रिपोर्ट में खुलासा, क्रीक इलाके में पाक ने 20 समुद्री पोस्ट बनाए

United States News News

रिपोर्ट में खुलासा, क्रीक इलाके में पाक ने 20 समुद्री पोस्ट बनाए
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

पाकिस्तान की चालबाजी इस बार गुजरात सीमा से सटे इलाके में दिख रही है (aajtakjitendra)

पाकिस्तान की चालबाजी इस बार गुजरात सीमा से सटे इलाके में दिखाई पड़ रही है. बीएसएफ ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट दी है जिसमें कहा गया है क्रीक इलाके में पाकिस्तान नए नए कंस्ट्रक्शन कर रहा है. पाकिस्तान क्रीक इलाके में 20 से ज्यादा पाकिस्तान मरीन की पोस्ट बना रहा है.

सूत्रों ने आजतक को जानकारी दी है कि पाकिस्तान भारत के गुजरात बॉर्डर के सामने शाह बॉर्डर पर ऐसे नए नए पाक मरीन के पोस्ट बना रहा है. इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने भी जानकारी दी थी कि पाकिस्तान जिवानी से लेकर सरक्रीक तक के इलाके में अपनी नेवी के 8 नए ऑब्जरवेशन पोस्ट बना रहा है ताकि वो काफी दूर तक भारतीय नेवी और कोस्टगार्ड की गतिविधियों पर नजर रख सके. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इसके जरिये भारतीय नौसेना के जंगी जहाजों और कोस्ट गार्ड पर नजर रखेगा. सरक्रीक सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है. यही वजह है कि पाकिस्तान इस तरीके के निर्माण कार्य कर रहा है. बीएसएफ ने ये रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी है जिसमें सिलसिलेवार पाक मरीन के 20 नए स्ट्रक्चर की जानकारी दी गई है. सुरक्षा महकमे से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान नेवी अपनी बदली हुई रणनीति के तहत सरक्रीक में अपनी ताकत बढ़ा रहा है जहां पिछले कुछ महीनों में कई एडवांस्ड लैंडिंग हेलीकॉप्टर बेस बनाए गए हैं. वहीं पाकिस्तानी नेवी ने अब नए नए ऑब्जरवेशन पोस्ट भी बना लिए हैं. इन घटनाक्रमों से ये साफ हो जाता है कि पाकिस्तान सरक्रीक के इस पूरे इलाके को कितनी गंभीरता से ले रहा है. देखा जाए तो भविष्य में भारत से संभावित युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान अपने नेवल बेस को और मजबूत करना चाहता है. सरक्रीक के इस दलदली इलाके की निगहबानी बीएसएफ के क्रोकोडाइल कमांडो करते हैं. भारत पाक सीमा से जुड़ा कच्छ का इलाका गुजरात में मौजूद है. यहां का हरामी नाला घुसपैठियों के लिए हमेशा से मुफीद रास्ता रहता है. यही वजह है कि बीएसएफ के क्रीक कमांडो इस पूरे इलाके की निगरानी चौबीसों घंटे करते हैं. बीएसएफ 85 किलोमीटर लंबे इस क्रीक बॉर्डर को गार्ड करते हैं. यहां पर बीएसएफ ऑल टेरेन वेहिकल और फास्ट अटैक क्राफ्ट के साथ साथ आधुनिक हथियारों से लैस बोट का इस्तेमाल करते हैं. पाकिस्तान की अभी तक इस इलाके में कभी भी जुर्रत नहीं हुई है कि किसी तरीके से बीएसएफ से उलझ जाए. मगर इस समय पाकिस्तान अपने मरीन विंग को इस इलाके में काफी बढ़ा रहा है. पाक का मकसद क्या है, ये कहना मुश्किल है पर पाकिस्तान की जो फितरत रही है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि क्रीक इलाके में उसके इरादे नेक नहीं हैं. पाकिस्तान के इस छिपे इरादे को भांपते हुए भारतीय सुरक्षा तंत्र अलर्ट पर है और पाक की हर एक हरकत की पल पल जानकारी दी जा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फिलीपींस: पश्चिम एशिया में खत्म होने के बाद इस देश में सिर उठा रहा है आइसिसफिलीपींस: पश्चिम एशिया में खत्म होने के बाद इस देश में सिर उठा रहा है आइसिसफिलीपींस दक्षिण पूर्व एशिया का ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा पाश्चात्यकरण देखने को मिला है.
Read more »

'मोदी है तो मुमकिन है..पलटना इनको हर दिन है''मोदी है तो मुमकिन है..पलटना इनको हर दिन है'प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि संकल्प और सौगंध है हमें इस मिट्टी की 'भाजपा को देश और देशवासियों को ठगने ना देंगे!' नेताओं के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
Read more »

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारजैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »

Elections 2019: वोटर लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं, यह है चेक करने का तरीकाElections 2019: वोटर लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं, यह है चेक करने का तरीकाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): 11 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। सरकार चुनने बदले या रोके रहने का समय आ गया है। आपका एक एक वोट बहुमूल्य है। देर ना करें और अपने हक का इस्तेमाल करें।
Read more »

शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदशहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »

हार से निराश नहीं है, विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी खेलेंगे यह तय है: कोहलीहार से निराश नहीं है, विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी खेलेंगे यह तय है: कोहलीभारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि विश्व कप से पहले अंतिम श्रृंखला में आस्ट्रेलिया से मिली हार से टीम हताश नहीं है और स्पष्ट किया कि 30 मई से ब्रिटेन में होने वाले क्रिकेट महाकुंभ के लिये अंतिम एकादश लगभग तय है।
Read more »

पहली रेस में पिछड़ी कांग्रेस, नहीं ढूंढ पा रही 'मोदी है तो मुमकिन है' का जवाबपहली रेस में पिछड़ी कांग्रेस, नहीं ढूंढ पा रही 'मोदी है तो मुमकिन है' का जवाबलोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. बीजेपी 2019 चुनाव में 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे से चुनावी रण में है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खेमे में इसे लेकर फिलहाल सन्नाटा है.
Read more »

चीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतचीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतसूत्र के हवाले से खबर है - भारत ने कहा कि हम धैर्य दिखाएंगे और पूरी तरह आशावादी हैं कि मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट के लिए नामित किया जाएगा।
Read more »

नहीं बाज आ रहा है पाकिस्‍तान, सीजफायर तोड़कर पुंछ में दाग रहा है मोर्टारनहीं बाज आ रहा है पाकिस्‍तान, सीजफायर तोड़कर पुंछ में दाग रहा है मोर्टारशनिवार दोपहर को पाकिस्‍तानी सेना की ओर से जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले के मानकोट सेक्‍टर में गोलाबारी की जा रही है.
Read more »

राजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा- Amarujalaराजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा- Amarujalaराजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा Mahasangram VoteKaro वोटकरो INCIndia ashokgehlot51
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:11:57