दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के दौरान आतंकी साजिश की नई परतें तेजी से सामने आ रही हैं. हमले में तीन कारों i20, EcoSport और Brezza के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है. अब इस कार को अल फलाह यूनिवर्सिटी से बरामद किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर की शाम सात बजे लाल किले के पास हुए बम धमाके के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है इस साजिश की नई-नई परतें खुल रही हैं. आतंकियों के दिल्ली को दहलाने का पूरा प्लान सामने आ रहा है.
इस फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन कारों का इस्तेमाल किया गया है जिसमें तीसरे कार यानी की अब Brezza का भी पता चल गया है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंइको स्पोर्ट्स के बाद मिली ब्रेजा कारदरअसल जिस आई20 कार का इस्तेमाल डॉक्टर उमर ने लाल किले के पास धमाके के लिए किया था उसे कई बार खरीदा-बेचा गया था और उसका आखिरी मालिक पुलवामा का रहने वाला आमिर राशिद था. इसके अलावा फरीदाबाद में भी सुरक्षा एजेंसियों ने खण्डवाली गांव से लावारिस हालत में एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद की है. इस कार को डॉक्टर उमर का रिश्तेदार फहीम वहां पार्क कर गायब हो गया था. अब पुलिस फहीम तक पहुंच चुकी है और उससे पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि फहीम का इस हमले के मुख्य आरोपी और फिदायीन हमलावर डॉक्टर उमर से पारिवारिक संबंध हो सकता है. इसके अलावा इस बात की भी जांच हो रही है कि फहीम ने कार को खण्डवाली में पार्क क्यों किया, उसे कार किसने दी थी और वह इस हमले के बारे में कितना जानता था. Advertisement अल फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर मिली ब्रेजा कारअब एजेंसियों ने इस हमले में इस्तेमाल की गई उस Brezza कार को भी तलाश लिया है जिससे इस साजिश के असली मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सकता है. ये ब्रेजा कार अल फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर किसी जगह पार्क थी. एजेंसी अब कार की जांच में जुट गई है.इस धमाके को अंजाम देने वाला डॉक्टर उमर और डॉक्टर मुजम्मिल इसी ब्रेजा कार का भी इस्तेमाल किया करते थे. धमाके में मारे गए आतंकी डॉक्टर उमर और इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों को इस यूनिवर्सिटी से किसी न किसी प्रकार से संबंध है.बता दें कि दिल्ली में बम धमाके को अंजाम देने वाले डॉक्टर उमर का डीएनए उसकी मां के डीएनए से पूरी तरह मैच कर गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है कि डॉक्टर उमर ने आई20 कार के साथ ही खुद को भी उड़ा लिया था. इस हमले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है.तुर्की में बैठे हैंडलर के संपर्क में था उमररिपोर्ट के मुताबिक जांच में ये भी सामने आया है कि उमर का तुर्की के अंकारा में बैठे अपने हैंडलर 'UKasa' के साथ संपर्क होता था, जिसके लिए वह सेशन ऐप का यूज करता था. सूत्रों के मुताबिक मार्च 2022 में कुछ लोग भारत से अंकारा गए थे. Advertisement ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Red Fort Explosion Umar DNA Match I20 Blast Car Ecosport Recovery Brezza Car Found Faheem Detained Umar Relative Al Falah University Link Terror Module India Ankara Handler Ukasa Handler Session App Communication Delhi Terror Plot ISIS-Linked Module Forensic Investigation Delhi Vehicle Movement Analysis Security Agencies India Terror Network Exposure Delhi Blast Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Red Fort Blast: धमाके से 11 घंटे पहले क्या कर रही थी i20 कार, पुलिस की जांच में आई सामनेDelhi Red Fort Blast: धमाके से 11 घंटे पहले क्या कर रही थी i20 कार, पुलिस की जांच में आई सामने Delhi Red Fort Blast Route of i20 Car 11 Hours before Blast देश
Read more »
Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास हुए धमाके वाली i20 कार में मौजूद था डॉ. उमर, DNA जांच में हुई पुष्टिDelhi Red Fort Blast: लाल किले के पास हुए धमाके वाली i20 कार में मौजूद था डॉ. उमर, DNA जांच में हुई पुष्टि Delhi Red Fort Blast: Dr. Umar was present in the i20 car that exploded near the Red Fort, DNA test confirms
Read more »
Delhi Blast: CCTV Captures Shocking Moment Hyundai i20 Explodes On Jam-Packed Road Near Red FortThe CCTV video shows the i20 inching through heavy traffic before the explosion engulfs it. Emergency services arrived quickly, but the car was reduced to charred remains. Authorities have confirmed nine fatalities, with at least twelve others injure
Read more »
Delhi Red Fort Blast: ফিঁদায়ে ডা. উমরই চালাচ্ছিল i20! DNA টেস্টে বেরিয়ে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ভয়ংকর সত্যি...Delhi Red Fort Blast: DNA test confirms doctor Umar Nabi was driving hundai i20 that exploded near Red Fort
Read more »
Delhi Red Fort Blast: ब्लास्ट से पहले संसद से महज 3 किमी दूर था उमर, विस्फोटक से भरी i20 में घूम रहा थाDelhi Red Fort Blast: ब्लास्ट से पहले संसद से महज 3 किमी दूर था उमर, विस्फोटक से भरी i20 में घूम रहा था Delhi Red Fort blast Dr Umar Nabi New CCTV Video i20 Car Connaught Palace राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
Delhi Blast: After i20, EcoSport, Investigative Agencies Search For Third Car NowEarlier, a Hyundai i20 exploded near the Red Fort, while an EcoSport linked to Dr Umar Mohammad went missing and was later recovered in Faridabad. Authorities are now focused on tracing the third vehicle, the Brezza.
Read more »
