Congress Leader Rahul Gandhi On English Language; कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अंग्रेजी 'शर्मनाक' नहीं बल्कि सशक्त बनाती है और इसे हर बच्चे को सिखाया जाना चाहिए।
भाजपा-RSS नहीं चाहती गरीब बच्चे इसे सीखें; कल शाह ने कहा था- अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगीकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अंग्रेजी सशक्तीकरण करती है। यह शर्मनाक नहीं है और इसे हर बच्चे को सिखाया जाना चाहिए। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चे यह भाषा सीखें, क्योंकि वे नहीं चाहते कि वे सवाल पूछें और समानता हासिल करें। राहुल का यह पोस्ट अमित शाह की उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें शाह ने कहा था कि इस देश में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं, उन्हें जल्द ही शर्म आएगी।अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं, जंजीरें तोड़ने का औजार है। BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का गरीब बच्चा अंग्रेज़ी सीखे, क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें। आज की दुनिया में, अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है जितनी आपकी मातृभाषा, क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है, और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे, जो हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।शाह ने हिंदी समेत 'भारतीय भाषाओं के भविष्य' पर कहा, 'अपना देश, अपनी संस्कृति, अपना इतिहास और अपने धर्म को समझने के लिए कोई भी विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं हो सकती। अधूरी विदेशी भाषाओं के जरिए संपूर्ण भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। मैं अच्छी तरह जानता हूं, यह लड़ाई कितनी कठिन है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय समाज इसे जीतेगा। एक बार फिर स्वाभिमान के साथ हम अपने देश को अपनी भाषाओं में चलाएंगे और दुनिया का नेतृत्व भी करेंगे।भाषा पर छिड़ी बहस के बीच, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि भारत में 22 संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त भाषाएं और 19,500 भाषाएं और बोलियां हैं और यही हमारे देश की विविधता में एकता है। 97% लोग मान्यता प्राप्त भाषाओं में से किसी एक को अपनी मातृभाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। अमित शाह, पीएम नरेंद्र मोदी और उनका गिरोह इसे कभी नहीं समझ पाएगा। TMC एमसी की राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष ने भी X पर लिखा- भारतीयों को किसी भी भाषा पर शर्म नहीं आनी चाहिए।संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाएं असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं। 1950 में जब संविधान को अपनाया गया था, अनुच्छेद 343 में घोषणा की गई थी कि हिंदी आधिकारिक भाषा होगी और अंग्रेजी 15 साल से ज्यादा समय के लिए एक अतिरिक्त आधिकारिक भाषा के रूप में काम करेगी। राजभाषा अधिनियम, 1963 में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में जारी रखने का प्रावधान किया गया। यह 26 जनवरी 1965 को लागू हुआ। इसमें कहा गया है कि संघ के सभी आधिकारिक उद्देश्यों और संसद में कामकाज के लिए अंग्रेजी का इस्तेमाल जारी रहना चाहिए। अधिनियम में यह भी कहा गया है कि संघ और ऐसे राज्य के बीच संचार के लिए अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में नहीं अपनाया है।मई-जून 2025 में कक्षा 1-5 में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को अनिवार्य करने की सरकारी GR जारी हुई। विरोध तेज हुआ, राज ठाकरे, मराठी साहित्य परिषद, अभिभावक–शिक्षक समूह और शिक्षाविदों ने इसे हिंदी थोपने की कोशिश बताया। बाद में संशोधन हुआ, हिंदी वैकल्पिक बनी, लेकिन 20 स्टूडेंट विकल्प लेने पर ही दूसरी भाषा पढ़ाई जा सकेगी, जिसे आलोचक बैक डोर इम्पोजिशन मान रहे हैं।NEP‑2020 की तीन‑भाषा नीति में हिंदी को तीसरी भाषा शामिल करने पर तगड़ा विरोध जारी है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि इसका मतलब होगा 1950‑60 के दशक के आंदोलन का फिर से सामना करना।हालिया विवाद में कन्नड़ भाषा समर्थक संगठनों ने कमल हसन की फिल्म ठग लाइफ की रिलीज के विरोध में हस्तक्षेप किया था। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए कि कन्नड़ भाषा की संवेदनाओं का सम्मान हो, सिनेमावाले अपनी बात भी रखें।राहुल गांधी का नया पता- लुटियंस जोन का सुनहरी बाग, 55वें जन्मदिन पर शिफ्टिंग शुरू की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 55वें जन्मदिन पर सुनहरी बाग रोड में बने टाइप‑8 बंगले में अपना सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया। यह बंगला उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आवंटित किया गया। संसदीय आवास समिति ने उन्हें 5 सुनहरी बाग रोड, 7 मोतीलाल नेहरू मार्ग और 3 कृष्णा मेनन मार्ग बंगले का ऑप्शन दिया था। इसमें से राहुल ने सुनहरी बाग को चुना। राहुल अभी सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहते हैं। 2023 में उन्होंने 12 तुगलक लेन का बंगला खाली किया था। जो 19 साल उनके पास था। लेकिन सांसदी जाने के बाद बंगला खाली करना पड़ा था।बिहार के गयाजी में 18 लोगों का फाल्गु नदी से रेस्क्यू, 2 की मौतवजह ऑपरेशन और मेंटेनेंस; अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 9 दिन में 84 उड़ानें रद्द5608 एक्टिव केस; ICMR-NIV डायरेक्टर बोले- सिंगापुर का निम्बस वैरिएंट भारत में फैल रहाइंस्टाग्राम ने बचाई युवक की जान; बिना नौकरी किए फौजी को मिले ₹2.
5 करोड़वर्षा जल संरक्षण...कबीरधाम जिले ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डपहली बारिश में शहर में जलभराव, अधिकारी बोले-हालात सामान्यलखनऊ में बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली गुलसागर में तीन दिन पहले मानसून की दस्तकभरतपुर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारीनालंदा में लोकायन नदी का जलस्तर बढ़ा
English BJP-RSS Amit Shah English
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भक्त चरण दास ने संबलपुर में की भाजपा सरकार की आलोचना, बोले- 'वादे पूरे नहीं हुए'भक्त चरण दास ने संबलपुर में की भाजपा सरकार की आलोचना, बोले- 'वादे पूरे नहीं हुए'
Read more »
क्या सच में 500 रुपये का नोट बंद होने वाला है? RBI ने दी ये जानकारीभारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि 500 रुपये का नोट वैध मुद्रा बना हुआ है, इसे वापस लेने का कोई प्लान नहीं है और कोई आधिकारिक कदम नहीं उठाया गया है.
Read more »
बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी, कहा- 'मैं अब भाजपा में नहीं हूं'बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी, कहा- 'मैं अब भाजपा में नहीं हूं'
Read more »
'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे', ऐसा नहीं कहा तो पार्टी से निकाला : लक्ष्मण सिंह'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे', ऐसा नहीं कहा तो पार्टी से निकाला : लक्ष्मण सिंह
Read more »
असंवेदनशील... गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस हमलावर, कहा था- दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकताअहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। शाह ने कहा था कि दुर्घटना को कोई नहीं रोक सकता।
Read more »
'BJP-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे', अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवारकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि भविष्य में अंग्रेजी बोलने वाले शर्मिंदा होंगे और भारतीय भाषाएं हमारी असली पहचान हैं. इस पर कांग्रेस के राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि अंग्रेजी पुल है, शक्ति है और जंजीरें तोड़ने का औजार है. उन्होंने BJP और RSS पर गरीब बच्चों को अंग्रेजी सिखाने से रोकने का आरोप लगाया.
Read more »
