IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला किया है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा दे दिया. द्रविड़ पिछले सीजन में ही टीम के कोच बने थे.
IPL 2026 Rajasthan Royals : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला किया है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा दे दिया. द्रविड़ पिछले सीजन में ही टीम के कोच बने थे.
वह उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के साथ थे. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक जगह बनाई थी. उसके बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. व्हीलचेयर पर दी कोचिंग द्रविड़ को पिछले साल जब राजस्थान का कोच बनाया गया तो फ्रेंचाइजी को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं. द्रविड़ पूरे सीजन के दौरान चोटिल थे. इसके बावजूद वह व्हीलचेयर और बैशाखी के सहारे टीम के साथ बने रहे. टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. 14 में से सिर्फ चार मैचों में जीत मिली थी. राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी. ये भी पढ़ें: मारपीट के लिए उतारू प्लेयर्स पर चल गया हंटर, दिग्वेश और नीतीश की कट गई जेब, लगा भारी-भरकम जुर्माना राजस्थान रॉयल्स का बयान फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, राजस्थान रॉयल्स ने आज घोषणा की कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले फ्रैंचाइजी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे. राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के केंद्र में रहे हैं. उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रैंचाइजी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है. Your presence in Pink inspired both the young and the seasoned. Forever a Royal. Forever grateful. pic.twitter.comXT4kUkcqMa — Rajasthan Royals August 30, 2025 द्रविड़ ने ठुकराया ऑफर राजस्थान रॉयल्स ने आगे कहा, फ्रैंचाइजी की संरचनात्मक समीक्षा के तहत राहुल को फ्रैंचाइजी में एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल को हार्दिक धन्यवाद देते हैं. ये भी पढ़ें: मुश्किल ही नहीं नामुमकिन...टेस्ट क्रिकेट के इन 10 महारिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाएगा! द्रविड़ से जुड़े विवाद द्रविड़ की कोचिंग में पिछले साल कुछ विवाद भी हुए. कहा गया कि कप्तान संजू सैमसन के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं. दोनों एक-दूसरे की बातों को लगातार इग्नोर कर रहे हैं. हालांकि, इन सब बातों को उन्होंने बकवास बताया था. द्रविड़ ने अपनी कोचिंग में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया था. वैभव ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से उनके फैसले को सही साबित किया.
Rahul Dravid Rajasthan Royals Coach Rahul Dravid Resigns IPL 2026 Franchise Rahul Dravid Rajasthan Royals राजस्थान रॉयल्स राहुल द्रविड़ राहुल द्रविड़ कोच राजस्थान रॉयल्स कोच आईपीएल 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में टेंशन, संजू सैमसन ने टीम का साथ छोड़ने का बनाया मनराजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर आईपीएल 2025 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। संजू सैमसन आगामी सीजन में इस टीम को छोड़ने का मन बना लिया है।
Read more »
संजू की राजस्थान से ट्रेड या रिलीज की मांग: IPL 2026 में दूसरी टीम से खेलते नजर आएंगे; CSK, KKR और DC दिखा ...राजस्थान रॉयल्यस (RR) के कप्तान संजू सैमसन IPL 2026 में टीम से खेलते नजर नहीं आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल के क्रिकेटर ने फ्रेंचाइजी से IPL 2026 नीलामी से पहले उन्हें ट्रेड या रिलीज करने का अनुरोध किया हैं। संजू सैमसन IPL इतिहासRajasthan Royals Captain Sanju Samson IPL 2026 Update; राजस्थान रॉयल्यस (RR) के कप्तान संजू सैमसन IPL 2026 में...
Read more »
एक के बदले 3, सौदेबाजी में उतरा राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन के बदले CSK से मांग लिए ये तीन प्लेयरSanju Samson trade IPL 2026: संजू सैमसन को ट्रेड करने के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच बातचीत फाइनल स्टेज तक पहुंच चुकी है.
Read more »
इधर वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम का ऐलान, उधर मुस्लिम महिला क्रिकेटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्टभारतीय टीम की दिग्गज क्रिकेटर गौहर सुल्ताना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।
Read more »
ये टीम जीतेगी एशिया कप... दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, अब पाकिस्तान का क्या होगा?एशिया कप 2025 से पहले एक दिग्गज ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीत सकती है।
Read more »
दावा- ड्रीम 11 ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप छोड़ी: अनिल अंबानी का बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट फ्रॉड घोषित; 26-28 अ...कल की बड़ी खबर ड्रीम11 से जुड़ी रहीं। एशिया कप 2025 से पहले ड्रीम-11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है।
Read more »
