Congress president Rahul Gandhi on Nyuntam Aay Yojana during lok sabha election campaign. he said his party consulted several economists including former RBI governor Raghuram Rajan on its minimum income plan for the poor. | राहुल ने कहा- गरीब परिवारों को 12 हजार महीने दिए जाएंगे, रकम गृहणियों के खाते में ट्रांसफर होगी विशेषज्ञों ने कहा- काम करने वालों की आय जानना बेहद मुश्किल
राहुल ने कहा- गरीब परिवारों को 12 हजार महीने दिए जाएंगे, रकम गृहणियों के खाते में ट्रांसफर होगीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि न्यूनतम आय गारंटी योजना के बारे में उन्होंने कई अर्थशास्त्रियों से राय ली थी। इनमें आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों को लगता है कि यह मुश्किल काम है। राहुल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरीब परिवारों की मदद के लिए हर महीने 12 हजार रु.
दिए जाएंगे। पैसा घर की गृहणियों के खाते में डाला जाएगा।राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा- हम इस योजना पर पिछले 6 महीने से काम कर रहे थे। हमने दुनिया के बड़े अर्थशास्त्रियों की लिस्ट बनाई और एक-एक करके सबसे बात की। रघुराम राजन से भी हमने सलाह ली। हमने यह काम बिना किसी को बताए, बिना कोई भाषण दिए किया। पहले हमें यह जानना था कि न्यूनतम आय की रेखा क्या होगी। हमने हिसाब लगया और तय किया कि यह 12 हजार होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को जयपुर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद 3 साल तक कांग्रेस पार्टी युवा उद्यमियों को पूरी तरह छूट देगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन उद्यमियों को 3 साल तक सरकार से किसी तरह की इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी। तीन साल के बाद ही उन्हें मंजूरी के लिए अर्जी लगानी होगी।अर्थशास्त्री जीन ड्रेज ने न्यूज एजेंसी को बताया कि न्यूनतम आय गारंटी योजना का सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से स्वागत किया जाना चाहिए। इस योजना की मजबूती इस बात पर निर्भर करेगी कि इसके लिए मुद्रा कहां से आएगी और 20% गरीबों की पहचान कैसे की जाएगी। उम्मीद है कि इस प्रस्ताव में वक्त के साथ और सुधार होगा। योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हमीद ने इस योजना को अच्छा बताया है। उन्होंने कहा कि यह भारत की तस्वीर बदल सकती है। लेकिन, इससे खजाने पर बोझ बढ़ जाएगा। लेकिन, देश में अमीरों के पास गलत तरीके से कमाया हुआ बहुत सारा पैसा है। एक ऐसा नेता जो ईमानदार हो और लोगों की परवाह करता हो, वह इसका इस्तेमाल योजना में कर सकता है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चंद्रबाबू नायडू ने प्रशांत किशोर को कहा बिहारी डकैत, जेडीयू ने कहा माफी मांगें
Read more »
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने दी होली की बधाई, जानें क्या कहा-Navbharat TimesIndia News: पीएम मोदी ने ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंगो को और प्रगाढ़ करे।' अन्य नेताओं ने क्या कहा, पढ़ें...
Read more »
एयरस्ट्राइक पर राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने उठाए सवाल, PM मोदी ने किया पलटवारसैम पित्रोदा ने कहा है, 'मैं इस बारे में कुछ अधिक जानना चाहता हूं. क्या हमने सच में हमला किया? क्या हमने सच में 300 आतंकियों को मारा?'
Read more »
स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी को कराया ट्रोल, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया, जिसके बाद ट्विटर पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की भिड़ंत हो गई. इस बीच कांग्रेस ने भी स्मृति पर पलटवार किया. स्मृति ईरानी का ट्वीट अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को उनके राज्यों की लोकलभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह करने के बाद आया.
Read more »
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का उड़ाया मजाक तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबलोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी को दक्षिण भारत के कई हिस्सों से चुनाव लड़ने की आवाजें उठ रही हैं. जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने इन संभावनाओं पर चुटकी ली है. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा
Read more »
सरकार ने अलगाववादी संगठन पर लगाया प्रतिबंध, कश्मीरी पंडितों ने कहा- थैंक्यू मोदी जीबयान में कहा गया है कि यह ‘‘जीत’’ (जेकेएलएफ पर प्रतिबंध) पूरे कश्मीरी पंडित समुदाय के बलिदान और कड़ी मेहनत के कारण हासिल की गई है.
Read more »
गुजरात के मंत्री ने कहा- अगर राहुल गांधी शिव के अवतार तो जहर पीकर दिखाएंLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): गुजरात के मंत्री गणपत वासवा ने कहा, ‘‘अगर राहुल वाकई शिव के ‘अवतार’ हैं, जैसा कि उनके पार्टी कार्यकर्ता दावा करते हैं तो वे विष पीने के बाद जिंदा रह कर दिखाएं।’’
Read more »
अरुण जेटली ने राहुल पर किया प्रहार, कहा- कांग्रेस करती है योजनाओं के नाम पर छलकपटकेंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गरीबी के नाम पर राजनीति करने का रहा है गरीबी को दूर करने का नहीं।
Read more »
राहुल गांधी ने न्याय के लिए दिए दो नारे, प्रियंका ने भी दिया साथकांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय योजना को नई पहल बताते हुए दो चुनावी नारे दिए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो नारे ट्वीट किए हैं. 'कांग्रेस की नयी पहल, बेहतर भारत, बेहतर कल. साथ ही राहुल गांधी ने 'सबको न्याय, सबको सम्मान, नहीं बनने देंगे दो हिंदुस्तान' का भी नारा ट्वीट किया है.
Read more »
शत्रुघ्न सिन्हा ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- मास्टर ऑफ सिचुएशन का मास्टरस्ट्रोक-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने राहुल गांधी को मास्टर ऑफ सिचुएशन बताया और उनकी न्यूनतम आय गारंटी योजना को मास्टरस्ट्रोक कहा।
Read more »
राहुल गांधी बोले- न्याय योजना पर 6 महीने चला मंथन, रघुराम राजन ने भी बताया अच्छाकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को घोषणा की थी कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72,000 रुपये न्यूनतम आय के तहत देगी. इस योजना को न्यूनतम आय योजना (न्याय) का नाम दिया गया है.
Read more »
