Rajasthan Delhi MP UP Winter session Latest Update वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत के राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने मैदानी राज्यों में सर्दी तेज कर दी। राजस्थान में दो दिन के अंदर पारा 10°C गिरा है। सबसे ज्यादा सर्दी नागौर में रही, यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 6.
MP के भोपाल-इंदौर में रात में सर्दी बढ़ी, दिल्ली में AQI 400 पार, ये रेड जोनवेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत के राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने मैदानी राज्यों में सर्दी तेज कर दी। राजस्थान में दो दिन के अंदर पारा 10°C गिरा है। सबसे ज्यादा सर्दी नागौर में रही, यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 6.
7°C रिकॉर्ड हुआ। मध्य प्रदेश में नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठिठुरन बढ़ने लगी है। राजधानी भोपाल में पारा 8.4°C रिकॉर्ड किया गया। जो पिछले 10 साल दूसरी नंबर का सबसे कम तापमान है। नवंबर 2024 में न्यूनतम तापमान 8.2°C रिकॉर्ड किय गया था। इधर दिल्ली में शनिवार सुबह का तापमान 11°C रिकॉर्ड हुआ। जो कि एवरेज से 3°C कम है। दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 28.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9°C कम है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 400 AQI के पार हो गया। इसके साथ ही दिल्ली रेड जोन में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 361 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।राष्ट्रीय राजधानी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शनिवार को कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच गया, जिससे दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 361 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। अलीपुर में AQI 404, ITO पर 402, नेहरू नगर में 406, विवेक विहार में 411, वजीरपुर में 420 और बुराड़ी में 418 AQI दर्ज किया गया। एनसीआर में नोएडा का AQI 354, ग्रेटर नोएडा का 336 और गाजियाबाद का 339 रहा।वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली प्रदूषण को लेकर 6 साल पहले की अपनी X पोस्ट दोबारा शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- छह साल की उदासीनता के बाद भी यह पोस्ट दुखद और निराशाजनक रूप से अभी भी प्रासंगिक बनी हुई है।क जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में... कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में...मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में मौसम साफ है। अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान में 2°C-4°C की गिरावट का आ सकती है। सुबह के समय पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में कोहरा छाएगा। शनिवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2°C दर्ज किया गया, जो पहाड़ी इलाकों में सबसे कम है।राजस्थान में दो दिन के अंदर पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। 7 नवंबर को 5 शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। नागौर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई शहरों में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा।मध्य प्रदेश: नवंबर की शुरुआत में ही दो शहरों में पारा 10 डिग्री से कम रहा, अब छाएगा कोहरा मध्य प्रदेश के इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से नवंबर के पहले सप्ताह में ही मध्यप्रदेश ठिठुरने लग गया है। शुक्रवार-शनिवार की रात में कई शहरों में रिकॉर्ड ठंड रही। इंदौर में पिछले 25 साल में नवंबर में इतनी सर्दी कभी नहीं पड़ी। यहां नवंबर की ठंड का ओवरऑल रिकॉर्ड 1938 का है। जब पारा 5.6 डिग्री पर पहुंचा था।छत्तीसगढ़: अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13°C, रायपुर में सूरज ढलते ही ठंड महसूस, 3° दिन में 4° गिर सकता है टेम्प्रेचर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। अगले तीन दिन में टेम्प्रेचर और गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। दरअसल, उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आने लगी हैं, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। यह खतरा 11 नवंबर तक बना रह सकता है।पदयात्रा में ग्रेट खली का हाथ पकड़कर चले; BJP विधायक 'राम आएंगे' भजन पर झूमेफीस न देने पर प्रिंसिपल ने कहा था- धर्मशाला नहीं खोल रखी; मुजफ्फरनगर की घटनाकांग्रेस जिला अध्यक्षों को करेंगे संबोधित; बिहार में CM का तंज- घोड़ी तैयार, दूल्हा भाग गयापवन खेड़ा ने होटल के CCTV पर लगे कागज दिखाए, बोले- गृहमंत्री को किसका डरसीजन की सबसे ठंडी रात, उज्जैन का तापमान 10.4 डिग्रीकानपुर में न्यूनतम पारा पहुंचा 9.2 डिग्रीन्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम, रातें हुईं ठंडीजैसलमेर में दिन-रात के तापमान में 18 डिग्री का फर्कझारखंड में मौसम रहेगा शुष्क, छाएगा कोहरा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कानपुर की हवा 'खराब' से 'गंभीर' की ओर, AQI 250 पार के सांसों पर मंडराया संकट!Kanpur AQI: कानपुर की हवा 'खराब' से 'गंभीर' की ओर, AQI 250 पार होने के बाद सांसों पर मंडराया संकट!
Read more »
दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता, AQI 400 के पार, और बढ़ेंगी मुश्किलें!दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरा और प्रदूषण बढ़ गया है। शनिवार को कई इलाकों में AQI गंभीर स्तर पर पहुंचा। सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए 15 नवंबर से दफ्तरों के समय में बदलाव किया है।
Read more »
दिल्ली में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार, अब 'रेड जोन' में राजधानीइस जहरीली धुंध ने राजधानी को ‘रेड जोन’ में धकेल दिया है, जिस वजह से दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में एक बन गई है. केंद्रीय प्रदूषक नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को कई हिस्सों में एक्यूआई का स्तर 400 के पार चला गया. एक्यूआई का 400 के पार जाने का मतलब है कि हवा जहरीली श्रेणी में आ गई है.
Read more »
400 के पार हुआ AQI... रेड जोन में पहुंची दिल्ली की हवा, जानें किस इलाके में कितनी 'जहरीली' हुई हवादिल्ली में सर्दियों के साथ ही हवा में जहर का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को दिल्ली की हवा में जहर का स्तर रेड जोन में पहुंच गया। दिल्ली में एक्यूआई के बढ़ते स्तर में पराली जलने की घटनाओं में बढ़ोतरी भी माना जा रहा है।
Read more »
दिल्ली की हवा में घुला जहर! रेड जोन में आ गई देश की राजधानी, AQI 400 के पार, अगले कुछ दिन और डराने वालेAir Quality Index: दिल्ली में एक्यूआई 361 दर्ज हुआ. दिल्ली के कई इलाकों में वायु प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है. अलीपुर, आईटीओ, नेहरू नगर, विवेक विहार, वजीरपुर, बुराड़ी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. एक्यूआई के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली को 'रेड जोन' में डाल दिया गया है.
Read more »
दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, कई इलाकों का AQI 400 के पार पहुंचने से ‘रेड जोन’ में पहुंची राजधानीदिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 400 के पार जाने से शहर 'रेड जोन' में पहुंच गया है, जो निवासियों के लिए खतरनाक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड CPCB के अनुसार, दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है, जहां कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' है। एनसीआर के शहरों में भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है और आने वाले दिनों में...
Read more »
