पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में 2 नवंबर से चल रहे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में दो मिनट देरी से पहुंचने पर राहुल गांधी को दस पुश अप्स लगाने की सजा सुनाई गई। दरअसल, दिल्ली से राहुल गांधी के कार्यक्रम में करीब एक घंटे
कांग्रेस जिलाध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में लेट पहुंचे थे, कैंप इंचार्ज ने पनिशमेंट दीमध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में राहुल गांधी को 10 पुश अप लगाने की सजा मिली। यह सजा कांग्रेस नेता ने ही उन्हें लेट आने पर दी।राहुल गांधी शनिवार को पचमढ़ी के होटल हाईलैंड में चल रहे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में तय समय से लेट पहुंचे थे। इस पर कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के हेड सचिन राव ने कहा- हमारे प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन का पालन न करने पर पनिशमेंट दिया जाता है। राहुल गांधी ने पूछा कि मेरे लिए क्या तय किया है? तो सचिन राव ने कहा- आपको दस पुशअप्स लगाने होंगे। इसके बाद राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के सामने दस पुश अप लगाए।राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के सामने जुजुत्सु का अभ्यास करते हुए बताया कि अपनी जमीन पर पकड़ कैसे मजबूत होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि आपके पैर मजबूती से जमीन पर रहने चाहिए। यदि जमीन छोड़ दी तो आपकी पकड़ कमजोर हो जाएगी। राहुल गांधी सत्र में करीब पौने घंटे के संबोधन के बाद जुजुत्सु की ड्रेस पहनकर ट्रेनिंग हॉल में पहुंचे। राहुल ने जुजुत्सु का अभ्यास करके जिला अध्यक्षों को सिखाया कि अगर कोई आदमी आपको मार रहा है तो उसकी तरफ ध्यान मत दीजिए। उसे गले लगाइए। राहुल ने कहा कि आपकी पकड़ जमीन पर इतनी मजबूत होनी चाहिए कि आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करने वाले का प्रयास असफल हो जाए। राहुल ने 4-4 जिला अध्यक्षों को बुलाकर बताया कि कैसे अपने पैर जमीन पर मजबूत करें।राहुल बोले- असली ताकत नेताओं की परिक्रमा से नहीं मिलती राहुल गांधी ने कहा कि आपको असली ताकत नेताओं की परिक्रमा से नहीं मिलेगी। आपको ताकत जनता के बीच पकड़ मजबूत करने से मिलेगी।प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला अध्यक्षों ने राहुल गांधी से कहा कि हमें यह आशंका रहती है कि हम काम तो कर रहे हैं लेकिन, हमारे काम का मूल्यांकन होगा या नहीं? इस पर राहुल गांधी ने कहा- आप रिपोर्टिंग और इवेल्युएशन की चिंता मत कीजिए। मैं आप लोगों के काम पर खुद नजर रखूंगा। आप अपनी चिंता छोड़िए, सिर्फ काम पर ध्यान दीजिए। आपकी चिंता हम और पार्टी करेगी।राहुल गांधी ने कहा- जो लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं, वो मेरे गुरु हैं। मैं इसकी परवाह ही नहीं करता कि मेरे बारे में कौन क्या बोलता है। ध्यान भटकाने के लिए लोग मेरे बारे में बोलते हैं वैसे यदि आपके बारे में भी बोलें तो इनकी परवाह किए बिना जमीन पर काम करते रहिए। अपनी जमीन मत छोड़ना। कामयाबी आपके कदमों में होगी।राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के बच्चों, पत्नी से एक-एक कर चर्चा की। राहुल ने हर परिवार के साथ अलग से ग्रुप फोटो सेशन कराया। उन्होंने जिलाध्यक्षों के बच्चों से पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, फ्यूचर के टारगेट के बारे में पूछा। एक जिला अध्यक्ष ने कहा- पहली बार ऐसा लग रहा है कि हम किसी राजनीतिक ट्रेनिंग में नहीं बल्कि परिवार के बीच मिलने आए हैं। अब तक ऐसा होता था कि पॉलिटिक्स में सिर्फ हम ही, नेताओं से मिलते थे और सिर्फ काम की बात होती थी। पहली बार परिवार का हालचाल हमारी पार्टी का मुखिया मिलकर पूछ रहा है।दिग्विजय और शशिकांत सैंथिल ने बताया रोडमैप प्रशिक्षण सत्र के आठवें दिन रविवार को पहला सत्र पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिया। दिग्विजय सिंह ने जिला अध्यक्षों को “वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां, सांप्रदायिक संगठन और कांग्रेस मिशन 2028” विषय पर संबोधित किया। दूसरे सत्र में वॉर रूम प्रभारी और सांसद शशिकांत सैंथिल ने पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति को बताया। तीसरे सत्र में राज्यसभा सांसद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने संगठन विस्तार और जन सहयोग के विषय पर अपने विचार रखे। अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी सशक्त होगा। जब हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं से सीधे जुड़ेगा और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा- हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। हर आठ में से एक वोट चोरी किया गया। ये बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा हुआ है। हमारे पास सबूत हैं, जो हम आहिस्ते आहिस्ते दिखाएंगे।'मेरे हाइड्रोजन बम पर EC और मोदी चुप क्यों':किशनगंज में राहुल बोले- हमारे आरोप सही, इसलिए बोलती बंद है राहुल गांधी ने रविवार को किशनगंज में महागठबंधन के कैंडिडेट्स के समर्थन में सभा की। इस दौरान उन्होंने मोदी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ये लोग हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में वोट चोरी कर के सरकार बना चुके हैं। बिहार में भी ये यही करने वाले हैं।पूर्णिया में महागठबंधन पर चिराग पासवान का परिवारवाद का आरोपसीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचाबर्फीली हवा से ठिठुरा MP.
..2 दिन कोल्ड वेवछिंदवाड़ा में 13 डिग्री तक लुढ़का तापमानझारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असरलखनऊ में रात का पारा लुढ़का, अलीगंज की हवा खराब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़: छतरपुर से घुवारा तक रोड शो, जश्न और आतिशबाजी; भोपाल में सीएम...World Cup-winning Indian women’s cricketer Kranti Singh Gaud MP CM Mohan Yadav Meeting Update; मुख्यमंत्री डॉ.
Read more »
MP गजब है, भोपाल में बना सबसे ठिगना मेट्रो स्टेशन, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगेMP गजब है, भोपाल में बना सबसे ठिगना मेट्रो स्टेशन, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे
Read more »
MP गजब है, भोपाल में बना सबसे ठिगना मेट्रो स्टेशन, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगेMP गजब है, भोपाल में बना सबसे ठिगना मेट्रो स्टेशन, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे
Read more »
एमपी के दो अफसरों का भ्रष्टाचार का नया खेल: 8 करोड़ का सोना, 43 करोड़ की संपत्ति मिली; 4 लग्जरी गाड़ियां भी ...Madhya Pradesh (MP) MP Excise PWD Department Corruption.
Read more »
राजस्थान में 2 दिन में पारा 10°C गिरा: MP के भोपाल-इंदौर में रात में सर्दी बढ़ी, दिल्ली में AQI 400 पार, ये...Rajasthan Delhi MP UP Winter session Latest Update वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत के राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने मैदानी राज्यों में सर्दी तेज कर दी। राजस्थान में दो दिन के अंदर पारा 10°C गिरा है। सबसे ज्यादा सर्दी नागौर में रही, यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 6.
Read more »
तमिलनाडु के ऊटी में ओस जमी, MP में शीतलहर: राजस्थान-झारखंड समेत 5 राज्यों के 30 जिलों में पारा 10° से नीचे;...IMD Weather Update; Mumbai Rainfall Snowfall Cold Wave Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir| MP Rajasthan
Read more »
