IPL2021 UAE IPLinUAE CovidGuidelines BioBubble Penalty प्रोटोकॉल में यह भी बताया गया है कि अगर किसी को किसी जांच के लिए अस्पताल जाना पड़े तो क्या किया जाना चाहिए।
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दोबारा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर प्रोटोकॉल जारी किया है। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार के अनुसार, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले किसी भी विदेशी खिलाड़ी को क्वारंटीन नहीं होना होगा, लेकिन फ्रेंचाइजी सदस्यों और खिलाड़ियों के परिवार ने यदि बॉयो बबल तोड़ा उन्हें सजा मिलेगी। आईपीएल 2021 का बकाया सीजन अगले महीने से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होना है। इस साल अप्रैल में की बॉयो बबल उल्लंघन के बाद आईपीएल 2021 को निलंबित कर दिया गया था। अब 19 सितंबर से यूएई में इसके शेष मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच होना है। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की ओर से जारी प्रोटकॉल में कहा गया है, ‘फ्रेंचाइजी सदस्य या उनके परिवारों पर जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के किसी भी प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’ आईपीएल में दुनिया भर से खिलाड़ी शिरकत करेंगे इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, ‘सभी फ्रेंचाइजी टीम के सदस्यों को कोविड-19 आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा, जो उनकी फ्लाइट से 72 घंटे पहले का होना चाहिए। सभी को खुद को पृथकवास में रखना होगा और आरटी-पीसीआर परीक्षण के बाद अन्य से संपर्क से बचना होगा।’ प्रोटोकॉल में यह भी कहा गया है, ‘भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों के लिए कि यह अनिवार्य है कि COVID-19 PCR रिपोर्ट में सत्यापन प्रक्रिया के लिए मूल रिपोर्ट से जुड़ा एक क्यूआर कोड शामिल हो।’ प्रोटोकॉल ने उस प्रक्रिया को भी निर्धारित किया जो फ्रैंचाइजी टीम के सदस्य और उनके परिवार बॉयो बबल के भीतर प्रवेश करने और रहने के लिए करेंगे। इसके मुताबिक, ‘वे केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही बॉयो बबल छोड़ सकते हैं। हालांकि, अनिर्धारित यात्राओं के लिए बॉयो बबल छोड़ने से पहले बीसीसीआई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी होगी।’ प्रोटोकॉल में कहा गया है, ‘बॉयो बबल में फिर से प्रवेश की अनुमति केवल 6 दिन का क्वांरटीन पूरा करने के बाद ही दी जाएगी। साथ ही दूसरे, चौथे और छठे दिन एकत्र किए गए नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच भी निगेटिव आई होनी चाहिए।’ प्रोटोकॉल में यह भी बताया गया है कि अगर किसी को किसी जांच के लिए अस्पताल जाना पड़े तो क्या किया जाना चाहिए। प्रोटोकॉल के अनुसार, ‘असाधारण परिस्थितियों में, यदि बॉयो बबल के भीतर रह रहे सदस्यों को जांच या उपचार के लिए अस्पताल जाना आवश्यक है, तो ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि वे बायो-सिक्योर बबल्स से बाहर के किसी भी व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बच सकें।’.
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दोबारा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर प्रोटोकॉल जारी किया है। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार के अनुसार, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले किसी भी विदेशी खिलाड़ी को क्वारंटीन नहीं होना होगा, लेकिन फ्रेंचाइजी सदस्यों और खिलाड़ियों के परिवार ने यदि बॉयो बबल तोड़ा उन्हें सजा मिलेगी। आईपीएल 2021 का बकाया सीजन अगले महीने से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होना है। इस साल अप्रैल में की बॉयो बबल उल्लंघन के बाद आईपीएल 2021 को निलंबित कर दिया गया था। अब 19 सितंबर से यूएई में इसके शेष मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच होना है। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की ओर से जारी प्रोटकॉल में कहा गया है, ‘फ्रेंचाइजी सदस्य या उनके परिवारों पर जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के किसी भी प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’ आईपीएल में दुनिया भर से खिलाड़ी शिरकत करेंगे इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, ‘सभी फ्रेंचाइजी टीम के सदस्यों को कोविड-19 आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा, जो उनकी फ्लाइट से 72 घंटे पहले का होना चाहिए। सभी को खुद को पृथकवास में रखना होगा और आरटी-पीसीआर परीक्षण के बाद अन्य से संपर्क से बचना होगा।’ प्रोटोकॉल में यह भी कहा गया है, ‘भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों के लिए कि यह अनिवार्य है कि COVID-19 PCR रिपोर्ट में सत्यापन प्रक्रिया के लिए मूल रिपोर्ट से जुड़ा एक क्यूआर कोड शामिल हो।’ प्रोटोकॉल ने उस प्रक्रिया को भी निर्धारित किया जो फ्रैंचाइजी टीम के सदस्य और उनके परिवार बॉयो बबल के भीतर प्रवेश करने और रहने के लिए करेंगे। इसके मुताबिक, ‘वे केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही बॉयो बबल छोड़ सकते हैं। हालांकि, अनिर्धारित यात्राओं के लिए बॉयो बबल छोड़ने से पहले बीसीसीआई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी होगी।’ प्रोटोकॉल में कहा गया है, ‘बॉयो बबल में फिर से प्रवेश की अनुमति केवल 6 दिन का क्वांरटीन पूरा करने के बाद ही दी जाएगी। साथ ही दूसरे, चौथे और छठे दिन एकत्र किए गए नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच भी निगेटिव आई होनी चाहिए।’ प्रोटोकॉल में यह भी बताया गया है कि अगर किसी को किसी जांच के लिए अस्पताल जाना पड़े तो क्या किया जाना चाहिए। प्रोटोकॉल के अनुसार, ‘असाधारण परिस्थितियों में, यदि बॉयो बबल के भीतर रह रहे सदस्यों को जांच या उपचार के लिए अस्पताल जाना आवश्यक है, तो ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि वे बायो-सिक्योर बबल्स से बाहर के किसी भी व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बच सकें।’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंचायत आज तक 2021: दिनेश शर्मा बोले- यूपी का कोरोना प्रबंधन दुनिया भर में आदर्श मॉडलPanchayat Aaj Tak Uttar Pradesh 2021: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज लखनऊ में आज तक की 'चुनावी महाबैठक' हो रही है. पंचायत आजतक के 'फिर खिलेगा कमल!' सेशन में प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शामिल हुए.
Read more »
पंचायत आज तक 2021: राजभर बोले-बीजेपी में मौर्य हो गए शिखंडी, सीएम बन गए उत्तराखंडी!Panchayat Aaj Tak Uttar Pradesh 2021: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'अगर संजय निषाद मेरे साथ आ गए तो 150 सीट जीतेंगे और मैं गारंटी देता हूं कि ये मेरे साथ आएंगे, जाएंगे कहां.'
Read more »
MHT CET 2021 Exam Date: सितंबर में होगी एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा, दो चरणों में होगा एग्जामMHT CET 2021 Exam Date एमएचटी सीईटी परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम खबर है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से आयोजित होने वाली एमएचटी सीईटी परीक्षा 2021(MHT CET 2021) परीक्षा तिथियों की घोषणा हो गई है।
Read more »
पंचायत आजतक 2021: अखिलेश बोले-बड़े दलों से गठबंधन नहीं करेंगे, कांग्रेस को बताया 'छोटा' दलअखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी बड़े दल से गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं. उनकी नजरों में जिनसे पहले गठबंधन किया है, इसबार उनसे गठबंधन नहीं होगा. उनकी तरफ से कांग्रेस को भी एक छोटा दल बता दिया गया है.
Read more »
जम्मू में रहने वाले स्टूडेंट को पाकिस्तान से मिली फोन पर धमकी, जांच में जुटी पुलिसजम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मादक पदार्थ से लेकर युवाओं को ट्रेनिंग देने के साथ तमाम गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।
Read more »
पंचायत आजतक 2021: राकेश टिकैत बोले - कुछ पार्टियों का इलाज गांव में होता है, दवा देंगेPanchayat Aaj Tak Uttar Pradesh 2021: किसान आंदोलन पर राकेश टिकैत बोले, 'यह कोई आजादी की लड़ाई नहीं है. सिर्फ हक की लड़ाई है. सरकार को यह कंडीशन लगाकर बात नहीं करनी चाहिए कि कानून वापसी नहीं होंगे.'
Read more »
