राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ अब अखिलेश यादव भी बिहार की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ने वाले हैं.
SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर जिस तरह इंडिया ब्लॉक दिल्ली में एकजुट दिखाई दिया था, बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में भी वो चीज साफ साफ नजर आ रही है. शुरू होने से पहले ये समझना मुश्किल जरूर हो रहा था कि ये यात्रा कांग्रेस की है, INDIA ब्लॉक की संयुक्त कोशिश है, या बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल का.
लेकिन, अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है. आरजेडी नेता लालू यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रवाना करने के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मिलकर वोटर अधिकार यात्रा को आगे बढ़ाया है - और अब बताया गया है कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं. जिस तरह से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा धीरे धीरे ताकतवर होती जा रही है, निश्चित तौर पर ये सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनौतियां बढ़ाने वाला है - लेकिन, सवाल ये भी है कि क्या विपक्ष पूरी ताकत SIR के मुद्दे पर ही लगा दे रहा है? क्या नीतीश कुमार की कल्याणकारी घोषणाओं की विपक्ष को कोई फिक्र नहीं है?वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना Advertisement वोटर अधिकार यात्रा के 5वें दिन शुरुआती कमान तेजस्वी यादव के हाथ में थी, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में दिल्ली आए हुए थे. 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और नालंदा होते हुए शेखपुरा पहुंची थी. एक दिन के ब्रेक के बाद ये यात्रा शेखपुरा से आगे बढ़ी है.शेखपुरा के त्रिमुहानी के पास दुर्गा मंदिर से यात्रा शुरू हुई, तो तेजस्वी यादव के साथ सीपीआई-एमएल नेता दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौके पर मौजूद थे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग पर हमलावर तेजस्वी यादव हर कदम पर दो बातें समझाने की कोशिश कर रहे हैं. एक, चुनाव आयोग क्या चाहता है, और बिहार के लोग कैसे जवाब दे सकते हैं?शेखपुरा की रैली में तेजस्वी यादव ने कहा, कोई किसी भी जाति का हो... आपका भाई तेजस्वी सभी जातियों को साथ लेकर चलेगा... ये लोग आपसे आपका सिर्फ वोट अधिकार नहीं छीन रहे, ये आपका अस्तित्व छीनना चाहते हैं... ये बिहार को चूना लगाने की सोच रहे हैं... उन्हें नहीं पता बिहार लोग खैनी में चूना रगड़ देते हैं.खुद को लोगों के भाई के तौर पर पेश करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, इस यात्रा के लिए बड़े भाई राहुल गांधी को धन्यवाद देता हूं. ऐसे आभार जताने की कई वजह हो सकती है. हो सकता है, तेजस्वी यादव यात्रा में बने रहने के लिए राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट कर रहे हों, ये भी हो सकता है कि यात्रा में खुद को साथ रखने के लिए वो राहुल गांधी को धन्यवाद कह रहे हों. Advertisement इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल साइट एक्स पर बताया है कि 28 अगस्त को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं. अखिलेश यादव वोटर अधिकार यात्रा के सीतामढ़ी पहुंचने पर शामिल होंगे. अखिलेश यादव का वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होना इंडिया ब्लॉक के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अखिलेश यादव ने एसआईआर के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था. अखिलेश यादव के पुलिस बैरिकेड कूद कर विरोध प्रदर्शन का वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ था. और, अब दिल्ली के बाद बिहार का रुख करने वाले हैं. वोटर अधिकार यात्रा के आखिर में तो पटना के गांधी मैदान में रैली होनी है, लेकिन उससे पहले सीतामढ़ी की रैली भी काफी अहम लगती है. रैली में तेजस्वी यादव सहित बिहार महागठबंधन के नेताओं के सपोर्ट में राहुल गांधी के साथ साथ अखिलेश यादव भी चुनाव आयोग और बीजेपी पर निशाना साधेंगे.विपक्ष एकजुट है, क्या असल मुद्दे पीछे छूट रहे हैं? शेखपुरा में तेजस्वी यादव ने कहा, हमें बिहार में ऑरिजनल सीएम चाहिए... डुप्लीकेट नहीं.तेजस्वी यादव का दावा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो घोषणाएं कर रहे हैं, वे उनका ओरिजिनल आइडिया नहीं हैं. तेजस्वी यादव का आरोप है कि नीतीश कुमार उनके आइडिया कॉपी कर रहे हैं. हाल फिलहाल नीतीश कुमार ने बिहार के हर तबके के लिए कई कल्याणकारी घोषणाएं की हैं. Advertisement आरजेडी नेता के आरोपों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा था, तेजस्वी जी कहते हैं कि ये नकलची सरकार है... 2005 से अब तक जितने भी काम हुए हैं... क्या वे सब नकल हैं? मेरे पिता जी नकल नहीं, काम करते हैं... जनता ने भी बार-बार इसे महसूस किया है... 2025 में भी जनता फिर से नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाएगी.तेजस्वी यादव ने शेखपुरा में भी दोहराया, सरकार को वही करना पड़ रहा है, जो तेजस्वी कहता है... हमें पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार चाहिए. SIR का मुद्दा राहुल गांधी ने लपक लिया, और अपने वोट-चोरी के इल्जाम से जोड़ दिया. देखते ही देखते पूरा विपक्ष साथ आ गया, तेजस्वी यादव के लिए तो ये सबसे बड़ा सपोर्ट था. और, अब अखिलेश यादव का बिहार जाकर वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होना और भी बड़ा सपोर्ट है. कहने को तो अखिलेश यादव ने दिल्ली चुनाव में भी अरविंद केजरीवाल के लिए कैंपेन किया था, लेकिन चुनावी राजनीति के हिसाब से दिल्ली और बिहार के मिजाज में काफी फर्क है. दिल्ली में अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ वाले मोर्चे पर थे, बिहार में सब साथ साथ हैं. फर्क तो है ही. Advertisement लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि क्या विपक्षी गठबंधन के पास SIR ही सबसे बड़ा मुद्दा है? जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर, जो लोगों के छठ के बाद लौटकर न जाने की बात कर रहे हैं, उसको बेअसर करने कोई उपाय नहीं है? नीतीश कुमार जो तमाम कल्याणकारी घोषणाएं करते जा रहे हैं, उसके काउंटर का कोई उपाय नहीं है?---- समाप्त ---- ये भी देखें
Tejashwi Yadav Akhilesh Yadav Voter Adhikar Yatra Nitish Kumar RJD Bihar Congress INDIA Bloc Bihar Politics SIR Issue Opposition Rally Prashant Kishor राहुल गांधी तेजस्वी यादव अखिलेश यादव वोटर अधिकार यात्रा नीतीश कुमार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार के वोटर लिस्ट से नहीं कटा है तेजस्वी का नाम, सबूतों के साथ मैदान में उतरा चुनाव आयोगचुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के वोटर लिस्ट में नाम न होने के आरोप का जवाब दिया है। आयोग ने सबूतों के साथ वोटर लिस्ट में उनका नाम दिखाया। आयोग ने तेजस्वी यादव के दावे को गलत बताया है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में उनका नाम नहीं है। आयोग ने तेजस्वी यादव के आरोप को निराधार...
Read more »
एसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगित
Read more »
राहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंहराहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंह
Read more »
बड़ी खबर LIVE: बिहार के सासाराम में 'वोटर अधिकार यात्रा' में पहुंचे राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गेबिहार के सासाराम में 'वोटर अधिकार यात्रा' में पहुंचे राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे। जोरदार स्वागत किया गया।
Read more »
Voter Adhikar Yatra Live: यात्रा में शामिल हुए लालू यादव, बिहार के सियासत में उठाव-पटक तेजसासाराम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन नेताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह यात्रा डेहरी के सुअरा हवाई अड्डे से शुरू होगी जहाँ एक विशाल सभा का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी पहले सासाराम के एस पी जैन कॉलेज में उतरेंगे और फिर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। वे वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करेंगे और झंडी...
Read more »
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा वाया बिहार कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाएगी?राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा में एक खास तरह का फर्क देखा गया था. वैसा ही फर्क वोटर अधिकार यात्रा में भी देखा जा सकता है. भारत जोड़ो यात्रा के जरिये राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने की कोशिश की, वोटर अधिकार यात्रा में विपक्ष को साथ लेकर चलने का भूल-सुधार जैसा प्रयास लगता है.
Read more »
