लड़की पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बन गई... 10 दिन बाद जांच हुई तो पता चला उम्र कम है, अब हो सकता है एक्शन

Gujarat Underage Sarpanch News

लड़की पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बन गई... 10 दिन बाद जांच हुई तो पता चला उम्र कम है, अब हो सकता है एक्शन
Mehsana Panchayat Election NewsUnderage Elected RepresentativeSarpanch Age Violation
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

गुजरात के मेहसाणा की एक ग्राम पंचायत चुनाव में बड़ी चूक सामने आई है. गिलोसन गांव से निर्वाचित हुई महिला सरपंच की उम्र 21 साल से कम पाई गई है, जो कि पंचायत चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक न्यूनतम उम्र सीमा है. पहले तो वह चुनाव लड़ी, फिर जीत भी गई, लेकिन दस दिन बाद जब दस्तावेजों की जांच हुई तो सामने आया कि उसकी उम्र ही तय मानदंडों से कम है.

गुजरात के मेहसाणा जिले की गिलोसन ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्वाचित हुई लड़की की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. चुनाव जीतने के करीब दस दिन बाद सामने आया कि विजेता उम्मीदवार की उम्र कानूनी मानदंडों के मुताबिक 21 वर्ष पूरी नहीं थी, जो सरपंच पद के लिए अनिवार्य है.

दस्तावेजों की जांच में सामने आई यह चूक चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही है. संबंधित अधिकारियों की लापरवाही को भी उजागर करती है. अब मामले की जांच जारी है और निर्वाचित सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. Advertisementगिलोसन गांव की नव-निर्वाचित सरपंच अफरोज परमार ने नामांकन पत्र में अपनी उम्र 21 वर्ष लिखी थी, लेकिन चुनाव परिणाम के करीब 10 दिन बाद जब दस्तावेजों की जांच हुई तो सामने आया कि उसकी वास्तविक उम्र 21 साल से कम है. उसकी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट में जन्मतिथि 7 जनवरी 2005 दर्ज है, जबकि आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड में यह तारीख 8 दिसंबर 2004 है. इन दोनों दस्तावेजों के आधार पर भी अफरोज की उम्र 21 वर्ष नहीं बनती.इस चूक के बाद मेहसाणा TDO कार्यालय ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रांत अधिकारी उर्विष वालंद को सौंपी है. रिपोर्ट में दो चुनाव अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है. तत्कालीन चुनाव अधिकारी नयन प्रजापति और सहायक चुनाव अधिकारी जिग्नेश सोलंकी ने नामांकन पत्र की जानकारी की ठीक से जांच नहीं की थी, जिससे यह उम्मीदवार अयोग्य होते हुए भी चुनाव लड़ी और विजयी भी घोषित कर दी गई. Advertisement यह भी पढ़ें: गुजरात पंचायत चुनावः एक वोट से जीते बीजेपी प्रत्याशी, हार गए कांग्रेस विधायक के बेटेगुजरात पंचायत चुनाव नियमों के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार की उम्र चुनाव की तारीख तक 21 साल पूरी होनी चाहिए, लेकिन अफरोज परमार की उम्र अभी भी 6-7 महीने कम है. नामांकन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार के द्वारा अपनी सही उम्र छुपाना और अधिकारियों द्वारा इसे सत्यापित न करना दोनों ही गंभीर गलतियां हैं.अब सवाल है कि क्या इस चूक के चलते निर्वाचित सरपंच को अयोग्य घोषित किया जाएगा? प्रशासन इस पर विचार कर रहा है और नियमानुसार अगली कार्रवाई की जा सकती है. यदि अफरोज परमार को अयोग्य ठहराया गया, तो पंचायत में दोबारा चुनाव कराना पड़ेगा. प्रांत अधिकारी उर्विष वालंद ने पुष्टि की है कि दस्तावेजों और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की जा रही है.---- समाप्त ----रिपोर्ट: मनीष मिस्त्री ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Mehsana Panchayat Election News Underage Elected Representative Sarpanch Age Violation Election Rule Breach Gujarat Afroj Parmar Mehsana Gilosan Village Sarpanch Case Underage Candidate Elected TDO Report Mehsana Sarpanch Age Fraud Gujarat Rural Election Controversy Panchayat Election Irregularities Sarpanch Eligibility Age Election Officer Negligence Gujarat Sarpanch Legal Age

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ओजेम्पिक दवा से हो सकता है ‘आई स्ट्रोक’, धुंधलापन-कम दिखना है संकेत, हो जाएं सतर्कओजेम्पिक दवा से हो सकता है ‘आई स्ट्रोक’, धुंधलापन-कम दिखना है संकेत, हो जाएं सतर्क​डायबिटीज या फिर वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक या फिर वेगोवी का इस्तेमाल करते हैं तो फिर सतर्क हो जाइए। क्योंकि इससे आंखों की एक गंभीर स्थिति का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में।​
Read more »

13 साल के बच्चे की मां बन गई टीचर, तो राज कुशवाहा कैसे बच सकता है?13 साल के बच्चे की मां बन गई टीचर, तो राज कुशवाहा कैसे बच सकता है?Raja Raghuwanshi Murder Case Update: सूरत में 13 साल के छात्र की मां बनी टीचर और इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाहा की मां का 'बच्चा है' तर्क—क्या उम्र से अपराध तय होता है? जानिए पूरा मामला.
Read more »

आपका लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं? ये एक छोटा सा ब्लड टेस्ट खोल देगा राज़आपका लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं? ये एक छोटा सा ब्लड टेस्ट खोल देगा राज़हमारा लिवर कैसे काम कर रहा है, इसकी सटीक जानकारी का पता लगाने के लिए लिवर फंक्शन टेस्ट बेहद जरूरी है, क्योंकि सिर्फ लक्षणों से सही अंदाजा लाना मुश्किल हो सकता है.
Read more »

लॉरेंस बिश्नोई का तिलिस्म टूटा! सबसे खास गुर्गों गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विरेंद्र चारण ने खोला मोर्चा, अब होगा गैंग में गैंगवार?लॉरेंस बिश्नोई का तिलिस्म टूटा! सबसे खास गुर्गों गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विरेंद्र चारण ने खोला मोर्चा, अब होगा गैंग में गैंगवार?Lawrence Bishnoi Gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साम्राज्य अब बिखरने की कगार पर है। श्रीगंगानगर में एक कॉलोनाइजर पर हुई फायरिंग के बाद गैंग में फूट खुलकर सामने आ गई है।
Read more »

Iran-Israel War: 'तेल की कीमतों को मत बढ़ाना, मैं सब कुछ देख रहा हूं', ईरान-इजरायल जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयानIran-Israel War: 'तेल की कीमतों को मत बढ़ाना, मैं सब कुछ देख रहा हूं', ईरान-इजरायल जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयानअगर ईरान और इजरायल के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका भी तनाव कम करने के लिए कोई नई कोशिश शुरू करता है तो इसका प्रभाव कम भी हो सकता है।
Read more »

चुनाव आयोग अब 'भाजपा कमीशन ऑफ इंडिया' बन गया है : सुधाकर सिंहचुनाव आयोग अब 'भाजपा कमीशन ऑफ इंडिया' बन गया है : सुधाकर सिंहचुनाव आयोग अब 'भाजपा कमीशन ऑफ इंडिया' बन गया है : सुधाकर सिंह
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:10:36