जानिए नेताओं को परिवार से लोन लेना क्यों पसंद है
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से लोन लिया है, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे से, तो एक्टर से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी से. आखिर माजरा क्या है? राजनेता आखिर परिवार के सदस्यों से लोन लेना क्यों पसंद करते हैं, क्या है फायदा, आइए जानते हैं.
..लोकसभा चुनाव में दाखिल एफिडेविट में राहुल गांधी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से 5 लाख रुपये का 'पर्सनल लोन' लिया है. उनके ऊपर किसी और तरह का कर्ज नहीं है. रायबरेली से चुनाव लड़ रही सोनिया गांधी ने किसी भी तरह का लोन नहीं लिया है. दूसरी तरफ, मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव से 2.13 करोड़ रुपये का लोन लिया है. मुलायम सिंह यादव ने अपने हलफमाने में यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने अपने परिवार के दूसरे सदस्यों पत्नी साधना यादव को 6.75 लाख रुपये, बेटे प्रतीक यादव को 43.7 लाख रुपये और एक और सदस्य मृदुला यादव को 9.8 लाख रुपये का लोन दिया है.बीजेपी के पूर्व नेता और अब कांग्रेस में शामिल हो चुके एक्टर से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं. हलफनामे के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से 10.6 करोड़ रुपये का लोन लिया है. इसके अलावा उन्होंने खुद अपने बेटे लव सिन्हा को 10 लाख और पत्नी पूनम सिन्हा को 80 लाख रुपये का लोन/एडवांस दिया है. पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ रही हैं. उनके सामने बीजेपी नेता राजनाथ सिंह मैदान में हैं. पूनम सिन्हा ने भी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से 16 करोड़ रुपये का लोन लिया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलीपुत्र से आरजेडी कैंडिडेट हैं. उन्होंने खुद तो कोई लोन नहीं लिया है, लेकिन उनके पति शैलेश कुमार ने आईसीआईसीआई बैंक से 9.85 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया है. दक्षिण मुंबई से कांग्रेस कैंडिडेट मिलिंद देवड़ा ने अपनी पत्नी पूजा से 4.96 करोड़ रुपये का एडवांस ले रखा है. टैक्स मामलों के जानकार और सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर बलवंत जैन कहते हैं, 'अपने परिवार के किसी सदस्य से लोन लेने में नेताओं को कई फायदा होता है. पहली वजह तो यह है कि यह लोन वे आसानी से ले सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई ब्याज नहीं देना पड़ता. बड़े लोन में ब्याज की रकम बहुत ज्यादा होती है, तो अगर ब्याज रहित लोन मिला तो उन्हें काफी राहत मिलती है. दूसरी तरफ, लोन देने वाले सदस्य को इनकम टैक्स में बचत होती है. मान लीजिए किसी नेता ने एक करोड़ रुपये को एफडी या किसी अन्य साधन में लगाया है, तो उस पर उसे ब्याज या अन्य तरीके से जो आमदनी होती है, उस पर टैक्स देना पड़ता है. तो वे अपने पैसे को परिवार के किसी सदस्य को देकर इस तरह की टैक्स देनदारी से बच जाते हैं.' बलवंत जैन कहते हैं कि यह भ्रष्टाचार का भी एक तरीका हो सकता है. उन्होंने कहा, 'कई बार यह भी देखा जाता है कि भ्रष्टाचार के तहत किसी सौदे में कमीशन आदि नेता अपने नाम से नहीं बल्कि अपने परिवार के किसी सदस्य के खाते में बिजेनस इनकम या अन्य किसी रूप में लेते हैं और बाद में उनका परिजन वह रकम उन्हें लोन के रूप में ट्रांसफर कर देता है.' चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब से दाखिल किया नामांकन, रविशंकर से है मुकाबलाभाजपा से कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को बिहार की पटना सहिब से नामांकन दाखिल कर दिया। VoteKaro वोटकरो LoksabhaElections2019
Read more »
LIVE: ओडिशा के जाजपुर सीट पर 55.38% वोटिंग, 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबलाबीजू जनता दल का गढ़ रहे इस सीट पर नवीन पटनायक ने पूर्व अधिकारी शर्मिष्ठा सेठी को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस सीट से 2014 के उम्मीदवार पर फिर से दांव लगाया है और अमियकांता मल्लिक को टिकट दिया है. कांग्रेस ने यहां से मानस जेना को मैदान में उतारा है. इस सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी, फ्रीथॉट पार्टी ऑफ इंडिया, जय प्रकाश जनता दल के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है.
Read more »
SBI का खास ऑफर, सोना खरीदने-बेचने के लिए दे रहा सस्ती ब्याज दर पर लोन– News18 हिंदीएसबीआई मेटल गोल्ड लोन की ब्याज दर सिर्फ 2.7 प्रतिशत से 4.5 प्रतिशत के बीच है.
Read more »
सोनिया गांधी के गढ़ में क्या है चुनावी हाल? Has any development taken place in Sonia's adopted village? - Lok Sabha Election 2019 AajTakउत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक रायबरेली सीट है. ये इलाका कांग्रेस का मजबूत दुर्ग माना जाता है. रायबरेली लोकसभा सीट पर अभी तक कुल 16 बार लोकसभा आम चुनाव और दो बार लोकसभा उपचुनाव हुए हैं. इनमें से 15 बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि एक बार भारतीय लोकदल और दो बार बीजेपी यहां से जीत चुकी है. रायबरेली से करीब 35 किलोमीटर दूर जहां पर सोनिया गांधी ने एक गांव को गोद लिया है. क्या बदलाव आए हैं इस गांव में जब से इस गोद लिया गया. तब से और अब में क्या फर्क आया है आइये जानते हैं इस गांव के लोगों से.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
अकाल तख्त को 'स्वर्ण मंदिर' नाम से है ऐतराज, कहा- मंदिर नहीं है-Navbharat TimesHaryana News: सिखों की सर्वोच्चा संस्था अकाल तख्त ने कहा है कि 'स्वर्ण मंदिर' या 'गोल्डन टेंपल' की जगह सचखंड श्री हरमंदिर साहब कहा जाए। नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक साइन बोर्ड पर 'सुनहरी मंदिर' लिख दिया था।
Read more »
मसूद अजहर के अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने पर 'सामना' ने लिखा- 'मोदी है तो मुमकिन है'कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधने वाली समाना ने आज उनकी जमकर तारीफ की है. सामना में यह भी लिखा है, 'दाऊद, हाफिज और मसूद देश के अपराधी हैं. उनकी घेराबंदी हुई है. जल्द ही उन्हें घसीट कर लाया जाएगा.'
Read more »
महागठबंधन को वोट देना पाकिस्तान को वोट देने जैसा: वरुण गांधी– News18 हिंदीवरुण गांधी ने कहा, ‘क्या आपलोग सभी भारत मां के नाम पर वोट देने को तैयार हैं? क्या आप हिंदुस्तान के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ हैं? क्योंकि भैया आपने अगर गठबंधन को जीता दिया तो ये सब तो पाकिस्तान के आदमी हैं. क्या मैं गलत कह रहा हूं? किसने रामभक्तों को गोलियां मारी? 500 आदमी को मारा और उसने खून बहाया इन सब बातों को हम भूल नहीं सकते हैं. इसलिए उनको श्राप लगी और बेटे ने बाहर कर दिया. अब बेटे को पब्लिक जूते मार कर बाहर निकाल देगी. इसलिए ये सब गंदे हैं और इनकी सोच है देश में कब्जा करें और अपनी जेबें भरें.’
Read more »
