'हर कदम पर बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं BJP-RSS', फुले फिल्म विवाद पर बोले राहुल

Rahul Gandhi News

'हर कदम पर बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं BJP-RSS', फुले फिल्म विवाद पर बोले राहुल
BJP-RSSSavitri Bai Phule
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 68%

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस हर कदम पर दलित-बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं, ताकि जातीय भेदभाव और अन्याय की असली सच्चाई सामने नहीं आ सके।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक फिल्म से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर कदम पर दलित और बहुजन इतिहास को मिटाना चाहते हैं।महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने महात्मा फुले की और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सावित्रीबाई फुले की भूमिका निभायी है।.

राहुल गांधी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी-आरएसएस के नेता एक तरफ फुले जी को दिखावटी नमन करते हैं और दूसरी तरफ उनके जीवन पर बनी फिल्म को सेंसर कर रहे। महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जातिवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा जीवन समर्पित कर दिया, मगर सरकार उस संघर्ष और उसके ऐतिहासिक तथ्यों को पर्दे पर नहीं आने देना चाहती।’’उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस हर कदम पर दलित-बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं, ताकि जातीय भेदभाव और अन्याय की असली सच्चाई सामने नहीं आ सके।.बता दें कि, ब्राह्मण संगठनों की आपत्ति के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फुले फिल्म के निर्माताओं से कई जातिसूचक शब्दों को हटाने के लिए कहा है, जिसके परिणामस्वरूप फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। . मालूम हो कि फुले ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है, जिसे ज्योतिबा फुले की जयंती पर गुरुवार को रिलीज किया जाना था। पूरे देश में ज्योतिबा फुले का जन्मदिन फुले जयंती के रूप में मनाया जाता है।सीबीएफसी ने ‘महार’, ‘मांग’, ‘पेशवाई’ और ‘मनु की जाति व्यवस्था’ जैसे शब्दों को फिल्म से हटाने का निर्देश दिया है। सेंसर बोर्ड ने इन शब्दों को ‘संवेदनशील’ कहा है। पीटीआई के इनपुट के साथ.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

BJP-RSS Savitri Bai Phule

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bangalore में RSS की सभा, Bangladesh Hindus और Delimitation पर क्या बोले RSS सह सरकार्यवाहBangalore में RSS की सभा, Bangladesh Hindus और Delimitation पर क्या बोले RSS सह सरकार्यवाहRSS meeting In Bangalore: बैंगलोर में आयोजित RSS की सभा में सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने बांग्लादेशी हिंदुओं और परिसीमन (Delimitation) जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने बांग्लादेशी हिंदुओं की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि उन्हें सुरक्षा और सम्मान के साथ रहने का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही, उन्होंने परिसीमन प्रक्रिया पर भी अपनी राय रखी और कहा...
Read more »

कुणाल कामरा विवाद पर एकनाथ शिंदे बोले, ऐसे बयान के लिए ली 'सुपारी'कुणाल कामरा विवाद पर एकनाथ शिंदे बोले, ऐसे बयान के लिए ली 'सुपारी'कुणाल कामरा विवाद पर एकनाथ शिंदे बोले, ऐसे बयान के लिए ली 'सुपारी'
Read more »

अनन्या-जाह्नवी संग काम करना चाहते हैं सलमान, एज गैप पर बोले- लोगों ने मुश्किल...अनन्या-जाह्नवी संग काम करना चाहते हैं सलमान, एज गैप पर बोले- लोगों ने मुश्किल...ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने वाली है. इसके लिए फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं. फैन्स को उनकी भाइजान की ओर से ईदी जो मिल जाएगी.
Read more »

सावित्रीबाई फुले का किरदार पर्दे पर निभाना बड़ी जिम्मेदारी थी : पत्रलेखासावित्रीबाई फुले का किरदार पर्दे पर निभाना बड़ी जिम्मेदारी थी : पत्रलेखासावित्रीबाई फुले का किरदार पर्दे पर निभाना बड़ी जिम्मेदारी थी : पत्रलेखा
Read more »

डील भी करेंगे, लेकिन उससे पहले... अब टैरिफ पर क्या बोले प्रेसिडेंट ट्रंपडील भी करेंगे, लेकिन उससे पहले... अब टैरिफ पर क्या बोले प्रेसिडेंट ट्रंपजो देश डील करना चाहते हैं उनसे डील भी करेंगे, लेकिन उससे पहले... टैरिफ पर अब क्या बोले ट्रंप
Read more »

'सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान' नारे पर बवाल, रव‍िशंकर प्रसाद ने पूछा- भाई कब से हो गया ये? कभी 'इंद‍िरा इज ...'सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान' नारे पर बवाल, रव‍िशंकर प्रसाद ने पूछा- भाई कब से हो गया ये? कभी 'इंद‍िरा इज ...कांग्रेस अधिवेशन में 'सोनिया गांधी हिंदुस्तान', 'राहुल गांधी हिंदुस्तान' नारे पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और राहुल पर वक्फ कानून पर चुप रहने का आरोप लगाया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:12:40