रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे वैल्यूबल कंपनी है। पिछले साल इसके निवेशकों को निराशा हाथ लगी थी लेकिन इस साल इसमें काफी तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि यह शेयर आने वाले दिनों में काफी ऊपर जा सकता है। जानिए कहां तक जा सकती है कीमत...
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल निगेटिव रहा था लेकिन इस बार इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 2025 में अब तक 26% से ज्यादा चढ़ चुका है। इस उछाल से कंपनी का मार्केट कैप 4.
4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है और अब यह लगभग 21 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को यह शेयर बीएसई पर 52 हफ्ते के नए उच्चतम स्तर 1,557.95 रुपये पर पहुंचा। साफ है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला यह विशाल ग्रुप एक बार फिर पूरी ताकत से वापसी कर रहा है।आखिर इस तेज उछाल के पीछे क्या कारण हैं? दरअसल, रिलायंस के अलग-अलग कारोबारों में एक साथ कई अच्छी खबरें आ रही हैं। रिफाइनिंग के मुनाफे में बढ़ोतरी, टेलीकॉम टैरिफ में इजाफा, रिटेल बिजनेस में लगातार मजबूती और भविष्य में कंपनी की वैल्यू को और बढ़ाने वाले कई मौके। ये सब फैक्टर मिलकर इस तेजी को हवा दे रहे हैं। सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। 11.30 बजे यह 0.60% गिरावट के साथ 1536.70 रुपये पर था।36 लाख निवेशकों को तगड़ा फायदा! गोल्डमैन सेश ने रिलायंस को बनाया फेवरेट स्टॉक का हिस्सा, जानिए क्यों?जियो का आईपीओजेफरीज ने रिलायंस जियो के लिए अपना टारगेट एंटरप्राइज वैल्यू बढ़ाकर 180 अरब डॉलर कर दिया है। जेफरीज का अनुमान है कि जियो 2026 से 2028 के वित्तीय वर्षों में अपने रेवेन्यू और EBITDA में सालाना 18% और 21% की दर से बढ़ोतरी करेगा। इसके कई कारण हैं। मसलन मोबाइल टैरिफ में लगातार वृद्धि, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस तकनीक के कारण होम ब्रॉडबैंड कारोबार में मजबूत ग्रोथ, एंटरप्राइज के कारोबार का विस्तार और टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल से कमाई बढ़ना। टेलीकॉम की कहानी तो बस एक हिस्सा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने रिलायंस को 'BUY' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,735 रुपये रखा है। इसके पीछे रिटेल कारोबार में जबरदस्त मजबूती, न्यू एनर्जी इनिशिएटिव्स में दिख रही प्रगति और मीडिया सेगमेंट का बढ़ता महत्व है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि रिलायंस के विविध ग्रोथ इंजन और बेहतर रिटर्न की उम्मीदों के चलते 2026 से 2028 के वित्तीय वर्षों में कंपनी का प्रति शेयर मुनाफा सालाना 15% की दर से बढ़ेगा। कंपनी के फ्री कैश फ्लो यील्ड और रिटर्न रेशियो भी उम्मीद से बेहतर रहने की संभावना है।ग्राहकों को गुमराह कर रही हैं ई-कॉमर्स कंपनियां? 26 फर्मों ने सरकार को दिया हलफनामाO2C का शानदार कमबैकरिलायंस का ऑयल-टू-केमिकल्स अब जोरदार वापसी कर रहा है। एशिया में रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार हुआ है। इसके पीछे अच्छे फंडामेंटल, रिफाइनरी में रखरखाव का काम पूरा होना, मौसम का असर और भू-राजनीतिक घटनाएं शामिल हैं। यूबीएस के अनुसार, डीजल, जेट फ्यूल और पेट्रोल के दाम मजबूत हुए हैं। खासकर जेट फ्यूल के लिए तो आने वाली सर्दियों में हीटिंग की जरूरतों के कारण आउटलुक काफी सकारात्मक है। यूबीएस ने 'Buy' रेटिंग और 1,820 रुपये का टारगेट प्राइस बनाए रखा है।रिटेल बिजनेसरिटेल कारोबार भी वैल्यू बढ़ाने का एक और संभावित अवसर प्रस्तुत करता है। जानकारों का कहना है कि रिटेल कारोबार में वैल्यू बढ़ाने के लिए कुछ किया जा सकता है। यह भी काफी बड़ा हो गया है और वहां कुछ वैल्यू-अन लॉकिंग उपाय किए जा सकते हैं। अगर और जब ऐसा होता है, तो शेयर में तेजी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर रिलायंस के 44 लाख शेयरधारकों के लिए यह साल अच्छा साबित हो रहा है।
RIL Share Price Share Market Update Reliance Jio IPO Reliance O2C Business Reliance Retail Listing रिलायंस शेयर प्राइस रिलायंस मार्केट कैप मुकेश अंबानी नेटवर्थ रिलायंस शेयर टारगेट प्राइस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jharkhand News: कोल माफिया के 44 ठिकानों पर छापेमारी पूरी, 14 करोड़ रुपये नकदी समेत बहुत कुछ मिला... यहां जानिएप्रवर्तन निदेशालय ईडी ने कोयला के अवैध खनन मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के 44 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, जेवरात, सोने और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। ईडी ने बताया कि यह छापेमारी अवैध कोयला तस्करी के मामले में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है, जिससे पता चलता है कि सीमा पर एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय...
Read more »
कपल ने 3 फिल्मों में साथ किया काम, 1 ही था डायरेक्टर, 1 मूवी ने जीते 44 अवॉर्डइस कपल ने 3 फिल्मों में साथ किया काम, 1 ही था डायरेक्टर, सबकी सब निकलीं सुपरहिट, 1 मूवी ने जीते 44 अवॉर्ड
Read more »
44 की उम्र में मां बनी एक्ट्रेस, बदली जिंदगी, बोली- आजकल की लाइफ मेरी...फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शमा सिकंदर काफी समय से पर्दे से दूर हैं. लेकिन पर्सनल लाइफ में ये ग्रो कर रही हैं.
Read more »
इजरायल ने 44 दिनों में युद्धविराम का किया 500 बार उल्लंघन, सैकड़ों फिलीस्तीनियों की मौत, 24 घंटे में 27 जबरदस्त हमले, भयावह हालातरिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की सेना ने शनिवार को गाजा में हवाई हमलों की एक लहर शुरू कर दी, जिसमें बच्चों समेत कम से कम 24 फ़िलिस्तीनी मारे गए। यह युद्धग्रस्त इलाके में छह हफ्ते पुराने सीजफायर का सबसे नया उल्लंघन है।
Read more »
Gaza Attacks: 44 दिनों में 500 बार टूटा गाजा युद्धविराम! इस्राइल की कार्रवाई में 300 से अधिक फलस्तीनी मारे गएअमेरिका की मध्यस्थता में लागू किए गए गाजा युद्धविराम को इस्राइल ने पिछले 44 दिनों में लगभग 500 बार तोड़ा है, जिसमें सैकड़ों फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। यह दावा गाजा सरकार
Read more »
क्यों रुक नहीं रहा इजरायल? 44 दिनों में 500 बार सीजफायर तोड़ा, इतने फिलिस्तीनियों की मौतभले ही इजरायल और हमास के बीच 10 अक्टूबर से सीजफायर लागू है, लेकिन इजराइल अपने हमले रोकने का नाम नहीं ले रहा, ऐसे में गाजा समेत पूरे फिलिस्तीन में शांति कायम करने में मुश्किलें आ सकती हैं.
Read more »
