Expired Medication Possible Side Effects; दवा की एक्सपायरी डेट का क्या मतलब होता है? एक्सपायर्ड दवा क्यों नहीं खानी चाहिए? एक्सपायर्ड दवाएं खाने से किस तरह के साइड इफेक्ट हो सकते हैं?
हो सकता है नुकसान, दवा खाने से पहले हमेशा जांचें एक्सपायरी डेटआमतौर पर सिरदर्द, बदन दर्द या मामूली परेशानी होने पर हम घर में रखी कोई दवा खा लेते हैं, आराम भी मिल जाता है। लेकिन कई बार फौरी आराम का यह तरीका मुश्किल में भी डाल सकता है। असल में हर दवा की एक एक्सपायरी डेट होती है। उसके बाद दवा का केमिकल कंपोजिशन पहले जैसा नहीं रहता है। यानी जिस काम के लिए ये केमिकल्स खास मात्रा में सेट किए गए थे, वह कंपोजिशन बिगड़ जाता है। इसके चलते उस दवा के परिणाम बदल भी सकते हैं। यूं तो हम सभी जानते हैं कि दवा खरीदते समय एक्सपायरी डेट का ध्यान रखना चाहिए और एक्सपायर होने के बाद दवा नहीं खानी चाहिए। लेकिन फिर भी इससे जुड़े कई सवाल भी हैं। जैसेकि-अगर गलती से एक्सपायरी डेट वाली दवा खा ली तो क्या होगा?एक्सपायरी डेट की दवा क्यों नहीं खानी चाहिए?भारत में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 और नियम 1945 सभी दवाओं का नियंत्रण और निगरानी करता है। ये एक्ट सभी दवाओं की एक्सपायरी डेट की भी निगरानी करते हैं।जब कोई दवा बनाई जाती है तो वह एक पर्टिकुलर वातावरण में तैयार की जाती है। हर दवा का एक अलग बायो अवेलेबिलिटी पीरियड होता है। यानी वह टाइम पीरियड, जिसमें यह दवा अपना पूरा असर दिखाती है। उसके बाद इसमें बदलाव आ जाते हैं। इसीलिए हर दवा के लेबल पर एक एक्सपायरी डेट लिखी जाती है। एक्सपायरी डेट का मतलब होता है कि दी गई तारीख के बाद यह दवा नहीं खानी चाहिए। फर्ज करिए कि किसी दवा की एक्सपायरी डेट जून, 2024 दर्ज है तो इसे 30 जून, 2024 के बाद इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। इसके बाद दवा अपना मूल स्वभाव खो देती है। या तो यह असरदार नहीं रहेगी या फिर इसका कोई साइड-इफेक्ट भी हो सकता है।दवा बनाने वाली कंपनियां एक्सपायरी डेट के बाद दवा के असर की कोई गारंटी नहीं लेती हैं। असल में एक्सपायर्ड डेट के बाद दवा के केमिकल कंपोजिशन में आए बदलाव दवा को खतरनाक बना सकते हैं। लेकिन इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि एक्सपायरी डेट के बाद दवा जहर बन जाती है।एक्सपायर्ड दवाएं खाने से होने वाले साइड इफेक्ड दवा को बनाने के लिए इस्तेमाल हुए केमिकल्स के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। साथ ही अलग-अलग लोगों पर भी यह अलग तरह से असर कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति हार्ट डिजीज, पैनिक अटैक, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज या कैंसर के इलाज में इस्तेमाल हो रही एक्सपायर्ड दवाएं खा लेता है तो ये बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। इसके अलावा टेट्रासाइक्लिन जैसे एंटीबायोटिक्स से बने प्रोडक्ट भी अगर एक्सपायरी डेट के बाद इस्तेमाल किए जाएं तो किडनी को डैमेज कर सकते हैं।सवाल- अगर कोई दवा एक्सपायर हो जाए तो क्या करें?अगर आपके घर में फर्स्ट एड बॉक्स है तो सभी दवाओं की नियमित जांच करनी चाहिए। जो दवाएं एक्सपायर हो गई हैं या अब जिन दवाओं की आपको जरूरत नहीं है, उन्हें डिस्ट्रॉय करना ही बेहतर है। ध्यान रहे कि इन्हें फ्लश या कूड़ेदान में न डालें। कूड़े में पड़ी दवाएं खाकर जानवर बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा ये एक्सपायर्ड दवाएं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती हैं। भारत के मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा एक्सपायर्ड दवाओं को डिस्ट्रॉय करने के लिए मेडिसिन टेक बैक प्रोग्राम चलाया जाता है, जिसमें आप एक्सपायर हो गई या बची हुई दवाओं को स्थानीय प्रशासन को दे सकते हैं। इसके अलावा शहरी प्रशासन की घरेलू कचरा गाड़ी या रीसाइक्लिंग सेवा से भी संपर्क कर सकते हैं।कुछ दवाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें एक्सपायरी डेट के बाद खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। जैसेकि- एनजाइना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली नाइट्रोग्लिसरीन की बोतल का खुलने के बाद ही असर कम होना शुरू हो जाता है। ऐसे में एक्सपायरी डेट के बाद कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इंसुलिन, जिसका इस्तेमाल डायबिटीज रोगियों में शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। एक्सपायरी डेट के बाद यह दवा इफेक्टिव नहीं रहती है। यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। हार्ट अटैक, स्ट्रोक की दवाओं, थायराइड की दवाओं और गर्भनिरोधक गोलियों को कभी भी एक्सपायरी डेट के बाद नहीं खाना चाहिए। इसे खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। आई ड्रॉप्स में समय के साथ बैक्टीरिया पनपने का खतरा होता है और इसका असर कम हो जाता है। ऐसे में एक्सपायर हो चुके आई ड्रॉप्स का उपयोग करने से कॉर्निया में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इनहेलर प्रोडक्ट्स को एक्सपायरी डेट के बाद कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह प्रभावी नहीं होते हैं। सांस के जरिए दवा शरीर के भीतर जाती है। ऐसे में ये जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।डॉ.
अकबर नकवी कहते हैं कि अगर कोई गलती से एक्सपायर्ड दवा खा ले तो ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन खुजली, सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी, चक्कर आने जैसे शुरूआती लक्षण दिखने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।दवाएं खरीदते समय उस पर लिखे सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी जरूर देखनी चाहिए। दवा को स्टोर करने के लिए खास इंस्ट्रक्शन्स दिए गए होते हैं। उन्हें भी फॉलो करना चाहिए।आप जो दवाएं ले रहे हैं, वे एक्सपायरी डेट तक असरदार बनी रहें, इसके लिए आपको उन्हें इंस्ट्रक्शन्स के मुताबिक स्टोर करने की जरूरत होती है। सभी दवाओं को रखने का तरीका अलग-अलग होता है। इसलिए हमेशा पैकेजिंग पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। इन निर्देशों में दवा को 25°C तापमान से नीचे, किसी अंधेरी जगह पर, धूप या गर्मी से बचाकर या रेफ्रिजरेटर में लगभग 4°C पर रखना शामिल हो सकता है। दवाओं को सुरक्षित रखने और अच्छी तरह से काम करने के लिए उन्हें उनकी मूल पैकेजिंग में रखना बेहद जरूरी है। अगर दवा किसी डिब्बे या बोतल में है तो ढक्कन हमेशा कसकर लगाएं, ताकि यह नम हवा के संपर्क में न आए। इसके अलावा मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते समय फार्मासिस्ट से पूछ सकते हैं कि दवा को कैसे रखा जाए।
Risks Of Using Expired Medication Side Effects Of Expired Drugs Harmful Effects Of Expired Medicine Drug Expiration Dates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऐसा क्या हुआ कि तीन बहनें अचानक सुबह हो गई घर से लापता, CCTV देखकर दंग रह गई पुलिसThree Sister Abduction Case : राजस्थान के चूरू से तीन बहनें अचानक अलसुबह 4 बजे घर से लापता हो गई। इनमें से दो सगी बहनें और एक ममेरी बहन है।
Read more »
PMEGP Loan: अब बिजनेस का सपना होगा साकार, सरकार चंद मिनटों में देगी 1 करोड़ रुपएPMEGP Loan Scheme: अगर आप भी नौकरी से थक चुके हैं या छोटे व्यापार को बड़ा बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है.
Read more »
इसलिए मरने से पहले करवा ली तेरहवीं...वजह ऐसी कि जान हो जाएंगे हैरानमध्य प्रदेश के दामोह से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इस खबर को सुनन के बाद हर कोई हैरान कि आखिर क्यों ऐसा किया.
Read more »
AC जैसी कूलिंग और Cooler वाली कीमत, पूरे कमरे में ठंडी हवा की बौछार करता है ये डिवाइसTower Air Coolers: गर्मियों से निपटने के लिए ये कूलिंग डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है और इसे ज्यादा स्पेस की भी जरूरत नहीं होती है.
Read more »
सलमान खान से पहले इन सितारों को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकीSalman Khan Firing Outside Home: मुंबई के बांद्रा में स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग करने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।
Read more »
