नीरव मोदी की रिहाई के लिए उसके वकील ने दिए ये तर्क
पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है. लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी की जमानता याचिका को खारिज कर दिया है.
नीरव मोदी अब 26 अप्रैल तक जेल में ही रहेगा. इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी. नीरव की रिहाई के लिए उसके वकील ने कई तर्क दिए, लेकिन उसके सारे तर्क को कोर्ट ने खारिज करते हुए उसकी जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया. सुनवाई के दौरान वकील ने नीरव के बेटे के अकेले रहने का भी तर्क दिया. उसने अदालत के सामने कहा कि नीरव मोदी को संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर में स्थायी निवास नहीं मिला है. उनका बेटा यूएस के लिए रवाना हो गया है. वह अब अकेले अपने कुत्ते के साथ रह रहा है. नीरव मोदी के वकील के तर्क से साफ है कि वह बेटे के बहाने अपने क्लाइंट को जेल से छुड़ाना चाहता है. बता दें कि नीरव मोदी जनवरी 2018 से ब्रिटेन में है. उसको 19 मार्च को लंदन में गिरफ्तार किया गया था. जमानत याचिका रद्द होने पर उसको 29 मार्च तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेजा गया था.शुक्रवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि नीरव मोदी के कारण बैंक को काफी नुकसान हुआ है. सबूतों को नष्ट किया गया है. जज ने कहा कि मेरे विचार में यह धोखाधड़ी का बहुत ही असामान्य मामला है. नीरव मोदी अब लंदन की जेल में रहेगा, लेकिन सूत्र बताते हैं कि वह अब फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेगा. सरकार के सूत्रों ने इंडिया टुडे से कहा है कि अगर नीरव मोदी उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाता है, तो वे फिर से यह सुनिश्चित करने के लिए सबूत पेश करेंगे कि वह सलाखों के पीछे रहे.भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से पेश हुई क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस ने कोर्ट में कहा कि नीरव मोदी ने गवाहों को धमकाते हुए एक गवाह को जान से मारने की धमकी दी है. क्राउन सर्विस ने पीएनबी घोटाला केस के गवाह आशीष लड के फोन कॉल डिटेल्स के जरिए यह खुलासा किया है. नीरव मोदी ने आशीष को फोन करके धमकी दी है कि अगर वह कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही देगा तो जान से हाथ धो बैठेगा. नीरव की जमानत का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह कोर्ट में गवाही से पहले गवाहों को प्रभावित कर सकता है. साथ ही क्राउस एजेंसी ने कोर्ट के बताया कि नीरव कई मुल्कों की यात्रा कर चुका है. क्राउस एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि नीरव मोदी उन देशों में निवेश करके नागरिकता लेना चाहता है जिनके साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फैक्ट चेक: नीरव मोदी ने गिरफ्तारी के बाद नहीं दिया बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई बयानहमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें नीरव मोदी का गिरफ्तारी के बाद ऐसा कोई बयान आया हो, जिसमें उसने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए हों. पड़ताल में ये साफ हुआ कि वायरल हो रहा ट्वीट फ़र्ज़ी है और नीरव मोदी ने अब तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
Read more »
IAF के लिए बेहद खास हैं 26 देशों के भरोसेमंद चिनूक हेलिकॉप्टर, यहां जानें इनकी ताकतचिनूक हेलिकॉप्टर में पूरी तरह एकीकृत डिजिटल कॉकपिट मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसके चलते इस हेलिकॉप्टर को दुनिया की अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में आसानी से संचालित किया जा सकता है।
Read more »
पेटिंग की नीलामी रोकने के लिए नीरव मोदी ने आयकर विभाग को भेजा कानूनी नोटिसNirav Modi firm legal notice आयकर विभाग ने नीरव मोदी की जब्त पेटिंग की नीलामी करने का निर्णय लिया है, लेकिन नीरव मोदी की फर्म ने इसे गैरकानूनी बताते हुए इसके खिलाफ नोटिस दिया है. इन पेटिंग की बाजार कीमत करीब 57.72 करोड़ रुपये है जिनकी नीलामी 26 मार्च को होगी.
Read more »
भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी जमानत के लिए दूसरी बार देगा अर्जी, शुक्रवार को होगी सुनवाई- Amarujalaभगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी जमानत के लिए दूसरी बार देगा अर्जी, शुक्रवार को होगी सुनवाई PNBScam NiravModi
Read more »
मुस्लिमों के पास नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं थी, यहूदियों ने खोला अपना प्रार्थनाघरin newyork city jewish opened their prayer house for muslims to pray | पिछले दिनों इस्लामिक सोसायटी की मैनहटन मस्जिद में आग से काफी नुकसान हुआ था यहूदियों को जब पता चला तो वे अपने प्रार्थनाघर के द्वार को मुस्लिमों के लिए खोल दिए
Read more »
भारत आएगा नीरव मोदी, जमानत रोकने के लिए सीबीआई और ईडी की टीमें लंदन रवाना!भारत सरकार भगोड़े हीरा व्यापारी और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ सख्ती से निपट रही है. नीरव मोदी की जमानत रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) की टीमें लंदन रवाना हुई हैं. लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में 29 मार्च को नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.
Read more »
सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए बने हैं ये स्मार्टफोनसेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं।
Read more »
LIVE: क्या भारत को मिलेगा नीरव मोदी? लंदन में थोड़ी देर में सुनवाई, कोर्ट पहुंची CBIपंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी को पिछले सप्ताह लंदन में गिरफ्तार किया गया था. नीरव मोदी की बेल को लेकर आज लंदन की अदालत में भारतीय समय के अनुसार 4:30 बजे से सुनवाई शुरू होगी. लंदन कोर्ट में भगोड़े शराब व्यापारी विजय माल्या के बैरिस्टर क्लेयर मोंटगोमरी नीरव मोदी के भी बैरिस्टर होंगे.
Read more »