लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में दिल्ली पुलिस को 9mm कैलिबर के तीन कारतूस मिले हैं, जिनमें से दो जिंदा हैं और एक खाली खोखा है। पुलिसकर्मी के कारतूस मिसिंग नहीं पाए गए हैं। जांच इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि कारतूस ब्लास्ट के बाद i20 कार से गिरे थे या किसी और तरीके से वहां पहुंचे। CCTV फुटेज में घायलों को ले जाते हुए दिखाया गया है। ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई कार फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में देखी गई थी।
लाल किले के पास कार ब्लास्ट की जांच में दिल्ली पुलिस को अहम सुराग मिला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमाके वाली जगह से 9mm कैलिबर के तीन कारतूस बरामद किए गए हैं. इनमें से दो जिंदा कारतूस हैं, जबकि एक खाली खोखा मिला है.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंसबसे खास बात यह है कि पुलिस को मौके से कोई पिस्टल या उसका कोई हिस्सा नहीं मिला, यानी कारतूस मिल गए लेकिन उन्हें चलाने वाला हथियार अब तक गायब है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि 9mm पिस्टल आम नागरिक नहीं रख सकते, यह हथियार आमतौर पर सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों द्वारा ही इस्तेमाल किया जाता है. पुलिसकर्मियों का कोई कारतूस मिसिंग नहींऐसे में सवाल उठ रहा है कि ये कारतूस वहां पहुंचे कैसे? पुलिस ने मौके पर मौजूद अपने स्टाफ के हथियार और कारतूस भी मिलान करवाए, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी के कारतूस मिसिंग नहीं पाए गए. अब जांच इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि क्या ये कारतूस ब्लास्ट के बाद i20 कार से गिरे थे या किसी और तरीके से वहां पहुंचे. इन कारतूसों की बरामदगी और हथियार के गायब होने से जांच एजेंसियों के सामने नए सवाल खड़े हो गए हैं. Advertisement ब्लास्ट के तुरंत बाद का वीडियो आया सामनेबता दें कि लालकिले के सामने हुए ब्लास्ट के तुरंत बाद का एक CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में लोग घायलों को रेहड़ी में डालकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोग घायलों को सड़क किनारे लिटाते दिखाई देते हैं, जबकि पीछे खड़ी गाड़ियों में आग लगी हुई देखी जा सकती है. ई-रिक्शा के जरिए भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई.फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ पूरा खेलइस बीच, जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई जैश के आतंकी उमर की i-20 कार दिल्ली और आसपास के 43 CCTV कैमरों में देखी गई है. जांच में पता चला है कि 29 और 30 अक्टूबर को यह कार फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी थी. 30 अक्टूबर को उमर यह कार लेकर वहां से फरार हो गया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उससे दो दिन पहले ही- 28 अक्टूबर को उमर का साथी आतंकी मुजम्मिल गिरफ्तार हो चुका था.ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या फरीदाबाद पुलिस और कश्मीर पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी का CCTV समय रहते खंगाला? क्या यूनिवर्सिटी के कैमरों से उमर या उसकी कार की लोकेशन निकाली गई? अगर ऐसा होता, तो एजेंसियां i-20 कार को ट्रैक कर सकती थीं और कई राज्यों को समय रहते अलर्ट किया जा सकता था. Advertisement दिल्ली में ऐसे पहुंची ब्लास्ट वाली कारजांच के अनुसार 30 अक्टूबर के बाद उमर पहली बार 9 नवंबर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नजर आता है. 9 नवंबर से i-20 कार प्लान के तहत आगे बढ़ती है. 10 नवंबर की सुबह 8 बजे कार दिल्ली में प्रवेश करती है. इसके बाद यह कई VVIP इलाकों से गुजरते हुए लालकिला पहुंचती है.एजेंसियों के पास 28 अक्टूबर को मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद ही उमर की जानकारी आ चुकी थी. ऐसे में समय रहते यूनिवर्सिटी का CCTV चेक किया जाता तो इस कार के जरिए उमर तक पहुंचने का मौका था, जिसे शायद गंवा दिया गया.---- समाप्त ---- ये भी देखें
लाल किला कार ब्लास्ट दिल्ली पुलिस जांच अल-फलाह यूनिवर्सिटी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Blast: After i20, EcoSport, Investigative Agencies Search For Third Car NowEarlier, a Hyundai i20 exploded near the Red Fort, while an EcoSport linked to Dr Umar Mohammad went missing and was later recovered in Faridabad. Authorities are now focused on tracing the third vehicle, the Brezza.
Read more »
i20, इको स्पोर्ट्स और Brezza...तो ये था आतंकियों का दिल्ली दहलाने का पूरा प्लानदिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के दौरान आतंकी साजिश की नई परतें तेजी से सामने आ रही हैं. हमले में तीन कारों i20, EcoSport और Brezza के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है. अब इस कार को अल फलाह यूनिवर्सिटी से बरामद किया गया है.
Read more »
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके में इस्तेमाल की गई i20 कार को लेकर एक और खुलासा, 11 साल में 5 बार बेची गई गाड़ीDelhi Red Fort Blast: Another revelation about the i20 car used in the Delhi blast, the car was sold 5 times in 11 years Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके में इस्तेमाल की गई i20 कार को लेकर एक और खुलासा, 11 साल में 5 बार बेची गई गाड़ी
Read more »
पुरानी कार, अधूरे कागज़ात और बड़ा ब्लास्ट! दिल्ली धमाके ने खोली सुस्त RC ट्रांसफर सिस्टम की फाइलेंDelhi Blast i20 Car: दिल्ली ब्लास्ट के जांच एजेंसियों के सामने सबसे पहला सवाल यह था कि, आखिर धमाके में इस्तेमाल हुई i20 कार आखिरी बार किसके नाम पर रजिस्टर्ड थी. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, यह सवाल और उलझता चला गया.
Read more »
आतंकी की I20 कार का खूनी सफर 43 CCTV में कैद, उमर ने किस समय, किस लोकेशन पर किया था बम फिट?Delhi Blast Case Latest Update: दिल्ली ब्लास्ट की जांच में 43 CCTV फुटेज ने आतंकी उमर की I20 कार का पूरा ‘खूनी सफर’ उजागर कर दिया है. यूनिवर्सिटी पार्किंग से लेकर 30 अक्टूबर दोपहर 2:38 PM पर मैकेनिक-कम्पाउंडर की मौजूदगी तक. हर स्टेप कार को चलती-फिरती बम मशीन में बदलने की ओर इशारा करता है.
Read more »
Delhi Red Fort Blast: 9mm Cartridges Found, No Weapon At Scene; Investigation IntensifiesAuthorities noted that the ammunition is of a calibre prohibited for civilian possession, raising questions about its origin and the circumstances of the incident. However, no firearm or weapon components were recovered, leaving investigators puzzled
Read more »
