लिए खर्च की गई बड़ी राशि देखकर हैरान थे। कई उपयोगकर्ता इस बात से हैरान थे कि उसने एक विशिष्ट उत्तर भारतीय भोजन के लिए इतनी अधिक कीमत चुकाई। एक यूजर ने बताया, 'पनीर मखनी के लिए ₹2900, तीन परांठे के लिए ₹1125 और एक रोटी के लिए ₹400।'.
..उतने में एमए हो जाती हैसुंदरदीप नाम के यूजर @volklub ने लिखा, 'जितने पैसे आपने पनीर मखनी के पे किए हैं उतने में दरभंगा विश्वविद्यालय में एमए हो जाती है।' कई अन्य लोगों ने इस भावना से सहमति जताते हुए तर्क दिया कि ₹10,000 वह राशि है जो अधिकांश लोग सप्ताहांत की छुट्टी या बड़ी खरीदारी पर खर्च करेंगे। एक यूजर ने इसके बजाय अच्छी गुणवत्ता वाले ईयरफोन की एक जोड़ी खरीदने का सुझाव दिया। लोगों ने उड़ाया मजाककुछ अन्य लोगों ने ईशान शर्मा का मजाक उड़ाया। उनमें से एक ने कहा, 'भाई, उन्होंने 25 रुपये की रोटी के लिए आपसे 375 रुपये लिए, उन्हें 10% SC लेने की परवाह नहीं है।' दूसरे ने कहा, 'कीमत इतनी बढ़ा दें कि उन्हें अलग से सर्विस चार्ज की ज़रूरत ही न पड़े।' 'मुझे लगता है, उन्होंने हर डिश की कीमत में सर्विस चार्ज और दूसरे सभी चार्ज जोड़ दिए हैं। 1 रोटी के लिए 375 रुपये - आप बिना किसी छूट के ज़ोमैटो पर इतना भरपेट खाना खा सकते हैं,' तीसरे यूजर ने कहा।कौन है ईशान शर्माईशान शर्मा कॉलेज का ड्रॉपआउट है, लेकिन आज उन्होंने स्टार्टअप बना कर एंट्रपेन्योर बन गए हैं। एक्स पर वह लिखते हैं कि यूट्यूब पर चैनल 18 साल में बनाया और 20 साल में कॉलेज छोड़ दिया। 18 जुलाई 2022 को उन्हें पहला डॉलर मिला और साल 2022 में रोज की कमाई 10,000 डॉलर से भी ज्यादा हो गई। यूट्यूब पर ही इसके 1.46 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
ईशान शर्मा सोशल मीडिया के लाभ और हानि सोशल मीडिया का प्रभाव और महत्व सोशल मीडिया क्या है 3000 रुपये की पनीर खुरचन महंगा खाना Ishan Sharma Post X Post
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुबह-रात की ठंड... दिन में गर्मी: नवंबर के आखिरी हफ्ते में ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना, दिन का पारा भी ह...चित्तौड़गढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है, तो दोपहर के समय अच्छी धूप हो रही है।
Read more »
लोगों से खचाखच भरी ट्रेन में कोबरा लेकर चढ़ा शख्स, जनरल बोगी के इस वायरल वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूजवायरल हो रहे इस वीडियो में एक सांप को गले में लटकाकर और दूसरे को हाथ में लेकर ट्रेन में सभी के बगल से गुजरते हुए पैसे मांगते नजर आ रहा है.
Read more »
कर्नाटक में मेडिकल सर्विस की कीमतें दोगुनी, 'पांच गारंटी' योजनाओं का बोझ?कर्नाटक में सरकारी अस्पतालों में मेडिकल सर्विस की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी की 'पांच गारंटी' योजनाओं पर भारी खर्च के कारण इस वृद्धि को सामना करना पड़ रहा है।
Read more »
₹1 Crore Land Rover Defender को टैक्सी के रूप में उपयोग किया जाता हैहरियाणा के गुरुग्राम में एक ₹1 करोड़ की लैंड रॉवर डिफेंडर कार को टैक्सी के रूप में उपयोग किया जा रहा है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Read more »
जीवाजी यूनिवर्सिटी को 7 दिन का नोटिस, पैसे जमा नहीं किए तो जमींदोज होगा अटल सभागार! एक्शन में ग्वालियर नगर निगमग्वालियर नगर निगम ने शहर में वसूली अभियान शुरु किया है। इस अभियान के तहत जीवाजी यूनिवर्सिटी को निगम ने 7 दिन का नोटिस दिया है। दरअसल, यूनिवर्सिटी पर 13.
Read more »
QS Ranking 2025: आईआईटी दिल्ली देश का नंबर 1 इंस्टीट्यूट, क्यूएस रैंकिंग में देश की 78 यूनिवर्सिटीQS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी 2025 में आईआईटी दिल्ली ने भारत में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं क्यूएस रैंकिंग में भारत के कुल 78 विश्वविद्यालयों को जगह दी गई है.
Read more »
