2019 Lok Sabha Election: गठबंधन को लेकर राहुल से मिले देवगौड़ा, जेडीएस के लिए मांगी 10 सीटें
2019 Lok Sabha Election: गठबंधन को लेकर राहुल से मिले देवगौड़ा, जेडीएस के लिए मांगी 10 सीटें जनसत्ता ऑनलाइन March 6, 2019 6:46 PM जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा फोटो सोर्स- ANI लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व पीएम और जेडीएस के नेता एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद देवगौड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में हमने 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और दानिश अली के साथ चर्चा करने के बाद लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन सकती है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस साझी सरकार चला रहे हैं। लेकिन गठबंधन के दो सहयोगियों के बीच अभी तक लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इसके मद्देनजर बुधवार को एचडी देवगौड़ा ने राहुल गांधी से उनके आवास पर करीब दो घंटे तक बैठक की। इस बैठक के बाद देवगौड़ा ने कहा, “कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं, हमने 10 सीटों की मांग की है। राहुल गांधी, केसी वेणु गोपाल और दानिश अली से चर्चा करेंगे और इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।” कर्नाटक में एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और जेडीएस के राष्ट्रीय महासचिव दानिश अली भी बैठक में मौजूद थे। बता दें कि दोनों दलों के बीच इस तरह की यह पहली चर्चा है। बताया जा रहा है कि एक समझौते के तहत कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों को कांग्रेस और जेडीएस ने अपनी विधानसभा में ताकत के अनुरूप बांटने की बात कही थी। इसके तहत करीब दो तिहाई कांग्रेस और एक तिहाई सीटें जेडीएस को दी जानी थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को पीएम मोदी ने यहां एक बड़ी रैली की इसके अलावा एक कांग्रेस नेता ने बीजेपी ज्वाइन की। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
2019 Lok Sabha Election: गठबंधन को लेकर राहुल से मिले देवगौड़ा, जेडीएस के लिए मांगी 10 सीटें जनसत्ता ऑनलाइन March 6, 2019 6:46 PM जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा फोटो सोर्स- ANI लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व पीएम और जेडीएस के नेता एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद देवगौड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में हमने 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और दानिश अली के साथ चर्चा करने के बाद लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन सकती है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस साझी सरकार चला रहे हैं। लेकिन गठबंधन के दो सहयोगियों के बीच अभी तक लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इसके मद्देनजर बुधवार को एचडी देवगौड़ा ने राहुल गांधी से उनके आवास पर करीब दो घंटे तक बैठक की। इस बैठक के बाद देवगौड़ा ने कहा, “कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं, हमने 10 सीटों की मांग की है। राहुल गांधी, केसी वेणु गोपाल और दानिश अली से चर्चा करेंगे और इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।” कर्नाटक में एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और जेडीएस के राष्ट्रीय महासचिव दानिश अली भी बैठक में मौजूद थे। बता दें कि दोनों दलों के बीच इस तरह की यह पहली चर्चा है। बताया जा रहा है कि एक समझौते के तहत कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों को कांग्रेस और जेडीएस ने अपनी विधानसभा में ताकत के अनुरूप बांटने की बात कही थी। इसके तहत करीब दो तिहाई कांग्रेस और एक तिहाई सीटें जेडीएस को दी जानी थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को पीएम मोदी ने यहां एक बड़ी रैली की इसके अलावा एक कांग्रेस नेता ने बीजेपी ज्वाइन की। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
INDvAUS Live: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, अर्धशतक से चूके केएल राहुल- AmarujalaINDvAUS Live: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, अर्धशतक से चूके केएल राहुल INDvAUS
Read more »
सुषमा ने चीन से कहा, जैश को पाकिस्तान से मिली छूट से हुआ पुलवामा हमलारूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई इस मुलाकात के दौरान स्वराज ने कहा, 'मैं ऐसे वक्त में चीन आई हूं जब भारत में शोक और गुस्से का माहौल है.
Read more »
VIDEO: रैली करने से पहले राहुल गांधी ने रांची में ऐसे किया लोक नृत्यकांग्रेल अघ्यक्ष राहुल गांधी ने रांची में लोक नृत्य का जमकर लुफ्त उठाया.
Read more »
राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस नेताओं की बैठक, दिल्ली में AAP से गठबंधन पर फैसला संभवखबर है कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3-3 सीटों के फार्मूले पर चर्चा चल रही है.
Read more »
कांग्रेस-JDS में सीट शेयरिंग पर राहुल-देवगौड़ा के बीच हुई बैठकलोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जेडीएस के प्रमुख एचडी देवगौड़ा के घर जाकर सीट बंटवारे पर मंथन किया.
Read more »
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से साथ G-20 के प्रतिनिधियों से मिले राहुल गांधीराहुल गांधी की जी-20 देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम पहले 15 फरवरी को आयोजित किया गया था, लेकिन 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था. इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया.
Read more »
