राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था. द्रविड़ फिर राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने, लेकिन एक सीजन बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया है. राहुल द्रविड़ को लेकर फ्रेंचाइजी ने बयान जारी किया है. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 46 मैच खेलने वाले द्रविड़ पिछले साल टीम के हेड कोच बने थे.
उनकी कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा था. राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक बयान में कहा गया, 'हेड कोच राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के सथ आईपीएल 2026 से पहले अपना कार्यकाल खत्म करेंगे. राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के अहम केंद्र रहे हैं. उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है. टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रेचाइजी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है.' View this post on Instagram A post shared by Rajasthan Royals बयान में आगे कहा गया, 'फ्रेंचाइजी की संरचना की समीक्षा के हिस्से के तौर पर राहुल द्रविड़ को एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक राहुल द्रविड़ को उनकी शानदार सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं.''पिंक में आपकी उपस्थिति...'राजस्थान रॉयल्स ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लेकर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया. इस पोस्ट में लिखा था, 'पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवा और अनुभवी दोनों को प्रेरित किया है. हमेशा रॉयल. हमेशा आभारी.' Advertisement View this post on Instagram A post shared by Rajasthan Royals राहुल द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के दौरान 14 मैचों में से केवल चार में जीत हासिल कर पाई. इसके चलते वो अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही. द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स का कोच बनने से पहले भारतीय टीम में हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. द्रविड़ की कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था. जबकि द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी.इस वजह से तो नहीं छोड़ा पद?आईपीएल 2025 के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि राजस्थान रॉयल्स के भीतर सबकुछ सही नहीं चल रहा है. ऐसी खबरें आई थीं कि कप्तान संजू सैमसन टीम मैनेजमेंट से नाराज चल रहे हैं. हालांकि राहुल द्रविड़ ने उन खबरों को बकवास बताया था. द्रविड़ ने किसी भी तरह के विवाद से साफ इनकार किया था.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Rajasthan Royals Rahul Dravid Resigns Rr Coach Rahul Dravid Ipl 2026 News Rajasthan Royals Head Coach Rahul Dravid Steps Down Rr Ipl 2026 Rajasthan Royals Coach Update Rahul Dravid Rr Latest News Rahul Dravid Coaching Career Rahul Dravid Rr Resignation Rajasthan Royals Team News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खिलाड़ियों का जलजला, कोच गौतम गंभीर कूदने लगे... ओवल की जीत के बाद मचा बवालभारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में 6 रन से हरा दिया। इस मैच के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों का जश्न मैदान पर देखने लायक था।
Read more »
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में टेंशन, संजू सैमसन ने टीम का साथ छोड़ने का बनाया मनराजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर आईपीएल 2025 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। संजू सैमसन आगामी सीजन में इस टीम को छोड़ने का मन बना लिया है।
Read more »
रिद्धिमान साहा के करियर की दूसरी पारी शुरू, फरवरी में ही खेला था अपना आखिरी मैचभारतीय क्रिकेटर रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट से संन्यास के बाद एक नई पारी शुरू की है। साहा को बंगाल अंडर-23 पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
Read more »
योगी के मंत्री संजय निषाद ने बेटे को यूपी प्रभारी पद से हटाया, परिवारवाद का आरोप लगाने वालों पर भड़केनिषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद प्रदेश प्रभारी थे। हाल ही में दिल्ली में हुए अधिवेशन के बाद उनको पद से हटा दिया गया है।
Read more »
IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की दीवार टूटी! दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा टीम का साथIPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला किया है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा दे दिया. द्रविड़ पिछले सीजन में ही टीम के कोच बने थे.
Read more »
Rahul Dravid: एक साल बाद ही राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, मुख्य कोच पद से हटेराहुल द्रविड़ ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि द्रविड़ और टीम का साथ समाप्त हो गया है। राजस्थान ने
Read more »
