महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानित (लीड-1)
मुंबई, 6 जून । बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समाज और पर्यावरण से जुड़े कामों में उनके योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अभिनेत्री रवीना टंडन को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण की रक्षा और जानवरों की भलाई के लिए किए जा रहे उनके कामों के लिए दिया गया।रवीना ने इस सम्मान समारोह की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, पर्यावरण दिवस के दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के हाथों मुझे यह सम्मान दिया गया। यह मेरे लिए गर्व की बात है।इसके अलावा, उन्होंने खुशी जाहिर की कि एक छोटी सी बिल्ली, जिसे बचाया गया था, उसे अब नया घर मिल गया है। रवीना ने पेटा इंडिया का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उस बिल्ली की देखभाल की।रवीना टंडन सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं हैं, बल्कि वह एक पर्यावरण प्रेमी, वन्यजीव फोटोग्राफर और समाज सेवा में जुड़ी एक नेक दिल इंसान भी हैं। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर दो बेटियों को गोद लिया था। वह चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया की सबसे कम उम्र की चेयरपर्सन बनीं और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की सलाहकार समिति की सदस्य भी रही हैं।अंगदान को बढ़ावा देने के काम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सराहना की थी। उनकी संस्था रुद्र फाउंडेशन बच्चों, महिलाओं और जानवरों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।कोरोना महामारी के समय भी रवीना टंडन की संस्था ने मदद का काम जारी रखा। उन्होंने साउथ मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए। कई ट्रकों में भरकर ये सिलेंडर गंभीर मरीजों को दिए गए। इसके अलावा, रवीना टंडन महाराष्ट्र सरकार की वाइल्डलाइफ गुडविल एंबेसडर भी हैं।रवीना दुनिया के बड़े मंच द वुमन 20 में भारत की ओर से हिस्सा लेने वाली पहली अभिनेत्री भी रही।नोट:- संपादक कृपया इस कॉपी को अपनी वेबसाइट पर स्थान दें, क्योंकि पहली कॉपी में भूल वश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम देवेंद्र फडणवीस की जगह महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री लिखा गया था। इस मानवीय भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं, कृपया इस लीड खबर को वहां स्थान दें.
...--आईएएनएसपीके/जीकेटी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अनिल कपूर ने कहा था- अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को 50% वाला हीरो, अब अन्ना ने दिया जवाब, बोले- वह स्टार थे, वह बोल...90s के दौर में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी वर्ल्ड फेमस हुआ करती थीं, दोनों को फिल्म में कास्ट करने के लिए कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर लाइन लगाए रखते थे.
Read more »
रोहित शर्मा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे, संन्यास के बाद पॉलिटिक्स की तैयारी?Rohit Sharma Devendta Fadanvis: हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव को बीजेपी में शामिल करवाया था. अब रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सीएम की भारतीय कप्तान से मुलाकात हुई है.
Read more »
बदबूदार लड़कों पर रवीना का मस्त-मस्त जवाबरवीना टंडन ने लड़कों के बारे में अपने टेस्ट को लेकर खुलासा किया था।
Read more »
सचिन ने रजत, अनिमेष ने कांस्य जीता, भारत ने कुल 24 पदक जीते (लीड-1)सचिन ने रजत, अनिमेष ने कांस्य जीता, भारत ने कुल 24 पदक जीते (लीड-1)
Read more »
रवीना टंडन के घर में 2 नए 'मेहमानों' की एंट्री, बेटी राशा ने दिखाई झलक, बोलीं- परिवार बढ़ रहाबॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी लाडली बेटी राशा थडानी एनिमल लवर्स हैं. रवीना के घर में कई सारे पेट्स हैं.
Read more »
पुलिस बैरिकेड को गाड़ी से बांधकर खींचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)पुलिस बैरिकेड को गाड़ी से बांधकर खींचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)
Read more »
