राहुल गांधी 'इस शर्त' पर दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार, केजरीवाल का इनकार ElectionsWithNews18 BattleOf2019 RahulGandhi INCIndia ArvindKejriwal AamAadmiParty
पीएम मोदी ने खाते खुलवाए, उनमें 72 हज़ार हम डालेंगे : राहुल गांधीएक हिंदी अखबार से बातचीत में राहुल ने कहा कि मैं आखिरी क्षण तक भी दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हूं, अगर वो लोग अपनी जिद छोड़ देते हैं.
केजरीवाल जिस क्षण हरियाणा में गठबंधन को लेकर अपनी जिद छोड़ देंगे, दिल्ली में गठबंधन पर बात बन जाएगी. राहुल के मुताबिक केजरीवाल ने दिल्ली में 4:3 फ़ॉर्मूला सुझाया था जिसके तहत चार सीट पर आप और 3 पर कांग्रेस के चुनाव लड़ने का प्रपोजल था. हमारी दिल्ली कि लीडरशिप इसके पक्ष में नहीं थी लेकिन बाद में उन्हें मन लिया गया था. केजरीवाल ने अचानक हरियाणा में भी गठबंधन की शर्त रख दी जिसे पूरा करना हमारे लिए संभव नहीं है.उधर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि अब दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाएं ख़त्म हो चुकी हैं. केजरीवाल ने साफ़ कहा कि कैंडिडेट अब नाम वापस नहीं लेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी गठबंधन करना ही नहीं चाहते और वह मोदी विरोधी वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं. केजरीवाल ने एक अखबार से बातचीत में कहा कि कुछ दिन पहले राहुल ने ट्वीट किया कि हम आपको 4 सीट देने को तैयार हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि दुनिया में कौन-सा गठबंधन इस तरह ट्विटर पर या मीडियाबाजी से हुआ है. कांग्रेस को गठबंधन नहीं करना, बस दिखावा करना है. इस चुनाव में हमारा मकसद किसी भी तरह मोदी-शाह की जोड़ी को वापस आने से रोकना है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस-AAP गठबंधन पर फिर मंथन, राहुल गांधी से मिले पीसी चाकोदिल्ली में राहुल गांधी से चल रही इस मुलाकात में पीसी चाको आप से गठबंधन से जुड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं. राहुल गांधी खुद इस मसले पर ट्वीट कर चुके हैं और आम आदमी पार्टी को दिल्ली में चार सीटें ऑफर कर चुके हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच हरियाणा को लेकर बात फंस रही है.
Read more »
राहुल गांधी अगले 20 साल तक प्रधानमंत्री नहीं बन सकते: वरुण गांधीराजनीतिक गलियारों से बाहर पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबुक में अपनी जहग बनाने के लिए वरुण गांधी हर संभव कोशिश कर रहे हैं.
Read more »
वरुण गांधी के लिए पीलीभीत सीट से कमबैक करना कितना आसान1989 से लेकर अब तक 7 बार पीलीभीत संसदीय सीट पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी या उनके बेटे वरुण गांधी ही विजयी रहे हैं. इतना ही नहीं हर चुनाव में इन्हें 50 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं. भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी और वरुण गांधी के लोकसभा क्षेत्र को आपस में बदल दिया.बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी को पीलीभीत के बजाय सुल्तानपुर से टिकट दिया है.पीलीभीत लोकसभा सीट पर पिछले तीन दशक से इंदिरा गांधी के दूसरे बेटे संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी का ही राज रहा है.
Read more »
राहुल गांधी कहें तो मैं वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार: प्रियंका गांधी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी। प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के लिए वायनाड लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची थीं।
Read more »
पीएम मोदी VS प्रियंका गांधी : सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी? वाराणसी में किसका पलड़ा भारी, 10 बड़ी बातेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि अगर उनके भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वह पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने को तैयार हैं. केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं थीं प्रियंका गांधी. बता दें कि राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा, अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणसी से लड़ूंगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाएगा क्योंकि एक ओर बीजेपी की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर गांधी परिवार का बड़ा चेहरा और कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जा रहीं प्रियंका गांधी होंगी. प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो हो सकता है कि कांग्रेस को इसका फायदा वाराणसी की आसपास सीटों पर हो सकता है. लेकिन इस मुकाबले के लिए वाराणसी कितना है और स्थानीय समीकरण क्या कहते हैं इस पर भी नजर होगी.
Read more »
राहुल गांधी ने माना: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था 'चौकीदार चोर है', अपने बयान पर जताया खेदसुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर राहुल गांधी ने अपने बयान पर खेद जताया, कहा- प्रचार की उत्तेजना में निकल गयाचौकीदार चोर है वाले बयान पर राहुल गांधी ने खेद जताया है. सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी ने हलफनामा दाखिल कर खेद प्रकट किया है. साथ ही अपने बयान पर सफाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उत्तेजना में उनके मुंंह से यह बयान निकल गया.
Read more »
पीलीभीत लोकसभा सीट: बीजेपी के वरुण गांधी का सपा के हेमराज वर्मा से मुकाबला– News18 हिंदीपीलीभीत लोकसभा सीट पर देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर पिछले तीन दशक से संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी का ही कब्ज़ा रहा है. एक बार फिर इस सीट पर वरुण गांधी मैदान में हैं. पिछली बार उनकी मां मेनका गांधी यहां से जीतीं थीं. इस बार वरुण का मुकाबला सपा-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी हेमराज वर्मा से हैं. Pilibhit Loksabha seat: direct fight between BJP Varun Gandhi and SP Hemraj verma UPAt
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, राफेल डील है वजहसुप्रीम कोर्ट, राहुल गांधी के इस बयान से संतुष्ट नहीं नजर आ रहा है और कोर्ट ने राहुल गांधी को एक और नोटिस भेजकर 30 अप्रैल तक जवाब मांगा है।
Read more »
राहुल गांधी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: राफेल, राम मंदिर और गठबंधन पर एनबीटी से खुलकर की बात-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: क्या राहुल गांधी नरेन्द्र मोदी से मुकाबले के लिए तैयार हैं? क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन पर क्या है राहुल गांधी की राय? क्या सोचते हैं प्रियंका गांधी के बारे में? ऐसे तमाम सवालों पर एनबीटी के लिए नदीम और नरेन्द्र नाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की:
Read more »
वाराणसी से प्रियंका के चुनाव लड़ने पर राहुल का वीटो, बड़े नेताओं को न हराने का दिया तर्कवाराणसी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीटो लगा दिया है.
Read more »
