Gonda News: कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव को लेकर बलरामपुर में दिए अपने बयान पर सफाई दी है. दिल्ली स्थित अपने आवास पर इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था.
Gonda Newsअतुल कुमार यादव: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बलरामपुर में बीते दिनों बाबा रामदेव को लेकर एक बयान दिया था. अब उस बयान पर बृजभूषण शरण सिंह की सफाई आई है.
उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक इंटरव्यू में कई बड़े बयान दिए. बृजभूषण ने कहा कि मैंने बाराबंकी में लोकसभा चुनाव के दौरान एक बयान दिया था. उस बयान के बाद आचार्य बालकृष्ण भट्ट ने फोन कर मुझे मूर्ख कहा था. हमने भी पलटकर जवाब दिया था, वहीं से हमारा इनका विवाद शुरू हो गया था. यह नहीं कहना चाहिए था बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उस दिन मैं बलरामपुर में गोंडा, बलरामपुर और देवीपाटन मंडल के इतिहास के बारे में बता रहा था. उसी दौरान महर्षि पतंजलि का जिक्र आया. जब उनकी बात आई तो मुझे एक विषय याद आ गया. जब रामदेव एक स्वदेशी यात्रा लेकर निकले थे, उस समय उन्होंने गोंडा में महर्षि पतंजलि का नाम लिया था. उन्होंने जनता के बीच वादा किया था कि महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि का उद्धार करेंगे. उसी क्रम में मुझे बाबा रामदेव की याद आ गई और उसी में मेरे मुंह से रामदेव के लिए कुछ शब्द निकल गए. बाद में मुझे खुद महसूस हुआ कि मुझे यह नहीं कहना चाहिए था. माफी मांगने में कोई शर्मिंदगी नहीं होनी चाहिए बृजभूषण ने कहा कि मेरे पहले भी कई बयान रहे हैं. बचपन से मैंने एक उसूल बना रखा है कि किसी शरीफ या गरीब को अपमानित करने का अवसर न आए. जीवन में अगर भूल-चूक से ऐसा हो जाए तो उसमें माफी मांगने में कोई शर्मिंदगी नहीं होनी चाहिए. मुझे नहीं लगता था कि यह इतना बड़ा विषय बनेगा, लेकिन जब यह मीडिया में आ गया, तो मैंने महसूस किया कि मैंने रामदेव के लिए जो कहा वह गलत था. मुझे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मुझे खुद अच्छा नहीं लगा. मैंने सोचा कि कोई अवसर आएगा तो इसको सुधारूंगा. भविष्य में आलोचना करूंगा तो ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा. महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि और कर्मभूमि गोंडा बृजभूषण ने कहा कि मुझे बाद में लगा कि मुझे केवल उनके वादे को याद दिलाना चाहिए था. महर्षि पतंजलि के नाम पर अरबों-खरबों की संपत्ति खड़ी की गई है. यह सही है कि उन्होंने अपने पुरुषार्थ से यह बनाया है, लेकिन ब्रांड तो पतंजलि का है. महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि और कर्मभूमि गोंडा है, तो उसके बारे में उन्हें सोचना चाहिए. वह जन्मभूमि आज भी उपेक्षित है, वहां पर थोड़ा-बहुत ही काम हुआ है. जहां यह अरबों-खरबों का कारोबार कर रहे हैं, महर्षि पतंजलि के नाम पर सब कुछ बना रहे हैं, उनके नाम के कारण उन्हें लाभ भी बहुत हुआ है. बृजभूषण सिंह ने कहा कि मैं तो अपना घर बनवाने की बात नहीं कर रहा, न ही आपसे कुछ मांग रहा हूं. लेकिन आप महर्षि पतंजलि के नाम पर कमा रहे हैं, पूरी दुनिया में कमा रहे हैं. तो महर्षि पतंजलि की कर्मभूमि और जन्मभूमि की स्थिति का भी ध्यान रखना चाहिए. उनके वंशज या शिष्यों की जानकारी लेकर वहां भी योगदान देना चाहिए. केवल महापुरुषों का नाम बेचकर काम नहीं चलना चाहिए. इसी क्रम में मैंने बलरामपुर में बाबा रामदेव का नाम लिया था. आप जिस महापुरुष का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके प्रति भी कर्तव्य निभाना चाहिए. जैसे हम देश में रहते हैं, देश का अन्न खाते हैं, हवा लेते हैं, ऑक्सीजन लेते हैं, इस धरती पर रहते हैं, तो देश के प्रति हमारा कर्तव्य होता है. वैसे ही जिन महापुरुषों के नाम से आप लाभ उठा रहे हैं, उनके प्रति भी कुछ करना चाहिए. यह बृजभूषण सिंह का घर बनाने के लिए नहीं है, बल्कि उन महापुरुषों के सम्मान के लिए है. मैं मानता हूं, जो मैंने बयान दिया था, वह गलत था. और पढे़ं; Kanpur News: नोटिस, आरोप और जातीय राजनीति... कानपुर देहात में क्यों खौल रही बीजेपी की सियासत?
Baba Ramdev Kaiserganj News News UP News Brij Bhushan Controversy On Baba Ramdev Patanjali Brand Swadeshi Yatra Acharya Balkrishna Controversial Statement Respect For Great Personalities बृजभूषण शरण सिंह आचार्य बालकृष्ण स्वदेशी यात्रा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी आदित्यनाथ और बृजभूषण शरण सिंह की मुलाकात, क्यों नहीं बनी बात?कहा जाता है कि ताली एक हाथ से नहीं बजती है. बृजभूषण शरण सिंह सीएम योगी से मुलाकात करने उनके लखनऊ स्थित अधिकारिक आवास पर पहुंचे जरूर पर शायद अपने दिल पर इतना पत्थर लेकर गए कि बर्फ नहीं पिघली. जब ब्रजभूषण वापस लौटे और जिस तरह की बातें कीं, उससे लगा जैसे बात नहीं बनी. जाहिर है कि अब इस मुलाकात के नफा नुकसान की चर्चा होगी.
Read more »
मुझसे भूल हुई...राहुल गांधी के लिए प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं....बृजभूषण शरण सिंह ने बोला हमलाGonda Video: कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अनिरुद्धाचार्य महाराज के बयान पर योगी के मंत्री का करारा जवाब, जानिए क्या बोले जयवीर सिंह?UP News: अनिरुद्धाचार्य महाराज के विवादित बयान पर सियासी घमासान जारी है। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए दिए गए बयानों को तवज्जो नहीं देनी चाहिए।
Read more »
तो मस्जिद पर बुलडोजर चलाने से धराली में आई आपदा? सपा नेता एसटी हसन का बयान, BJP ने लपेट लियाST Hasan On Uttarkashi Cloudburst: अपने बयान पर सफाई देते हुए एसटी हसन ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.
Read more »
गोस्वामी तुलसीदास का जन्म बांदा में नहीं....बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावाGonda News: गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के जन्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व सांसद ने बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा है.
Read more »
बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
