भारतीय क्रिकेटर रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट से संन्यास के बाद एक नई पारी शुरू की है। साहा को बंगाल अंडर-23 पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने पिछले साल के अंत में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। 40 साल के साहा 2010 से 2021 तक भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने 9 वनडे के अलावा 40 टेस्ट मैच खेले। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद साहा भारत के टेस्ट में प्रमुख विकेटकीपर थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला। अब 40 साल के साहा ने अपने करियर की दूसरी पारी शुरू कर दी है। रिद्धिमान साहा ने पिछले हफ्ते ईडन गार्डन्स में बंगाल अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। उन्होंने टीम के पहले प्रशिक्षण सत्र में आत्मविश्वास और टीम वर्क पर जोर दिया। उनका मानना है कि यही टीम को आगे ले जा सकता है। साहा के साथ पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर उत्पल चटर्जी और देबब्रत दास भी सहायक कोच के रूप में काम करेंगे। साहा ने खिलाड़ियों से कहा कि एक टीम के रूप में हमें अपने कौशल पर ध्यान देना चाहिए। हमें टीम के साथियों की मदद करनी चाहिए। किसी का कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं होना चाहिए। हमें बस खुद पर विश्वास रखना होगा। हमें बस अपने आप पर विश्वास करने और ट्रेनिंग के दौरान जो किया है उसे अपने मैचों में लागू करने की जरूरत है।उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में लिखा, 'एक नए अध्याय में कदम रखते हुए.
.. बंगाल अंडर-23 टीम के मुख्य कोच के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने पर गर्व है। कोचिंग का मतलब सिर्फ निर्देश देना नहीं है। इसका मतलब है आत्मविश्वास पैदा करना, कौशल निखारना और एक ऐसी टीम बनाना जो एक-दूसरे के लिए खेले। ईडन गार्डन्स में एक नई भूमिका में वापस आकर, उन प्रतिभाशाली लड़कों के साथ मिलकर काम करना, जिनमें खेल के लिए जुनून और लगन है, बेहद खास लगा। एक-एक मैच, एक-एक सत्र में मार्गदर्शन करने, सीखने और साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हूं। आइए इस सीजन को यादगार बनाएं।'
Wriddhiman Saha Coaching Bengal Under-23 Team रिद्धिमान साहा बंगाल अंडर-23 टीम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लॉर्ड्स टेस्ट: तीसरे दिन के आख़िरी ओवर में शुभमन गिल और जैक क्रावली क्यों भिड़ेलॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब दूसरी पारी में इंग्लैंड खेलने के लिए उतरी तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल की जैक क्रावली से तीखी बहस हो गई.
Read more »
लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल?लॉर्ड्स टेस्ट में एक समय भारत की टीम इंग्लैंड पर हावी दिख रही थी, लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज़ी बुरी तरह नाकाम रही और मैच भारत की पकड़ से निकल गया.
Read more »
सबीना पार्क में उड़ेंगे चौके-छक्के या गेंदबाजों की बोलेगी तूती? पढ़ें वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया के पहले T20 की पिच रिपोर्टऑस्ट्रेलिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 21 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। पहला मैच जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा।
Read more »
तुम नहीं बताओगे कि हमें क्या करना है... ओवल का क्यूरेटर भिड़ रहा था, गौतम गंभीर ने यूं लतेड़ दियाभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज आखिरी मुकाबला गुरुवार से खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले ही एक बवाल वाली खबर निकलकर सामने आई है।
Read more »
अब अंग्रेजों की खैर नहीं... जसप्रीत बुमराह का साथ देगा ये घातक गेंदबाज, प्लेइंग 11 में बदलाव तयभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट गुरुवार से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव करेगी।
Read more »
है दम तो रोक वहीं मारूंगा ...यशस्वी जायसवाल ने ठोकी एक और सेंचुरी, बेबसी से देखती रह गई इंग्लैंड की पूरी टी...Yashasvi Jaiswal century at Oval: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में ठोकी सेंचुरी .
Read more »
