Raja Raghuwanshi Murder Case Update: सूरत में 13 साल के छात्र की मां बनी टीचर और इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाहा की मां का 'बच्चा है' तर्क—क्या उम्र से अपराध तय होता है? जानिए पूरा मामला.
Raja Raghuwanshi Murder Case Update: राजा रघुवंशी की हत्या मामले में चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए इंदौर के राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर हत्या का आरोप है. आरोप है कि उसने खुद अपने पति की हत्या करवाई है.
पुलिस इस सनसनीखेज मामले में जांच कर रही है. लेकिन सोनम के कथित बॉयफ्रेंड और आरोपियों में से एक राजा कुशवाहा की मां ने अलग ही बयान दिया है. मां ने कहा कि राज 20 साल का छोटा बच्चा है वह कैसे किसी की हत्या कर सकता है. ऐसे में एक केस याद आता है गुजरात के सूरत की. जहां एक 23 साल की टीचर अपने ही 13 साल के छात्र की मां बन गई थी. जब वह नहीं बच पाई तो फिर राज कैसे बच सकता है. सवाल उठता है कि अगर 13 साल का बच्चा यौन संबंध बनाने में सक्षम हो सकता है, तो क्या 20 साल का राज कुशवाहा जिस पर हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं कानून की पकड़ से बच पाएगा? राज कुशवाहा की मां का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह से बेगुनाह है. वे लगातार इस बात पर जोर दे रही हैं कि राज सिर्फ 20 साल का है और उसे बेवजह फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “मेरा बेटा सिर्फ 20 साल का बच्चा है. उसकी तबीयत खराब थी, उसे जबरन फंसाया जा रहा है.” पढ़ें- राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल सोनम का ‘लव गैंग’ सलाखों के पीछे, पहली तस्वीर सामने आई, शिलांग पुलिस स्टेशन में हाई अलर्ट मां को कैसे लगता है राज मासूम? मां के अनुसार राज दिन में कपड़े की दुकान पर काम करता था और रात में अखबार बेचने का काम भी करता था. उनका दावा है कि राज सोनम के भाई के यहां काम करता था, इसलिए दोनों में बातचीत होती थी, लेकिन उनके बीच कोई प्रेम संबंध नहीं था. राज की मां का साफ कहना है कि उनका बेटा किसी की हत्या नहीं कर सकता और पुलिस झूठ बोल रही है. यह बयान एक मां के अपने बच्चे के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है लेकिन कानून अपनी प्रक्रिया से ही चलता है. सूरत का हैरान कर देने वाला मामला: टीचर बनी 13 साल के छात्र की मां राज कुशवाहा के मामले के समानांतर, गुजरात के सूरत से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 23 वर्षीय टीचर ने अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. हद तो तब हो गई जब टीचर ने छात्र का अपहरण भी कर लिया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गुजरात-राजस्थान सीमा से पकड़ा. सूरत वापस लाने के बाद जब दोनों का मेडिकल टेस्ट हुआ तो जो सामने आया वो चौंकाने वाला था. जांच में पता चला कि टीचर गर्भवती थी और उसका गर्भ 20 सप्ताह और 3 दिन का था. मेडिकल रिपोर्ट और कानूनी कार्रवाई इस मामले की मेडिकल जांच में यह भी पुष्टि हुई कि 13 साल का छात्र पिता बनने में सक्षम है. डीएनए जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं. टीचर ने कोर्ट में गर्भपात के लिए अर्जी दी थी. पुलिस और डॉक्टरों की राय के बाद कोर्ट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत गर्भपात की अनुमति दे दी. टीचर की वकील ने बताया कि शुरुआत में टीचर गर्भपात के लिए तैयार नहीं थी लेकिन समझाने पर वह मान गई. डॉक्टरों की रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास ठीक से नहीं हो रहा था और यह गर्भावस्था मां या बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकती थी. पुलिस ने टीचर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 12 के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल टीचर जेल में है और यह मामला कोर्ट में चल रहा है. इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा और उनके प्रति बढ़ते अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. कानून की कसौटी पर उम्र और अपराध की गंभीरता राज कुशवाहा की मां के बयान और सूरत के इस मामले को देखें तो एक बड़ा सवाल उठता है. यदि एक 13 साल का बच्चा ऐसी घटना में शामिल हो सकता है जहां एक टीचर उसकी मां बन गई तो 20 साल का राज कुशवाहा जिसे उसकी मां ‘छोटा बच्चा’ कह रही हैं कानून की नजर में कैसे निर्दोष साबित हो सकता है? दोनों ही मामलों में उम्र एक महत्वपूर्ण पहलू है,लेकिन कानून की नजर में अपराध की गंभीरता उम्र से तय होती है. राज की मां का बयान उनके बेटे के प्रति उनके प्यार और बचाव को दर्शाता है, लेकिन सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच और कोर्ट का फैसला ही बताएगा. इन दोनों मामलों से स्पष्ट होता है कि बच्चों और युवाओं से जुड़े अपराधों को लेकर समाज को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है. आपको क्या लगता है, ऐसे मामलों में उम्र की दलील कितनी मायने रखती है?
राजा रघुवंशी हत्या मामला Indore Murder Case इंदौर हत्या मामला Sonam Raghuwanshi सोनम रघुवंशी Raj Kushwaha राज कुशवाहा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पूजा भट्ट का 'बेटा' हो गया है 41 साल का, असल जिंदगी में कपूर खानदान से नातापूजा भट्ट का 'बेटा' हो गया है 41 साल का, अब असल जिंदगी में कपूर खानदान से जुड़ गए है उस बच्चे के तार, जानें कैसे?
Read more »
Chitrakoot: दुष्कर्म के दोषी को लेकर कोर्ट ने सुनाई 41 दिनों में सजा, 13 साल की बच्ची के साथ की थी दरिंदगीचित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 साल की किशोरी अन्य बच्चों के साथ महुआ बीन रही थी, तब उसके साथ हैवानियत की गई.
Read more »
जापान में चावल पर ये कैसा बवाल कि मंत्री जी की भी चली गई कुर्सी- 4 फैक्टरJapan Rice Crisis: जापान में चावल की कीमत हो गई डबल, समझिए यह मुद्दा कैसे प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की सरकार के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गया है.
Read more »
दहाड़ मार रही राज कुशवाह की मां, बिलख रही बहन, बोली- भाई निर्दोष; उसे फंसाया जा रहाIndore Raj Kushwah News: राज कुशवाह को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसकी मां और बहन की प्रतिक्रिया आई है। मां ने कहा कि मेरा बेटा बेकसूर है।
Read more »
Video: 'मेरा बेटा सोनम को बहन कहता था, उसे फंसाया गया'; राज कुशवाहा की मां ने और क्या-क्या कहा?Raj Khushwaha Family Video इंदौर से मेघालय हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की मौत के मामले में पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। राज कुशवाहा की विधवा मां और बहन उसे बेगुनाह बता रही हैं। राज का परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। राज की मां का कहना है कि राज को झूठा फंसाया गया...
Read more »
गैंगस्टर ने बीबीसी को बताया- भारत के सबसे बड़े हिप-हॉप स्टार की हत्या क्यों हुई?सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तीन साल बाद बीबीसी ने जाँच की है कि कैसे वो एक ख़तरनाक गैंग के दुश्मन बन गए थे.
Read more »
