'सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान' नारे पर बवाल, रव‍िशंकर प्रसाद ने पूछा- भाई कब से हो गया ये? कभी 'इंद‍िरा इज ...

Congress AICC Session News

'सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान' नारे पर बवाल, रव‍िशंकर प्रसाद ने पूछा- भाई कब से हो गया ये? कभी 'इंद‍िरा इज ...
कांग्रेस एआईसीसी अधिवेशनSonia Gandhiसोनिया गांधी
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस अधिवेशन में 'सोनिया गांधी हिंदुस्तान', 'राहुल गांधी हिंदुस्तान' नारे पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और राहुल पर वक्फ कानून पर चुप रहने का आरोप लगाया.

कांग्रेस के एआईसीसी अध‍िवेशन में ‘सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान’ , ‘ राहुल गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान’ नारा गूंजा तो बीजेपी फायर हो गई. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद मैदान में उतर पड़े पूछा, हमारा ‘सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान’ , ‘ राहुल गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान’ कब से हो गया? उन्‍होंने वक्‍फ कानून को लेकर संसद के बाहर बोलने पर राहुल गांधी पर तीखा हमला क‍िया.

कहा, जब संसद में बिल आया तो तब आप कहां जाकर छिप गए थे? दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस के नेता एआईसीसी के मंच से नारा लगा रहे हैं… ‘सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान’ , ‘ राहुल गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान’ . उन्‍हें कोई रोकने की कोश‍िश नहीं कर रहा है. रव‍िशंकर प्रसाद ने कहा, ‘कांग्रेस के मंच से सोनिया और राहुल को हिंदुस्तान कहा गया. ये नारा था तो उसको रोकने की कोशिश क्यों नहीं की गई. पहले ‘इंडिया इस इंदिरा’ और ‘इंदिरा इस इंडिया’ कहा गया. इंदिरा गांधी को सुबह की जय, दोपहर भी जय, शाम भी जय हुआ करती थी. आज भी वही हो रहा है. राहुल जी भारत की विरासत किसी भी पार्टी से बड़ी है.’ सोनिया गाँधी हिंदुस्तान ? राहुल गाँधी हिंदुस्तान ? ये क्या होता है ? साथ में ओवरएक्टिंग भी देखें , समझ नहीं आ रहा… ये काँग्रेस का अधिवेशन चल रहा है या कॉमेडी शो.. 😃 pic.twitter.com/5AeHq5Qy1B — Apurva Singh April 9, 2025 13 घंटे चर्चा हुई आप कहां थे? रविशंकर प्रसाद ने वक्‍फ कानून पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे को घेरा. तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी का भाषण ज्ञानवान होता है. उसे समझने में थोड़ा वक्त लगता है. तपस्या से गर्मी आती है, उन्ही का बयान था. वक्‍फ पर बोलने के लिए उनको अहमदाबाद तक का इंतजार करना पड़ा. संसद में 12-13 घंटे चर्चा हुई, आप थे वहां, आपने क्यों नहीं बोला? दरअसल, राहुल गांधी को क्‍या बोलना है, इसे लेकर क्‍लैर‍िटी नहीं है. मह‍िलाओं के ल‍िए अच्‍छा हो रहा तो दि‍क्‍कत क्‍यों? बीजेपी नेता ने पूछा, राहुल गांधी बताएं क‍ि वक्‍फ की आठ लाख से अधिक संपत्ति है, उसपर अस्पताल, स्कूल, स्किल सेंटर नहीं बना है, इसे आप ठीक मानते हैं या नहीं? दूसरा मुस्लिम समाज की बेवा खवातीन के लिए कुछ अच्छा हो रहा है तो आपको दिक्कत है क्या? वक्‍फ बिल से पसमंदा को इम्पावर किया जा रहा है, इसको उनको दिक्‍कत क्‍या है? सिर्फ असंवैधान‍िक बोल द‍िया, कोर इश्यू पर तो बात करनी चाह‍िए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

कांग्रेस एआईसीसी अधिवेशन Sonia Gandhi सोनिया गांधी Rahul Gandhi राहुल गांधी Indira Is India India Is Indira BJP Reaction बीजेपी प्रतिक्रिया]

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सारा अली खान ने भाई इब्राहिम से पूछा, तुम धमाका करना कब बंद करोगेसारा अली खान ने भाई इब्राहिम से पूछा, तुम धमाका करना कब बंद करोगेसारा अली खान ने भाई इब्राहिम से पूछा, तुम धमाका करना कब बंद करोगे
Read more »

वीडियो कॉल पर गुस्सा हो गया पति, पत्नी ने तुरंत ससुराल में लगाया फोन, पर...वीडियो कॉल पर गुस्सा हो गया पति, पत्नी ने तुरंत ससुराल में लगाया फोन, पर...वीडियो कॉल पर गुस्सा हो गया कांस्टेबल पति, मायके से पत्नी ने तुरंत ससुराल में लगाया फोन..पर हो गई देर
Read more »

ट्रेन के एक कोच में चढ़े 3 युवक, GRP ने पूछा- कौन हो भाई? सच्चाई पता चलते ही...ट्रेन के एक कोच में चढ़े 3 युवक, GRP ने पूछा- कौन हो भाई? सच्चाई पता चलते ही...ट्रेन के एक कोच में चढ़े 3 युवक, GRP ने पूछा- कौन हो भाई? सच्चाई पता चलते ही अफसरों के छूटे पसीने
Read more »

रोजाना ग्रीन बींस खाएंगे तो सेहत पर कैसा होगा असर? बॉडी में आएंगे ऐसे चेंजेजरोजाना ग्रीन बींस खाएंगे तो सेहत पर कैसा होगा असर? बॉडी में आएंगे ऐसे चेंजेजहम सभी ने कभी न कभी ग्रीन बींस खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नियमित तौर से इसका सेवन किया जाए तो सेहत पर कैसा असर पड़ता है.
Read more »

एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्‍पणी से नाराज शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़ एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्‍पणी से नाराज शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़ BREAKING: Eknath Shinde पर Standup Comedian Kunal Kamra की टिप्‍पणी से नाराज Shivsainik ने काटा बवाल
Read more »

कहां से लाए हो भाई...दिल्ली विधानसभा में भाई पर महाभारत, प्रवेश वर्मा ने बढ़ाया पाराकहां से लाए हो भाई...दिल्ली विधानसभा में भाई पर महाभारत, प्रवेश वर्मा ने बढ़ाया पारादिल्ली विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ. दिल्ली विधानसभा के अंदर भाई पर महाभारत देखने को मिली. दरअसल, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा दिल्ली में फुटपाथ औ दुकानों पर खुले में मीट बिकने के मुद्दे पर बोल रहे थे. इस बीच विपक्ष हंगामा कर रहा था. विपक्ष के हंगामे से परेशान होकर प्रवेश वर्मा ने कहा कि कहां से लाए हो भाई. इसके बाद सदन में ठहाके गूंज गए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:14:28