स्वाति मालीवाल ने राहुल गांधी और शरद पवार को लिखी इस चिट्ठी में कहा है कि मैंने आठ सालों तक दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्षता की है. इस दौरान मैंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ 1.7 लाख से अधिक शिकायतों पर एक्शन लिया है. लेकिन दुर्भाग्य से सांसद बनने के बाद 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के PA ने मुझसे मारपीट की.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मालीवाल ने इंडिया ब्लॉक के सभी बड़े नेताओं को चिट्ठी लिखी है.
स्वाति मालीवाल ने राहुल गांधी और शरद पवार सहित इंडिया ब्लॉ के सभी बड़े नेताओं को चिट्ठी लिखकर कहा कि मैंने आठ सालों तक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षता की है. इस दौरान मैंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ 1.7 लाख से अधिक शिकायतों पर सुनवाई की है. लेकिन दुर्भाग्य से सांसद बनने के बाद 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के PA ने मुझसे मारपीट की. इस घटना के बाद मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का कदम उठाया. लेकिन ऐसी स्थिति में मेरा समर्थन करने के बजाए मेरी खुद की पार्टी के नेताओं और वॉलिंटेयर्स ने मेरा चरित्र हनन करना शुरू किया.स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मुकाम पर खड़ा किया है. लेकिन दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हरण किया गया. Advertisementपिछले 18 सालों से मैंने ज़मीन पे काम किया है और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई करी है। बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके, महिला आयोग को एक बहुत ऊँचे मक़ाम पे खड़ा करा है। पर बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पे बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा… pic.twitter.com/Pp0IcChPb9— Swati Maliwal June 18, 2024मालीवाल ने कहा कि मेरी प्रतिष्ठा, चरित्र और विश्वसनीयता को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार शुरू किया गया. मेरे खिलाफ फैलाए गए झूठ की वजह से मुझे रेप और हत्या की धमकियां मिल रही हैं.मालीवाल ने कहा कि मैं चाहती हूं कि इस मामले पर चर्चा के लिए मुझे आपसे मिलने का समय दिया जाए. मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा.विभव कुमार पर क्या हैं आरोप?आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने ये आरोप केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर लगाए हैं. पार्टी के नेता संजय सिंह ने बाद में बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है और वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे.Advertisementसंजय सिंह ने बताया था कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने आई थीं. वो ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं. तभी विभव कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की.इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाने आई थीं और सीएम हाउस में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल स्टाफ के एक सदस्य पर मारपीट का आरोप लगाया था. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं विभव कुमारस्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. बीती 18 मई तो तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. उन्हें इससे पहले हिरासत में लिया गया था. इसके बाद सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था. तीस हजारी कोर्ट में उन्होंने अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. ये भी देखेंLive TV
Swati Maliwal Letter To Sharad Pawar Swati Maliwal Cried In Court Bibhav Kumar Bail Application In Court Anjitha Chepyala Delhi Police SIT Aap Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal Swati Maliwal Aap Leader K Ejriwal's Sacked Aide Swati Maliwal Delhi Commission For Women Chairperson Dcw Cm’S Residence Arvind Kejriwal Pa Bibhav Kumar Who Is Bibhav Kumar Bibhav Kumar Controversies Bibhav Kumar Cases Bibhav Kumar Sacked Arvind Kejriwal Personal Secretary Swati Maliwal Assault Allegations Bibhav Kumar Swati Maliwal Bibhav Kumar Assault Allegations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'स्वाति का कोई पर्सनल वीडियो है': मालीवाल ने लगाए AAP पर गंभीर आरोप, कहा-मैंने सच कहा तो BJP का एजेंट बता दियाSwati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा।
Read more »
Badhir News : स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी को दी चेतावनीस्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले में स्वाति मालीवाल ने आम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Badhir News: स्वाति मालीवाल ने किया बड़ा दावास्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले में स्वाति मालीवाल ने बड़ा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राहुल गांधी का एलान: 'पुरुषों के मुकाबले महिलाएं करती हैं दोगुना काम, हमारी सरकार बनी तो करेंगे भुगतान'कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में गुरुवार को आयोजित 'महिला न्याय संवाद' में कहा कि वे राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को जगह देंगे।
Read more »
Swati Maliwal: बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज; हाईकोर्ट जाएंगे केजरीवाल के करीबीस्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से सोमवार को बड़ा झटका लगा है।
Read more »
Lok Sabha Election: देवरिया में बोले, राहुल-अखिलेश, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को 30 लाख नौकरियांदेवरिया में इंडिया गठबंधन के तहत राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया।
Read more »
