Voter Adhikar Yatra Live: यात्रा में शामिल हुए लालू यादव, बिहार के सियासत में उठाव-पटक तेज

Rohtas-Politics News

Voter Adhikar Yatra Live: यात्रा में शामिल हुए लालू यादव, बिहार के सियासत में उठाव-पटक तेज
Rahul Gandhi Voter RightsTejashwi Yadav Voter RightsSasaram Voter Adhikar Yatra
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 53%

सासाराम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन नेताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह यात्रा डेहरी के सुअरा हवाई अड्डे से शुरू होगी जहाँ एक विशाल सभा का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी पहले सासाराम के एस पी जैन कॉलेज में उतरेंगे और फिर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। वे वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करेंगे और झंडी...

जागरण संवाददाता, सासाराम । SIR के विरोध में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। रोहतास जिले के डेहरी स्थित सुअरा हवाई अड्डे से रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि है। 16 दिनों की यह यात्रा 3000 किलोमीटर की यात्रा 1 सितंबर को गांधी मैदान में समाप्त होगी। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को इस यात्रा में सहयोग करना चाहिए। 'मोदी छीन रहे वोट का अधिकार' सासाराम बाबू जगजीवन राम और उनके बाद मीरा कुमार की कर्मभूमि रही है। कांग्रेस सभी को समान अधिकार देती है। मोदी वोट का अधिकार छीन रहे हैं। वह लाल किले से आरएसएस को देश का सबसे बड़ा एनजीओ बता रहे हैं। संघ ने देश की आजादी का विरोध किया था। आपके लोग आजादी की लड़ाई में जेल नहीं गए। जब मोदी जी लाल किले से ऐसे लोगों की तारीफ करते हैं, तो देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों की आत्मा को पीड़ा होती है। बिहार के गरीब मजदूरों और प्रवासी श्रमिकों का वोट काट दिया गया। बाबा साहेब अंबेडकर, गांधी और नेहरू ने एक वोट का अधिकार दिया था। आप डटे रहिए, केंद्र के साथ बिहार में भी सरकार बदलेगी। सरकार बदलेगी और सब सुधरेंगे। राहुल और तेजस्वी का साथ दीजिए। नमस्कार, कैसे हैं आप? देखिए, यह संविधान बचाने की लड़ाई है। भारत में आरएसएस और भाजपा संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हर चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा ने वोट चुराए हैं। सभी चुनावी सर्वेक्षणों में महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान, हमारी पार्टी ने चार महीने बाद उसी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जीता था। लोकसभा चुनाव के बाद, चुनाव आयोग ने जादुई तरीके से एक करोड़ फर्जी वोट निकाले। बिहार की जनता वोटों की चोरी नहीं होने देगी। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव मंच पर पंहुच गए हैं। इस दौरान राजद कर्यकर्ताओ ने भारी उत्साह और शोर मचा कर स्वागत किया। वीआईपी नेता मुकेश साहनी ने वोटर अधिकार यात्रा की सभा को संबोधन किया। उन्होंने कहा कि मजबूती से वोट के अधिकारी का संघर्ष जारी रखना है। मुकेश ने कहा कि बिहार में बदलाव होगा महा गठबंधन की सरकार बनेगा। राजद नेता सकीला अहमद ने कहा कि जहा अन्याय हो चाहे गरीबों मतदाताओं के साथ हो देश के लोगों की निगाह राहुल गांधी पर होती है। भजपा चुनाव आयोग से मिल वोट चोरी कार रही है। वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी सासाराम पहुंच गए हैं। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उपस्थित रहे। उनके स्वागत में कई लोग खड़े हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आइएनडीआई की सभा सुअरा हवाई अड्डा पर होगी। इसके लिए कई नेता पहुंच रहे हैं। इस सभा में शामिल होने के लिए कई लोग मौके पर पहुंच गए हैं। राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में कई नेता शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। यह राज्य के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में सीपीएमएल के दीपांकर भट्टाचार्य भी पहुंच गए हैं। सुअरा हवाई अड्डे पर आम सभा के लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। इससे पहले वे 11:45 बजे सासाराम स्थिति एस पी जैन कॉलेज में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और वहां से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुअरा हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे। 'वोटर अधिकार यात्रा पत्थर पर सिर पटकने जैसा' केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा कि आप लोग इस यात्रा को महत्व दे रहे हैं, लेकिन ये यात्रा नहीं है। ये पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। राहुल गांधी यह यात्रा किसलिए कर रहे हैं? वे क्या चाहते हैं? कि 10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं और जिनके नाम वोटर लिस्ट में हैं, उनके नाम न हटाए जाएं? उन्होंने कहा कि 20 लाख लोग ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है, जो फर्जी वोटर हैं, क्या उनके नाम नहीं हटाए जाने चाहिए? जिसका नाम 4 जगहों पर है, उसका नाम नहीं हटाया जाना चाहिए? ये चुनाव आयोग की एक सतत प्रक्रिया है। भारत में वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण से कौन डरता है? हम जानते हैं कि जब लालू जी सत्ता में थे, तो हर चुनाव क्षेत्र में फर्जी वोटर बनाए गए और उसी के आधार पर वे चुनाव जीते, आज भी उनका जो भी अस्तित्व है, वह फर्जी वोटरों के दम पर है। वोट चोरी के खिलाफ है यह लड़ाई- भूपेश बघेल कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव आयोग अब जाग चुका है लेकिन देर से जागा है, अगर वे अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करते तो फर्जी मतदाता नहीं जुड़ते और फर्जी मतदान नहीं होता। मतदाता अधिकार यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही है। भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर जो वोट चोरी कर रही है उसके खिलाफ यह लड़ाई है। 'EC मान रहा है कि वोटर लिस्ट गलत है' कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अगर चुनाव आयोग में लोकतंत्र के प्रति थोड़ा भी सम्मान है, तो चुनाव आयोग का ये डर अच्छा है। चुनाव आयोग के बयान में ये माना गया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां हैं.

.. राहुल गांधी आज एक बड़ी मुहीम शुरू कर रहे हैं, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस इसी पृष्ठभूमि में होने वाली है कि वे मान रहे हैं कि वोटर लिस्ट गलत है, अगर वोटर लिस्ट गलत है तो उसे ठीक करना आपका काम है। वहीं, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी भारत की जनता की आवाज़ बनने के लिए 10,000 किलोमीटर पैदल चले हैं, वे युवाओं की बात करते हैं। राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए निकले हैं, वे राजनीतिक फायदा-नुकसान के लिए नहीं निकले हैं। राहुल गांधी नफरत मिटाने, चुनाव आयोग की लूट रोकने, किसानों के कल्याण और युवाओं के रोज़गार के लिए निकले हैं। 'EC अंपायर नहीं, खिलाड़ी बन गया है' RJD नेता मनोज झा ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा कि चुनाव आयोग अंपायर नहीं, खिलाड़ी बन गया है। कल चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने हमें पहले नहीं बताया। आप सुनते कहां हैं? ये जो बिहार से शुरू हुआ अलग-अलग राज्यों में होगा क्योंकि मतदाताओं का उन लोगों से विश्वास उठ गया है, जो इतने महत्वपूर्ण निकायों में नियुक्तियां करते हैं। 'कंस की तरह इनका भी नाश होगा' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा कि ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं कहूंगा कि कंस का नाश कृष्ण ने किया। यहां भी कुछ कंस है और जन्माष्टमी के अवसर पर उसका नाश निश्चित है। #WATCH | बेगूसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा, ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं कहूंगा कि कंस का नाश कृष्ण ने किया। यहां भी कुछ कंस है और जन्माष्टमी के अवसर पर उसका नाश निश्चित है। pic.twitter.com/M8f57vjHI5— ANI_HindiNews August 17, 2025 12 बजे से वोटर अधिकार यात्रा सभा को संबोधित करेंगे और यात्रा को झंडी दिखा शुभारंभ करेंगे। दो बजे हवाई अड्डे से वोटर अधिकार यात्रा रवाना होगी, जो डेहरी के अंबेडकर चौक, डेहरी बाजार, पाली रोड होते सीमावर्ती औरंगाबाद जिले के बरुण में प्रवेश करेगी । डेहरी शहर का मुख्य मार्ग इंडिया गठबंधन के बैनर, पोस्टर व तोरण द्वार से पट गया है। यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीएमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई के डी राजा, सीपीएम के एमए बेबी, वीआईपी के मुकेश साहनी भी शामिल होने वाले हैं। यह भी पढ़ें- Bihar Politics: SIR मुद्दे पर राहुल-तेजस्वी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का रूट तय, इस दिन से करेंगे चुनावी आगाज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rahul Gandhi Voter Rights Tejashwi Yadav Voter Rights Sasaram Voter Adhikar Yatra Bihar Mahagathbandhan Rally Dehri Voter Awareness India Alliance Bihar Rohtas Political Campaign Suara Airport Rally Mallikarjun Kharge Bihar Visit Bihar Political News Bihar Chunav 2025 Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार चुनाव: एसआईआर में 94.68 प्रतिशत मतदाता हुए शामिल, 7 दिन शेषबिहार चुनाव: एसआईआर में 94.68 प्रतिशत मतदाता हुए शामिल, 7 दिन शेषबिहार चुनाव: एसआईआर में 94.68 प्रतिशत मतदाता हुए शामिल, 7 दिन शेष
Read more »

बिहार में नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच तेज प्रताप यादव का नया सोशल मीडिया पेज लॉन्चबिहार में नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच तेज प्रताप यादव का नया सोशल मीडिया पेज लॉन्चबिहार में नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच तेज प्रताप यादव का नया सोशल मीडिया पेज लॉन्च
Read more »

Bihar Vidhan Sabha Session: किसी के बाप का है क्या? सदन में भाई वीरेंद्र के बयान पर बवाल, भड़क उठे स्पीकर, क...Bihar Vidhan Sabha Session: किसी के बाप का है क्या? सदन में भाई वीरेंद्र के बयान पर बवाल, भड़क उठे स्पीकर, क...Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में तीसरे दिन तेजस्वी यादव के संबोधन पर स्पीकर नंदकिशोर यादव और आरजेडी विधायकों के बीच विवाद हुआ, जिससे सदन में हंगामा मच गया.
Read more »

Bihar Politics: लालू को फिर मिला 'सुपर सीएम' का साथ! विधानसभा चुनाव से पहले दी बड़ी जिम्मेदारीBihar Politics: लालू को फिर मिला 'सुपर सीएम' का साथ! विधानसभा चुनाव से पहले दी बड़ी जिम्मेदारीलालू यादव के शासनकाल में सुपर सीएम रहे डॉ.
Read more »

Bihar Chunav: बिहार में चौंका रहे कांग्रेस के नये कदम, आरजेडी की बढ़ेगी टेंशन! क्या कर्नाटक और तेलंगाना प्ल...Bihar Chunav: बिहार में चौंका रहे कांग्रेस के नये कदम, आरजेडी की बढ़ेगी टेंशन! क्या कर्नाटक और तेलंगाना प्ल...Bihar Chunav 2025: बिहार की सियासत में कांग्रेस का नया दांव चर्चा में है.
Read more »

एसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगित
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:26:09