लीक हो गई अक्षय कुमार की फिल्म, Kesari Full Movie HD में डाउनलोड कर रहे लोग
बॉलीवुड में पाइरेसी किसी श्राप से कम नहीं है. हाल ही में इसके शिकारहो गए हैं. अक्षय कुमार उन स्टार्स में से हैं जो कई बार पाइरेसी के खिलाफ खड़े हुए हैं और वीडियो जारी कर ऐसे साइबर क्राइम को सपोर्ट न करने की अपील भी कर चुके हैं लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम होती नजर आईं.
उनकी इस साल की सबसे पहली फिल्म 'केसरी' ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई है. ये खबर वाकई चौंकाने वाली है क्योंकि लोग ये फिल्म धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे हैं. बता दें अक्षय कुमार की फिल्म केसरी फिल्म 21 मार्च यानी कल ही रिलीज हुई है और पाइरेसी का शिकार हो गई है. रिलीज होते ही ये फिल्म एक वेबसाइट पर लीक कर दी गई है. बताया जा रहा है कि इसे 'तमिलरॉकर्स' नाम की वेबसाइट पर लीक किया गया है. ये वही वेबसाइट है जो पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्में लीक कर चुकी है. वहीं हैरानी वाली बात ये भी है कि इस वेबसाइट पर लोग जाकर फिल्म डाउनलोड कर ऐसे दंण्डनीय साइबर क्राइम को सपोर्ट भी कर रहे हैं. दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म 2.0 को भी तमिल रॉकर्स ने रिलीज के दिन ही लीक कर दिया था. इस दौरान अक्षय कुमार ने ऐसे साइबर क्राइम को रोकने और इसके खिलाफ खड़े होने की अपील की थी. वहीं दूसरी तरफ विकी कौशल ने 'उरी' की रिलीज के बाद भी वीडियो जारी कर पाइरेसी के खिलाफ मुहिम शुरू की थी लेकिन पाइरेसी का शिकार होने से 'उरी' भी नहीं बच सकी. बहरहाल, 21 मार्च को रिलीज हुई केसरी को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से शानदार कमाई का सिलसिला बनाए हुए है. 'केसरी' ने 20 करोड़ की ओपनिंग दी है. अक्षय कुमार के साथ परिणिती चोपड़ा भी हैं. फिल्म का निर्देशन आनंद सिंह ने किया है. ये फिल्म 12 सितंबर, 1897 में हुए सारागढ़ी युद्ध पर आधारित है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव में पहली बार नहीं उड़ रही है अक्षय कुमार के नाम की अफवाह, इन सीटों पर भी आ चुकी हैं ऐसी खबरें– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 20019): जिस सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है, वहां कैंडिडेट के नाम पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
Read more »
अगर अक्षय कुमार मेरे सांसद होते, तो ऐसा होता उनका घोषणापत्र...– News18 हिंदीअक्षय कुमार (Akshay Kumar) दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. ये खबर सामने आते ही ऐसे में पढ़िए देश के वोटर उनसे क्या-क्या उम्मीद लगा सकते हैं...
Read more »
MG Motor की पहली SUV की तस्वीरें लीक, देखें कब होगी लॉन्च- Amarujalaखबरों की मानें तो इस एसयूवी में अब तक का सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।एमजी हेक्टर दो सनरूफ विकल्पों के साथ
Read more »
Samsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे और इनफिनिटी-यू डिस्प्ले की मिली झलकSamsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है।
Read more »
BSF महिला जवान के साथ अक्षय ने की फाइट, देखें VIDEOसोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का महिला BSF जवान के साथ मुक्केबाजी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ये लड़ाई असली नहीं है। वहीं अक्षय ने जवानों के साथ केसरी के गाने पर डांस भी किया।
Read more »
सेना के जवानों के साथ होली मनाने पहुंचे अक्षय, हाथों पर चलकर दिखाया स्टंट– News18 Hindiअक्षय कुमार इनदिनों अपनी फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी प्रमोशन से समय निकालकर वह सेना के जवानों के बीच पहुंचे और उनके साथ होली मनाई. आप वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षय सभी के साथ किस मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं. अक्षय के बालों में रंग लगा हुआ है साफ है कि सभी ने साथ मिलकर काफी अच्छा वक्त बिताया. बता दें कि अक्षय की 'केसरी' 21 मार्च को रिलीज होने वाली है.
Read more »
Exclusive interview : अक्षय कुमार ने कहा, एयरस्ट्राइक पर सेना से सबूत मांगना गलतलालकिले पर जी न्यूज से खास बातचीत में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों से कहा कि सेना से सबूत मांगना गलत है.
Read more »
केसरी के बारे में अक्षय कुमार ने बताई खास बातें'केसरी' के जरिए अक्षय कुमार सारागढ़ी और देश के सभी वीरों को अपनी तरफ से याद कर रहे हैं और उनका सम्मान करने की मंशा रखते हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी' के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने 'वेबदुनिया' से बातचीत की।
Read more »
अक्षय की उम्दा एक्टिंग, 21 सिख सैनिकों की बहादुरी को सलाम करती केसरी1897 में लड़ी गए सारागढ़ी के युद्ध पर बेस्ड मूवी केसरी में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय कुमार सिख सैनिक के रोल में हैं. आइए जानते है अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म कैसी बनी है.
Read more »
