राहुल ने बताया- गरीबों को 72 हजार देने वाला आइडिया मोदी की देन

United States News News

राहुल ने बताया- गरीबों को 72 हजार देने वाला आइडिया मोदी की देन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

राहुल ने बताया- गरीबों को 72 हजार देने वाला आइडिया मोदी की देन -

Lok Sabha Election 2019: नरेंद्र मोदी से ही मिला है 72 हजार का आइडिया- राहुल गांधी ने खुद बताया जनसत्ता ऑनलाइन March 29, 2019 9:22 PM कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। Lok Sabha Election 2019: गरीबों को 72 हजार रुपए प्रति साल देने वाला आइडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था। शुक्रवार को यह खुलासा खुद राहुल ने किया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम आय गारंटी योजना का ख्याल उन्हें पीएम मोदी के ’15 लाख’ वाले भाषण से आया था, जो उन्होंने 2014 के आम चुनाव के वक्त दिया था। हरियाणा के यमुनानगर में हुई रैली के दौरान कांग्रेस चीफ बोले, “मैंने पीएम का वह भाषण सुना था, जिसमें उन्होंने हर भारतीय को 15 लाख रुपए खाते में देने का वादा किया था। उन्होंने वह बात दो से तीन बार कही थी…15 लाख…मैंने सोचा था कि वह सही बात बोल रहे हैं। यह आइडिया बिल्कुल ठीक है कि रकम गरीब लोगों के खातों में जानी चाहिए। मैंने वहीं से यह आइडिया ले लिया।” बकौल गांधी, “मैंने पीएम का भाषण सुनने के बाद कांग्रेस के बुद्धिजीवियों से सलाह-मशविरा किया और उन लोगों से देश के गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कोई योजना तैयार करने के लिए कहा था। लगभग छह महीने हम इस मसले पर चर्चा करते रहे। और अब हमारे पास योजना है, जिसका नाम है- न्याय। इसके तहत देश के सबसे गरीब लोगों के बैंक खातों में 72 हजार रुपए प्रति साल जमा कराए जाएंगे।” कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे यह भी कहा कि न्याय योजना इतनी शक्तिशाली है कि उसने नरेंद्र मोदी को हिला कर रख दिया है। बता दें कि राहुल ने इस हफ्ते की शुरुआत में बड़ा ऐलान करते हुए वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी, तब वह इस योजना को लागू करेंगे, जिससे देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा। Also Read न्याय का मकसद पांच करोड़ परिवारों या फिर करीब 25 करोड़ गरीब लोगों को लाभान्वित करना है। हालांकि, बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की आलोचना कर दी और कहा कि इस तरह के चुनावी वादे कांग्रेस के काम नहीं आएंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे फर्जी ऐलान करार दिया था। ‘झूठ सुनना चाहते हैं तो जाएं मोदी जी के पास’: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल ने एक जन सभा के बीच कहा- अगर आप झूठ सुनना चाहते हैं, तब पीएम मोदी के पास जाइए। उन्होंने 15 लाख देने का वादा किया था। उन्होंने झूठ बोला, लेकिन मैं झूठ नहीं बोलता। मैं 15 लाख का वादा तो नहीं कर सकता, लेकिन हां 72,000 जरूर दे सकता हूं। राहुल का वार- अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी को ‘भाई’ कहते हैं PM: कांग्रेस प्रमुख आगे करनाल में एक रैली में बोले, “मोदी जी, आप लोगों से बात करते वक्त ‘मित्रों’ कहते हैं, पर अनिल अंबानी और मेहुल चौकसी को वह ‘भाई’ पुकारते हैं?। अनिल भाई, ललित भाई, विजय भाई…मित्रों से पैसे लेते हैं और भाइयों को देते हैं।” Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

Lok Sabha Election 2019: नरेंद्र मोदी से ही मिला है 72 हजार का आइडिया- राहुल गांधी ने खुद बताया जनसत्ता ऑनलाइन March 29, 2019 9:22 PM कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। Lok Sabha Election 2019: गरीबों को 72 हजार रुपए प्रति साल देने वाला आइडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था। शुक्रवार को यह खुलासा खुद राहुल ने किया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम आय गारंटी योजना का ख्याल उन्हें पीएम मोदी के ’15 लाख’ वाले भाषण से आया था, जो उन्होंने 2014 के आम चुनाव के वक्त दिया था। हरियाणा के यमुनानगर में हुई रैली के दौरान कांग्रेस चीफ बोले, “मैंने पीएम का वह भाषण सुना था, जिसमें उन्होंने हर भारतीय को 15 लाख रुपए खाते में देने का वादा किया था। उन्होंने वह बात दो से तीन बार कही थी…15 लाख…मैंने सोचा था कि वह सही बात बोल रहे हैं। यह आइडिया बिल्कुल ठीक है कि रकम गरीब लोगों के खातों में जानी चाहिए। मैंने वहीं से यह आइडिया ले लिया।” बकौल गांधी, “मैंने पीएम का भाषण सुनने के बाद कांग्रेस के बुद्धिजीवियों से सलाह-मशविरा किया और उन लोगों से देश के गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कोई योजना तैयार करने के लिए कहा था। लगभग छह महीने हम इस मसले पर चर्चा करते रहे। और अब हमारे पास योजना है, जिसका नाम है- न्याय। इसके तहत देश के सबसे गरीब लोगों के बैंक खातों में 72 हजार रुपए प्रति साल जमा कराए जाएंगे।” कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे यह भी कहा कि न्याय योजना इतनी शक्तिशाली है कि उसने नरेंद्र मोदी को हिला कर रख दिया है। बता दें कि राहुल ने इस हफ्ते की शुरुआत में बड़ा ऐलान करते हुए वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी, तब वह इस योजना को लागू करेंगे, जिससे देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा। Also Read न्याय का मकसद पांच करोड़ परिवारों या फिर करीब 25 करोड़ गरीब लोगों को लाभान्वित करना है। हालांकि, बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की आलोचना कर दी और कहा कि इस तरह के चुनावी वादे कांग्रेस के काम नहीं आएंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे फर्जी ऐलान करार दिया था। ‘झूठ सुनना चाहते हैं तो जाएं मोदी जी के पास’: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल ने एक जन सभा के बीच कहा- अगर आप झूठ सुनना चाहते हैं, तब पीएम मोदी के पास जाइए। उन्होंने 15 लाख देने का वादा किया था। उन्होंने झूठ बोला, लेकिन मैं झूठ नहीं बोलता। मैं 15 लाख का वादा तो नहीं कर सकता, लेकिन हां 72,000 जरूर दे सकता हूं। राहुल का वार- अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी को ‘भाई’ कहते हैं PM: कांग्रेस प्रमुख आगे करनाल में एक रैली में बोले, “मोदी जी, आप लोगों से बात करते वक्त ‘मित्रों’ कहते हैं, पर अनिल अंबानी और मेहुल चौकसी को वह ‘भाई’ पुकारते हैं?। अनिल भाई, ललित भाई, विजय भाई…मित्रों से पैसे लेते हैं और भाइयों को देते हैं।” Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी को कराया ट्रोल, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबस्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी को कराया ट्रोल, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया, जिसके बाद ट्विटर पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की भिड़ंत हो गई. इस बीच कांग्रेस ने भी स्मृति पर पलटवार किया. स्मृति ईरानी का ट्वीट अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को उनके राज्यों की लोकलभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह करने के बाद आया.
Read more »

बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी से कर डाली सपना चौधरी की तुलना, कहा- दोनों एक ही पेशे सेबीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी से कर डाली सपना चौधरी की तुलना, कहा- दोनों एक ही पेशे सेLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): भाजपा विधायक ने कहा कि देश चलाने की जिम्मेदारी मोदी जी जैसे चरित्रवान नेता के हाथों में होगी। नर्तकी के आने से भारतीय राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
Read more »

BJP के 'शत्रु' ने राहुल गांधी के 'न्याय' को बताया 'मास्टरस्ट्रोक'BJP के 'शत्रु' ने राहुल गांधी के 'न्याय' को बताया 'मास्टरस्ट्रोक'Lok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: वहीं, एक्टिंग से राजनीति में आई समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व नेता जया प्रदा आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें यूपी के रामपुर से टिकट दिया है, जहां वहां समाजवादी पार्टी के नेता और पुराने प्रतिद्वंदी आजम खान को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी।
Read more »

आदित्य रॉय कपूर ने खुद को बताया सिंगल, अर्जुन और परिणीति ने कहा- झूठाआदित्य रॉय कपूर ने खुद को बताया सिंगल, अर्जुन और परिणीति ने कहा- झूठाबॉलीवुड में साल 2018 शादियों के नाम रहा है। वहीं इस साल भी इन सितारें शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन दिनों के कई सेलेब्स किसी न किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वहीं आदित्य रॉय कपूर अब भी सिंगल होने का दावा कर रहे हैं।
Read more »

LIVE: 'शक्ति' को कांग्रेस ने अपना बताया, जेटली बोले- पिछली सरकार ने नहीं दी इजाजतLIVE: 'शक्ति' को कांग्रेस ने अपना बताया, जेटली बोले- पिछली सरकार ने नहीं दी इजाजतMissionShakti की कामयाबी पर बोले arunjaitley- पिछली सरकार ने नहीं दिखाई थी इच्छाशक्ति
Read more »

राहुल ने DRDO को सराहा, मोदी को दी 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाईराहुल ने DRDO को सराहा, मोदी को दी 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाईनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मिशन शक्ति' की सफलता के लिए डीआरडीओ की सराहना की और राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह मोदी को 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाई देते हैं।
Read more »

सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को पीएम मोदी ने बताया 'सराब', अखिलेश-मायावती ने दिया यह जवाबसपा-बसपा-रालोद गठबंधन को पीएम मोदी ने बताया 'सराब', अखिलेश-मायावती ने दिया यह जवाबमेरठ की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा था कि सपा के स, रालोद के रा और बसपा के ब को मिलाकर सराब बनती है जो कि सेहत के लिये खतरनाक होती है इसलिये इस गठबंधन से सावधान रहना चाहिए.
Read more »

कांग्रेस में शामिल होने की खबर को वरुण ने बताया गलत, मोदी को PM बनाना लक्ष्यकांग्रेस में शामिल होने की खबर को वरुण ने बताया गलत, मोदी को PM बनाना लक्ष्य
Read more »

राहुल गांधी ने कहा- सत्ता में वापसी करेगा यूपीए, मोदी की राजनीति को जनता ने नकाराCongress president said the Congress-led UPA is storming back to power | कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज राहुल ने कहा- हमारे घोषणापत्र में जनता की आवाज
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:15:13