Vivo घरेलू मार्केट के लिए एक अफोर्डेबल सीरीज पर काम कर रहा है। अपकमिंग सीरीज में कंपनी Vivo S20 और S20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। सीरीज के लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। इसे नवंबर के आखिरी हफ्ते में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo X200 सीरीज को चाइना में लॉन्च करने के बाद कंपनी घरेलू मार्केट में एक अफोर्डेबल सीरीज को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। ब्रांड की अपकमिंग Vivo S20 सीरीज में दो मॉडल लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। इसमें Vivo S20 और S20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। सीरीज के आने से पहले इसके स्पेसिफिकेशन की डिटेल कई जगह सामने आ चुकी है। सीरीज के वनीला मॉडल को हाल ही में गीकबेंच पर भी देखा गया है। गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग V2429A मॉडल नंबर वाले डिवाइस ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1222 और 3417 का स्कोर हासिल किया है। इसमें 2.
63 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला प्राइम कोर, 2.40 गीगाहर्ट्ज पर तीन मिड-कोर और 1.8 गीगाहर्ट्ज पर चार एफिशिएंसी कोर वाला प्रोसेसर है। पिछले महीने एस20 को सर्टिफिकेशन मिला था, जिसके बाद इसकी कई खूबियों की डिटेल भी मिली। रैम और स्टोरेज ऑप्शन रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 16 जीबी रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। यह लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 ओएस पर रन करेगा। चाइना सर्टिफिकेशन के अनुसार, S20 8GB, 12GB और 16GB रैम के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 128GB ऑप्शन से लेकर 1 टीबी तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। Vivo S20: एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। S20 में पीछे की तरफ 8MP सेकेंडरी सेंसर के साथ 50MP का मेन सेंसर होगा। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,500 mAh की बैटरी और सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं वीवो ने अभी तक S20 सीरीज के लॉन्च के बारे में कुछ भी ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरीज 28 नवंबर 2024 को लॉन्च हो सकती है। इसके साथ ही S20 सीरीज के साथ मुकाबला करने के लिए ओप्पो की रेनो 13 सीरीज 25 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वीवो घरेलू मार्केट में इस सीरीज को लॉन्च करने के बाद भारत में इसे V ब्रांडिंग के तहत पेश कर सकता है। यानी वीवो की अपकमिंग सीरीज वीवो वी40 के सक्सेसर के तौर पर यहां एंट्री लेंगी। यह भी पढ़ें- मोबाइल की स्क्रीन कितनी देर तक रखनी है ऑन? आसान तरीके से सेट करें लिमिट
Vivo S20 Specification Tipped Vivo S20 Series Technology News टेक न्यूज हिंदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vivo ला रहा धाकड़ फोन, फीचर्स जानकर बिना खरीदे नहीं रह पाएंगे, यहां मिलेगी पूरी डिटेलUpcoming Vivo S20 Series: वीवो की तरफ से भारत में जल्द नई स्मार्टफोन सीरीज Vivo S20 को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Vivo S20 और Vivo S20 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। फोन में दमदार बैटरी दी जाएगी। साथ ही 50MP कैमरा सेंसर दिया जा सकता...
Read more »
6000 mAh बैटरी वाला Oneplus का प्रीमियम फोन लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 100W चार्जिंग इसमेंOneplus 13 स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ चाइना में लॉन्च हो गया है। इसमें नया क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले पैनल है। जिसकी वजह से फोन अब ज्यादा प्रीमियम हो गया है। पिछले मॉडल की तुलना में इसकी कीमत ज्यादा है। इसमें 6000 mAh की बैटरी है। इसे जल्द ही भारत और ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता...
Read more »
Vivo S20 सीरीज के स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा 50 मेगापिक्सल का कैमरावीवो जल्द ही चीन में Vivo S20 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन - Vivo S20 और Vivo S20 Pro लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी Vivo S20e को भी लॉन्च कर सकती है। Vivo S20 सीरीज कंपनी के इस साल मई में लॉन्च Vivo S19 लाइनअप को रिप्लेस...
Read more »
आगे-पीछे डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, कीमत सिर्फ 23,999 रुपयेलावा का दो डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन अमेजन पर बिक्री के लिए मौजूद है। इस फोन को कंपनी कुछ महीने पहले ही भारतीय मार्केट में लेकर आई थी। इसमें 66W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले दी गई है। फोन कई वेरिएंट में पेश किया जाता है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा...
Read more »
Samsung Galaxy A36 स्मार्टफोन में मिलेगा 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरासैमसंग इन दिनों अपने फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। इसके बाद कंपनी मिड रेंज सेगमेंट में Galaxy A36 और Galaxy A56 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि सैमसंग 2025 के पहले पहले क्वार्टर में इन्हें लॉन्च करेगी। कंपनी के लॉन्च टाइमलाइन को देखें तो पिछले साल A35 और A56 को पिछले साल मार्च में लॉन्च...
Read more »
लॉन्च कन्फर्म: 200MP कैमरा वाली सीरीज 19 नवंबर को होगी लॉन्च, 6000 mAh की मिलेगी बैटरीVivo X200 सीरीज 19 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने वाली है। सीरीज में वीवो X200 और वीवो X200 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कुछ दिन पहली ही कंपनी इन्हें चाइना में लेकर आई थी। सीरीज में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। इस सीरीज के लिए मलेशिया में इवेंट आयोजित किया...
Read more »
