राहुल गांधी को नहीं पता 'मेक इन इंडिया' क्या है : सीएम देवेंद्र फडणवीस

United States News News

राहुल गांधी को नहीं पता 'मेक इन इंडिया' क्या है : सीएम देवेंद्र फडणवीस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

राहुल गांधी को नहीं पता 'मेक इन इंडिया' क्या है : सीएम देवेंद्र फडणवीस

नागपुर, 22 जून । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यह नहीं जानते कि कांग्रेस के शासन के दौरान भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी को नहीं पता कि मेक इन इंडिया क्या है? हमारे देश में क्या-क्या बनता है, उन्हें यह भी नहीं मालूम है। शायद वह यह भी नहीं जानते कि कांग्रेस के शासन के दौरान भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में सिर्फ 10 वर्षों में भारत वैश्विक स्तर पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले दो सालों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को अपना होमवर्क करना चाहिए।सीएम फडणवीस ने साल 2027 में नासिक में होने वाले महाकुंभ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, नासिक त्र्यंबकेश्वर में होने वाले महाकुंभ के रास्तों का एक नेटवर्क तैयार हो, इसके लिए मैंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। इसी के चलते आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बैठक का नेतृत्व किया। उन्होंने इस बैठक में हमने 9 रास्तों की मांग की थी, जिसे उन्होंने मंजूर किया है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मेक इन इंडिया ने कारखानों को बढ़ाने का वादा किया था। फिर भी, विनिर्माण अपने सबसे निचले स्तर पर क्यों है, युवा बेरोजगारी रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्यों है, और चीन से आयात दोगुना से ज्यादा क्यों हो गया है? पीएम मोदी ने नारों में महारत हासिल की है, समाधानों में नहीं। 2014 से विनिर्माण हमारी अर्थव्यवस्था का सिर्फ 14 प्रतिशत रह गया है।उन्होंने आगे कहा, नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में मैं शिवम और सैफ से मिला। वे प्रतिभाशाली, कुशल और उम्मीदों से भरे थे, फिर भी उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का मौका नहीं मिला। सच कड़वा है: हम एसेंबल करते हैं, आयात करते हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग नहीं करते। चीन मुनाफा कमा रहा है। नए विचारों के बिना पीएम मोदी ने हार मान ली है। चर्चित पीएलआई योजना को भी अब चुपचाप वापस लिया जा रहा है। भारत को बड़े बदलाव की जरूरत है, जो लाखों उत्पादकों को ईमानदार सुधारों और वित्तीय सहायता से सशक्त करे। हमें दूसरों का बाजार बनना बंद करना होगा। अगर हम यहां नहीं बनाएंगे, तो दूसरों से खरीदते रहेंगे। समय तेजी से बीत रहा है।--आईएएनएसएफएम/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आतंकवाद पर लीपापोती का आरोप लगाया है। शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान के साथ सीधा सहयोग बताया है।
Read more »

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानित (लीड-1)महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानित (लीड-1)महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानित (लीड-1)
Read more »

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानितमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानितमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानित
Read more »

कॉंग्रेस कधी सत्तेत येणार? मुख्यमंत्री फडणवीसांनी स्पष्टच सांगितलं, '..तोपर्यंत त्यांचा पक्ष जिंकणार नाही'कॉंग्रेस कधी सत्तेत येणार? मुख्यमंत्री फडणवीसांनी स्पष्टच सांगितलं, '..तोपर्यंत त्यांचा पक्ष जिंकणार नाही'Maharashtra Election Row : काँग्रेस नेते राहुल गांधींवर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी पलटवार केला आहे.
Read more »

देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 'महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास'देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 'महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास'देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 'महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास'
Read more »

राहुल गांधी बोले- अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है: भाजपा-RSS नहीं चाहती गरीब बच्चे इसे सीखें; कल शाह ने कहा था-...राहुल गांधी बोले- अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है: भाजपा-RSS नहीं चाहती गरीब बच्चे इसे सीखें; कल शाह ने कहा था-...Congress Leader Rahul Gandhi On English Language; कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अंग्रेजी 'शर्मनाक' नहीं बल्कि सशक्त बनाती है और इसे हर बच्चे को सिखाया जाना चाहिए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:26