सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई, लेकिन कोर्ट ने इसे अपर्याप्त माना और सरकार को और स्पष्ट जवाब देने का निर्देश दिया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई. इस मामले में हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को सख्त निर्देश देते हुए 10 दिनों के भीतर राहुल गांधी की नागरिकता के संबंध में स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है.
कोर्ट ने केंद्र से साफ तौर पर पूछा कि यह बताइए कि राहुल गांधी भारत के नागरिक हैं या नहीं. मामले की अगली सुनवाई 5 मई को निर्धारित की गई है. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई, लेकिन कोर्ट ने इसे अपर्याप्त माना और सरकार को और स्पष्ट जवाब देने का निर्देश दिया. याचिका में दावा किया गया है कि राहुल गांधी की नागरिकता संदिग्ध है, जिसके आधार पर उनकी लोकसभा सदस्यता को भी चुनौती दी गई है हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार को जल्द से जल्द तथ्यों के साथ जवाब देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है और इसमें देरी स्वीकार्य नहीं होगी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठने से उनकी संसद सदस्यता प्रभावित हो सकती है. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने इसे "राजनीतिक साजिश" करार देते हुए कहा है कि यह विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RG Kar Case: क्या पीड़िता के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म? कलकत्ता हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाबआरजी कर मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच की स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है। हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी से जवाब मांगा है कि यह वारदात सामूहिक दुष्कर्म थी या नहीं। न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष इस मामले में मृतका के माता-पिता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। अदालत ने सीबीआई से अगली सुनवाई में कुछ अहम सवालों के जवाब देने को कहा...
Read more »
हरियाणा बिजली निगम भर्ती मामला: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पूछा- क्यों नहीं हुई नियुक्ति?हरियाणा में बिजली वितरण निगमों Haryana Electricity Distribution Corporations में हुई भर्तियों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह एक नया हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्ट करे कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कितनी नियुक्तियां की गई हैं और कितनी सीटें अब...
Read more »
ममता बनर्जी हों या राहुल गांधी, विदेश से विवाद लेकर क्यों लौटते हैं?ममता बनर्जी लंदन दौरे पर हैं, और अपने भाषण के दौरान उनको विरोध का सामना करना पड़ा है. ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करने वालों को अल्ट्रा-लेफ्ट बताया है, जबकि बीजेपी नेता अमित मालवीय उन्हें बंगाली हिंदू बता रहे हैं. ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी की ही तरह अपनी राजनीतिक विरोधी बीजेपी को मुद्दा बनाने का मौका दे दिया है.
Read more »
'हर कदम पर बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं BJP-RSS', फुले फिल्म विवाद पर बोले राहुलराहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस हर कदम पर दलित-बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं, ताकि जातीय भेदभाव और अन्याय की असली सच्चाई सामने नहीं आ सके।
Read more »
एक मई से नहीं लागू होगा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम, केंद्र ने जारी किया स्पष्टीकरणएक मई से नहीं लागू होगा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम, केंद्र ने जारी किया स्पष्टीकरण
Read more »
राज्य में कानून का शासन है या बाहुबल का..., बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों पूछा?Mumbai News: हाईकोर्ट ने कहा, हम यह समझने में असफल हैं कि क्या हम ऐसे राज्य में रहते हैं जहां कानून का शासन है या बाहुबल का शासन है.
Read more »
