लड़की पर कैब ड्राइवर को बेरहमी से सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है Crime isamarths
पुलिस ने आज कैब चालक को पक्ष रखने के लिए बुलाया हैउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई के मामले में लखनऊ पुलिस ने लड़की को नोटिस देने के बाद पूरे मसले पर पूछताछ की. लड़की पर कैब ड्राइवर को बेरहमी से सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है.
इस बीच पुलिस ने आज कैब चालक को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है. लखनऊ पुलिस ने लड़की से रविवार को करीब 2 घंटे तक पूछताछ की जिसमें उसने खुलासा किया कि सड़क पर चलते समय कई यात्रियों और व्यक्तियों ने उसे प्रताड़ित किया. इसलिए, वह अपने आस-पास होने वाली ऐसी किसी भी घटना को लेकर बहुत सतर्क हो गई थी. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एक चार्जशीट कोर्ट में भेजी जानी है. दूसरी ओर लखनऊ पुलिस ने आज कैब चालक को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है.इससे पहले कैब ड्राइवर की पिटाई मामले में थाना इंचार्ज समेत उप निरीक्षक और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही इस मामले की जांच अब एडीसीपी सेंट्रल जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा को दी गई है. ट्रैफिक रेड लाइट पर थप्पड़ कांड के बाद कृष्णानगर थाना इंचार्ज महेश दुबे, उपनिरीक्षक मन्नान और चौकी इंचार्ज भोला खेडा हरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया. थाना इंचार्ज पर अपने उच्च अधिकारियों को मिसगाइड करने का आरोप है, जबकि चौकी इंचार्ज पर ड्राइवर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है. चौकी इंचार्ज और थाना इंचार्ज के बीच थप्पड़ कांड के बाद से विवाद चल रहा था. दोनों ने एक-दूसरे पर जानकारी न देने का आरोप लगाया. हालांकि कैब ड्राइवर की पिटाई करने की आरोपी लड़की ने पिछले हफ्ते बुधवार को अपनी सफाई दी थी. पुलिस की ओर से एफआईआर होने के बाद लड़की सामने आई और दावा किया कि मैंने अपनी सुरक्षा में युवक को पीटा था. मुझे हार्ट की प्रॉब्लम है, किडनी की भी प्रॉब्लम है, ब्रेन की भी प्रॉब्लम है. इस बीच कैब ड्राइवर ने दावा किया कि थप्पड़ मारने वाली लड़की पुलिस की मुखबिर है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Google ने यूजर डेटा के साथ खिलवाड़ करने वाले 80 कर्मचारियों को कंपनी से निकालाकंपनी ने साल 2020 में सुरक्षा संबंधी मामलों के मद्देनजर कुल 36 कर्मचारियों को निकाल दिया।
Read more »
Tokyo Olympics: बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक, कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव को 8-0 से पटकाTokyo Olympics: बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक, कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव को 8-0 से पटका Tokyo2020 TokyoOlympics Olympics TeamIndia Cheer4India BajrangPunia BajrangPunia
Read more »
नीरज चोपड़ा को पाकिस्तानी एथलीट ने बताया आदर्श, फिर ट्वीट से डिलीट किए शब्दNeeraj Chopra, Neeraj Chopra Gold Medal, Arshad Nadeem, Javelin Throw, Javelin, Pakistan, Tokyo Olympic Hindi News, Neeraj Chopra News, Neeraj Chopra Ideal, Ideal Neeraj Chopra, नीरज चोपड़ा, पाकिस्तान, टोक्यो ओलंपिक
Read more »
IPL 2021: विदेशियों को क्वारंटीन से छूट, परिवार ने बॉयो बबल तोड़ा तो मिलेगी यह सजाआईपीएल 2021 का बकाया सीजन अगले महीने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होना है। इस साल अप्रैल में की बॉयो बबल उल्लंघन के बाद आईपीएल 2021 को निलंबित कर दिया गया था। अब 19 सितंबर से इसके शेष मुकाबले खेले जाएंगे।
Read more »
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अल कायदा ने पुलिस को भेजा ईमेलदिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अल कायदा ने पुलिस को भेजा ईमेल delhi DelhiAirport DelhiPolice HMOIndia
Read more »
केंद्र ने यूआईडीएआई को लिखा पत्र, वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की अनुमति मांगीअगर आधार बनाने वाली एजेंसी यूआईडीएआई इस पर सहमति जता देती है तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और आधार अधिनियम, 2016 में संशोधन के बिना ही वोटर कार्ड के साथ आधार को लिंक करने का रास्ता साफ़ हो जाएगा.
Read more »
