रिलेशनशिप- आपके बैड मूड का कारण बैड फूड: पेट शरीर का दूसरा दिमाग, पेट में हेल्दी फूड जाएगा तो मन रहेगा खुश,...

Relationship Improvement News

रिलेशनशिप- आपके बैड मूड का कारण बैड फूड: पेट शरीर का दूसरा दिमाग, पेट में हेल्दी फूड जाएगा तो मन रहेगा खुश,...
Mood Enhancement With NutritionRelationship Quality Vs. Healthy DietRelationships
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

Relationship Quality Vs Healthy Diet ‘ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्यूनिटी’ की रिसर्च के मुताबिक दिमाग के अलावा पेट में भी बड़ी संख्या में न्यूरॉन्स मौजूद होते हैं।

पेट शरीर का दूसरा दिमाग, पेट में हेल्दी फूड जाएगा तो मन रहेगा खुश, दिमाग एक्टिवदिल की भावनाओं के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पेट की भी कुछ भावनाएं होती हैं, जिसे ‘गट फीलिंग’ कहते हैं। अनहेल्दी खाने से पेट की भावनाएं आहत भी हो सकती हैं और इसका सीधा असर हमारे मूड और रिश्तों पर पड़ता है। जी हां, ये कोई रूमानी बात नहीं है। साइंस जर्नल ‘ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्यूनिटी’ में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक इंसानी मूड और खाने का सीधा संबंध है। इस रिसर्च के मुताबिक अगर गट फीलिंग अच्छी हो तो स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन दूर रहते हैं। इस तरह से खुद के साथ और दुनिया के साथ रिश्ता मधुर बन सकता है।पेट ह्यूमन बॉडी में सेकेंड माइंड की तरह है। सिर्फ गट में ही 60 करोड़ से ज्यादा न्यूरॉन्स होते हैं। ऐसे में जो कुछ भी हम खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है।दूसरा दिमाग है पेट, इसे खुश रखने से आएंगी जीवन में खुशियां ‘ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्यूनिटी’ की रिसर्च के मुताबिक दिमाग के अलावा पेट में भी बड़ी संख्या में न्यूरॉन्स मौजूद होते हैं। ये न्यूरॉन्स दिमाग तक सूचना लाने, ले जाने का काम करते हैं। पेट में 60-70 करोड़ न्यूरॉन्स होने की वजह से पेट सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी अहम हो जाता है। पेट की स्थिति कैसी है, हर पल यह संदेश दिमाग को मिलता रहता है। जिसकी वजह से मूड सीधे-सीधे प्रभावित होता है।टेस्टी खाना मन को रखेगा खुश, हेल्दी और फ्रेश होना है शर्त खाने और मूड के रिश्ते को जानने के लिए एक रिसर्च अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में भी की गई। इस रिसर्च में पाया गया कि पसंद का टेस्टी खाना लोगों को डिप्रेशन और बाकी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स से बाहर निकाल सकता है। लेकिन यहां इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सिर्फ वो टेस्टी फूड ही मूड को खुश रखते हैं, जो हेल्दी भी हों। अनहेल्दी खाना मुंह के स्वाद को तो अच्छा लगता है, थोड़ी देर के लिए हैपी हॉर्मोन डोपामाइन भी देता है, लेकिन ये खाना पेट में जाकर गट फीलिंग को बिगाड़ सकता है। लांग टर्म में मूड पर भी इसका निगेटिव असर ही पड़ता है।मूड बूस्टिंग और हैप्पी हॉर्मोन रिलीज कराने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड खाएं। इसके लिए ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जियां, मीठे फल बेहतर विकल्प हैं।यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया की एक रिसर्च से पता चला है कि हमारी पसंद के खाने के साथ पेट में जाने वाले लैक्टोबैसिल्स बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को ट्यून करके मेंटल स्ट्रेस और डिप्रेशन को ठीक करते हैं। मेंटल हेल्थ का रिश्ता सीधे-सीधे हमारे पेट से जुड़ा हुआ है।आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो परेशान या गुस्सा होने पर खाना छोड़ देते हैं या अनहेल्दी चीजें खाने लगते हैं। जब हम उदासी या खुशी महसूस करते हैं तो हम कुछ स्पेशल खाना चाहते हैं। हम जो खाते हैं, उसका असर सीधा हमारे मूड पर पड़ता है। इसी तरह हम जो खाते हैं, उसमें हमारे मूड में बदलाव लाने की क्षमता होती है। इसका प्रभाव उन लोगों में अधिक स्पष्ट होता है, जो तनाव या डिप्रेशन से पीड़ित हैं क्योंकि वे मूड में बदलाव को लेकर ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इसका मतलब यह भी है कि सही खाने से हमारे मूड में बदलाव आ सकता है। ऐसा माना जाता है कि हमारी आंत शरीर का दूसरा मस्तिष्क है और आंत में जो कुछ भी जाता है, वह हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर काफी हद तक असर डालता है। ऊपर हमने यह तो जान लिया कि हेल्दी खाने से हमारे मूड और गट फीलिंग पर क्या असर पड़ता है। आइए अब यह जान लेते हैं कि डिप्रेशन या तनाव को दूर रखने के लिए किस तरह के खाने से बचना चाहिए।चीनी ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ाती है, जिससे इंस्टेंट रूप से एनर्जी और हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होता है। लेकिन जैसे ही ग्लूकोज का स्तर गिरता है, हैप्पी हॉर्मोन भी तेजी से गिरता है। तुरंत हुए इस बदलाव की वजह से व्यक्ति उदास और चिड़चिड़ा महसूस करने लगता है। फिर उसे कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है। इस तरह वह मीठे के जाल में फंसता चला जाता है। इसके अलावा चीनी ब्रेन न्यूरॉन्स पर निगेटिव इफेक्ट डालती है। डॉ.

अनु अग्रवाल के मुताबिक हेल्दी मूड के लिए चीनी खाने से बचना चाहिए। अगर मीठे की तलब लगी हो तो भी शहद, गुड़ और मीठे फल जैसे नैचुरल स्वीटनर बेहतर विकल्प हो सकते हैं।जंक फूड और फास्ट फूड खाने से मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है क्योंकि इनमें चीनी और अनहेल्दी फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो ब्रेन में निगेटिव एक्टिविटी को बढ़ावा देती है। नियमित जंक फूड और फास्ट फूड खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का भी खतरा रहता है, जो मूड में बदलाव और डिप्रेशन का कारण बन सकता है। इस बात को लेकर अमेरिका में हुई एक स्टडी में पाया गया कि जो बच्चे नियमित जंक फूड खाते हैं, परीक्षा में उनका प्रदर्शन हेल्दी फूड खाने वाले बच्चों के मुकाबले कमतर होता है। कुल मिलाकर बात इतनी है कि दिल ही नहीं हेल्दी-हैप्पी माइंड और सफल रिश्ते का रास्ता भी पेट से होकर जाता है। वैसै भी एक्सपर्ट पेट को हमारी बॉडी का दूसरा माइंड बताते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने इस दिमाग को भी खुश रखने की कोशिश की जाए। गट फीलिंग को समझें और इसकी ‘भावनाओं’ से न खेलें।रिश्ता खत्म होने के बाद भी बची रहे दोस्ती और सम्मान, इंसान होना यही हैसबसे करता था इजहार, जांच में निकली बीमारी, क्या है डिल्यूजनल लव डिसऑर्डर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Mood Enhancement With Nutrition Relationship Quality Vs. Healthy Diet Relationships Mood And Relationships Foods That Make You Feel Good

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Maharashtra: 'सरकार में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे', राहुल गांधी का एलानMaharashtra: 'सरकार में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे', राहुल गांधी का एलानRahul Gandhi announcement Farmer loans waived after comes to power Agneepath scheme Maharashtra: राहुल गांधी का ऐलान- सरकार में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे
Read more »

कॉफ़ी का आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है?कॉफ़ी का आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है?कॉफी दुनिया भर में कोरोड़ों लोगों के रोजमर्रा की जरूरत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आई कहां से है और शरीर पर कैसा प्रभाव डालती है.
Read more »

सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी खाने के फायदे, स्किन कर सकती है चमकदारसुबह खाली पेट 1 चम्मच घी खाने के फायदे, स्किन कर सकती है चमकदारसुबह खाली पेट 1 चम्मच घी खाने के फायदे, स्किन कर सकती है चमकदार
Read more »

ये 5 वेजिटेरियन फूड विटामिन B12 के मामले में मछली के देती हैं टक्करये 5 वेजिटेरियन फूड विटामिन B12 के मामले में मछली के देती हैं टक्कर]ये 5 वेजिटेरियन फूड विटामिन B12 के मामले में मछली के देती हैं टक्कर
Read more »

इन 6 फलों का 1 सप्ताह कर लिया सेवन तो पेट से निकाल फेकेंगे गर्मी, शरीर को मिलेगी ठंडक, बीमारियों से भी होगा...इन 6 फलों का 1 सप्ताह कर लिया सेवन तो पेट से निकाल फेकेंगे गर्मी, शरीर को मिलेगी ठंडक, बीमारियों से भी होगा...Healthy Summer Fruits: गर्मियों का मौसम ज्यों-ज्यों पास आता है सेहत की चिंता सताने लगती है. क्योंकि, इस मौसम में यदि सेहत का खास ख्याल न रखा गया तो धूप, गर्मी, उमस और लू से बीमार होने में वक्त नहीं लगता है. यही नहीं, गर्मी में शरीर में पानी की कमी होना सबसे कॉमन समस्या है. इसलिए गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:57:48