'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे', ऐसा नहीं कहा तो पार्टी से निकाला : लक्ष्मण सिंह
गुना, 12 जून । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अपने निष्कासन के बाद उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं।गुना के एक निजी होटल में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से अपने निष्कासन पर चुप्पी तोड़ी। पूर्व सांसद ने कहा, कांग्रेस की तरफ से मुझे कहा गया था कि लिखकर दो कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मेरे ऐसा नहीं करने पर मुझे निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस में वही रह सकता है, जो कहे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं ऐसा नहीं कर सकता।लक्ष्मण सिंह ने कहा, कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब्दुल्ला परिवार जिम्मेदार है, लेकिन आतंकवादी घटनाओं के समय कांग्रेस के बयान राष्ट्रविरोधी लगते हैं। मैंने पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं के बयानों और कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। संसद में सिर्फ सेना के बजट पर चर्चा हो सकती है, न कि रणनीति पर। कांग्रेस नेताओं द्वारा सेना पर सवाल उठाया जाना राष्ट्रविरोधी कृत्य है।”उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे किस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और कांग्रेस पार्टी को कौन चला रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है।अपने राजनीतिक भविष्य पर लक्ष्मण सिंह ने कहा, “वह फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। प्रदेश में घूमकर अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। नई पार्टी के गठन पर भी गंभीर विचार चल रहा है, जिसमें निर्णय कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया जाएगा। हाईकमान जैसी कोई व्यवस्था नहीं होगी। कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती।”लक्ष्मण सिंह ने अपने हालिया बयानों पर भाजपा की प्रशंसा के लिए आभार जताया। साथ ही प्रदेश की सरकार पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा, “भाजपा 20 साल से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज है। अब बदलाव का वक्त है। मध्य प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी बेलगाम हो गई है और अगर वे सिर्फ दो घंटे किसी तहसील में बैठ जाएं, तो उन्हें जमीनी सच्चाई पता चल जाएगी। राज्य में ड्रग्स का प्रकोप बढ़ गया है। इस वजह से अपराध बढ़ रहे हैं। इंदौर की हालिया घटनाओं के पीछे ड्रग्स की भूमिका है और थानों के पीछे ही नशे का कारोबार चल रहा है। यदि इसे रोका नहीं गया तो समाज और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।”--आईएएनएसपीएके/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'PM पद को अपने परिवार का पेटेंट समझते हैं राहुल गांधी,' बृजभूषण बोले- कांग्रेस का दुर्भाग्य कि उन्हें ढो रहीभाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री पद उनके परिवार का पेटेंट है। उनके बयानों से पाकिस्तान खुश होता है। उन्होंने कांग्रेस की दुर्दशा पर भी टिप्पणी की और कहा कि राहुल गांधी के कारण पार्टी समाप्त हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी से देश की सेना पर भरोसा रखने का आग्रह...
Read more »
राहुल गांधी की बौद्धिक क्षमता पर विचार करने की जरूरत : बृजभूषण शरण सिंहराहुल गांधी की बौद्धिक क्षमता पर विचार करने की जरूरत : बृजभूषण शरण सिंह
Read more »
Indus Water Treaty: एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान, बनकर तैयार हो गया मास्टर प्लानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर की रैली में पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पाकिस्तान भारतियों के खून से खेलेगा तो पाकिस्तान को भारत का पानी भी नहीं मिलेगा.
Read more »
राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो भारी मतों से जीतेंगे : आचार्य प्रमोद कृष्णमराहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो भारी मतों से जीतेंगे : आचार्य प्रमोद कृष्णम
Read more »
जंगलराज देखा होता तो राहुल गांधी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं करते: केसी त्यागीजंगलराज देखा होता तो राहुल गांधी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं करते: केसी त्यागी
Read more »
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला, राहुल गांधी पर बयान देना पड़ा भारीमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई है। पार्टी ने लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना...
Read more »
